कुल 398 वनडे मैच – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 18 Apr 2017 10:19:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कुल 398 वनडे मैच – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोहली का आफरीदी को सलाम, ‘आपके खिलाफ खेलने में मजा आया’ https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%aa/48422 Tue, 18 Apr 2017 10:19:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48422 भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कितनी भी जंग होती हो, लेकिन कई भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के अच्छे दोस्त हैं. इसी का हाल ही में भारतीय टीम ने पेश किया. स्टीव स्मिथ की टीम ने विराट कोहली की टीम को 27 रन से हराया, स्टोक्स और शार्दुल छाए  हाल ही में …]]>

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कितनी भी जंग होती हो, लेकिन कई भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के अच्छे दोस्त हैं. इसी का हाल ही में भारतीय टीम ने पेश किया.

स्टीव स्मिथ की टीम ने विराट कोहली की टीम को 27 रन से हराया, स्टोक्स और शार्दुल छाएकोहली का आफरीदी को सलाम, 'आपके खिलाफ खेलने में मजा आया'

 हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद आफरीदी के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टी-शर्ट भेंट की है. इस टी-शर्ट पर भारतीय टीम के सदस्यों के ऑटोग्राफ भी हैं. इस टी-शर्ट पर कोहली ने आफरीदी के लिए संदेश भी लिखा है, कोहली ने लिखा है कि ‘आपके खिलाफ खेलने में हमेशा मजा आया.’

हाल ही में लिया था संन्यास

आपको बता दें कि हाल ही में क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. आफरीदी अपनी आक्रमण शैली के लिए जाने जाते हैं. 36 साल के आफरीदी का क्रिकेट करियर 21 साल का रहा.

video: धोनी की जीत से चिढ़े कोहली, फैंस पर की गालियों की बौछार

शानदार रहा करियर
आफरीदी टेस्ट और वनडे से पहले ही संन्यास ले चुके थे, लेकिन अभी तक उन्होंने टी-20 में खेलना जारी रखा था. आफरीदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 27 टेस्ट मैच खेले. इनमें उन्होंने 1176 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर 156 रहा. आफरीदी ने 48 विकेट भी लिए. वहीं, उन्होंने कुल 398 वनडे मैच खेले, इनमें 8,064 रन बनाए. वनडे में आफरीदी का सबसे बड़ा स्कोर 124 रन रहा. लेग स्पिन बॉलिंग करते हुए आफरीदी ने कुल 395 विकेट अपनी झोली में डाले. टी20 में आफरीदी ने कुल 98 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, इनमें 1405 रन बनाए, इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 97 विकेट झटके.

दूसरे ही मैच में किया था धमाका
1996 में अपने दूसरे ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में ही शतक ठोंक दिया था. इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई नहीं तोड़ सका. शाहिद अफरीदी अपने फैन्स के बीच बूम बूम के नाम से तो टीम के साथी खिलाड़ियों के बीच लाला के नाम से जाने जाते हैं.

]]>