कुत्ते – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Sep 2024 06:13:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कुत्ते – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली-एनसीआर में हर दिन 1000 से अधिक लोगों को काट रहे हैं कुत्ते https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-1000-%e0%a4%b8/582592 Sat, 28 Sep 2024 06:12:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=582592 इनमें से काफी मरीज गंभीर होते हैं जिन्हें तुरंत टीका लगाने की जरूरत होती है। सबसे अधिक लोग सफदरजंग अस्पताल में रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने के मामलों में 60 फीसदी मरीज बच्चे होते हैं। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। इनमें …]]>

इनमें से काफी मरीज गंभीर होते हैं जिन्हें तुरंत टीका लगाने की जरूरत होती है। सबसे अधिक लोग सफदरजंग अस्पताल में रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने के मामलों में 60 फीसदी मरीज बच्चे होते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। इनमें से काफी मरीज गंभीर होते हैं। जिन्हें तुरंत टीका लगाने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की माने तो सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, हिंदूराव, जीटीबी, डीडीयू, लोकनायक सहित दिल्ली के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना एक हजार से अधिक लोग रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। इनमें करीब आधे पुराने मरीज होते हैं। सबसे अधिक लोग सफदरजंग अस्पताल में रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने के मामलों में 60 फीसदी मरीज बच्चे होते हैं।

सफदरजंग अस्पताल के एंटी रेबीज क्लीनिक के प्रमुख डॉ. योगेश गौतम ने बताया कि अस्पताल में रोजाना करीब 500 रेबीज के टीके लगाए जाते हैं। इनमें से करीब 200 नए मरीज होते हैं, वहीं 300 पुराने मरीज होते हैं। इन मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त टीका है। वहीं लोक नायक अस्पताल के आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि अस्पताल में रोजाना करीब 100 लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। छुट्टी के दिन इनकी संख्या करीब 50 रहती है।

इन जानवरों के काटने पर लगता है रेबीज का टीका
अगर किसी व्यक्ति को कुत्ता, बिल्ली, गीदड़, भेड़िया, लोमड़ी, रैकून, चमगादड़ या अन्य जानवर काट ले तो उसे रेबीज का टीका लगवाने की जरूरत होती है।

टीके की चार डोज जरूरी
कुत्ते के काटने के बाद टीके की चार डोज जरूरी हैं। पहली डोज तुरंत, दूसरे तीन दिन पर, तीसरी सात दिन पर और चौथी डोज 28 दिन पर दी जाती है। साथ ही मरीज को पहली डोज के साथ एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) भी दिया जाता है। दिल्ली के सरकारी अस्पताल में चारों डोज दोनों कंधे पर दी जाती है।

]]>
वीडियो: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लड़की कुत्ते की तरह चलती है… https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af/236972 Fri, 24 May 2019 10:13:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=236972 सोशल मीडिया पर कभी-कभी वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है. आजकल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप भी यहां देख सकते हैं. नार्वे की आयला कर्स्टन सोशल मीडिया पर अपने चलने के तरीके को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इनके चलने का तरीका …]]>

सोशल मीडिया पर कभी-कभी वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है. आजकल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप भी यहां देख सकते हैं.

नार्वे की आयला कर्स्टन सोशल मीडिया पर अपने चलने के तरीके को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इनके चलने का तरीका ऐसा क्यों हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं हैं. 

https://twitter.com/yChernno/status/1128342945239838720

आयला कर्स्टन घोड़े की तरह चलती है चौकाने वाली बात यह है की वह चलने के साथ-साथ दौड़ और घोड़े के समान किसी बाधा को कूद भी सकती है. कर्स्टन ने उनके चलने के अनुभव को शेयर भी किया. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे चलने में कभी चोट नहीं लगी. ना ही कलाई में तकलीफ हुई.” कर्स्टन ने कहा कि लोग मेरी इस अनोखी आदत को पसंद कर रहे हैं. इनका ये वीडियो मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कर्स्टन ने इंस्टाग्राम पर तीन हफ्ते पहले अकाउंट खोला था, लेकिन उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

लोग ट्विटर पर भी उनकी जानकारी शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर उन्हें हार्स वुमन नाम दिया. उन्होंने मीडिया को बताया कि जब वह चार साल की थी तब उसे कुत्ता की तरह चलना पसंद था. एक यूजर ने लिखा कि हाथ-पैर से चलने की आपके हुनर को सलाम. कर्स्टन ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं. एक में वे कुत्ते के साथ दौड़ लगा रही हैं. दूसरे में घोड़े की तरह से तेजी से दौड़ और चल रही हैं. वह जिस तरह से जमीन पर हाथ पैर रखकर दौड़ती है. दूर से कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है.

]]>
चीन के चिड़ियाघर में कुत्ते को बाघ की जगह देख बिफरे दर्शक, ये दलील दी प्रशासन ने… https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a5%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4/230780 Fri, 10 May 2019 07:46:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=230780 चीन की बात ही निराली है। 2017 के एक मामले में वहां के गुईशान चिड़ियाघर में असली पेंग्विन की जगह दर्शकों को खिलौना देखने को मिला। कुछ दिन बाद यूहे जू में साइबेरियन बाघों के बाड़े में दर्शकों को कुत्ता दिखाई दिया। नया मामला वुहान के करीब जियुफेंग फॉरेस्ट जू का है। जहां गए दर्शकों …]]>

चीन की बात ही निराली है। 2017 के एक मामले में वहां के गुईशान चिड़ियाघर में असली पेंग्विन की जगह दर्शकों को खिलौना देखने को मिला। कुछ दिन बाद यूहे जू में साइबेरियन बाघों के बाड़े में दर्शकों को कुत्ता दिखाई दिया। नया मामला वुहान के करीब जियुफेंग फॉरेस्ट जू का है। जहां गए दर्शकों का ध्यान उस बाड़े ने खींचा जिसपर भेड़िया की प्लेट लगी हुई थी, लेकिन वहां कुत्ता टहलते हुए दिखा।

फिर क्या था, टिकट पर खर्च हुए धन की दलील देते प्रशासन पर दर्शक बिफर पड़े। चिड़ियाघर प्रशासन के पास भी वाजिब तर्क था।प्रशासन ने बताया कि बाड़े में भेड़िया अभी भी मौजूद है लेकिन वह पीछे सो रहा है। ये भेड़िया बहुत आक्रामक है जिसके चलते अन्य भेड़ियों से इसे अलग रखा गया। बाद में ये अकेलेपन से अवसाद का शिकार हो गया। लिहाजा इसका साथ देने के लिए दो कुतियों को बाड़े में रखा गया था।

]]>
जूते को लेकर कुत्ते का भाग जाना दर्शाता है धन की हानि, जानिए कई ऐसे शकुन-अपशकुन https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97/188428 Fri, 16 Nov 2018 05:47:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=188428 अक्सर आपने सुना होगा कि जानवरों को देखकर भविष्य में होने वाली घटना का पता लगाया जा सकता हैं। जी हाँ, शकुन शास्त्र के अनुसार जानवरों के क्रिया-कलापों को देखकर आगे होने वाली घटना का अनुमान लगाया जा सकता हैं। आज हम आपके लिए मनुष्यों के सबसे वफादार जानवर कुत्ते से जुड़े शकुन-अपशकुन लेकर आए …]]>

अक्सर आपने सुना होगा कि जानवरों को देखकर भविष्य में होने वाली घटना का पता लगाया जा सकता हैं। जी हाँ, शकुन शास्त्र के अनुसार जानवरों के क्रिया-कलापों को देखकर आगे होने वाली घटना का अनुमान लगाया जा सकता हैं। आज हम आपके लिए मनुष्यों के सबसे वफादार जानवर कुत्ते से जुड़े शकुन-अपशकुन लेकर आए हैं। जिन्हें जानकर आप भी अपने जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। तो आइये जानते है कुत्तों से जुड़े शकुन-अपशकुन के बारे में। 

कुंभ राशिवालों के आज क्रोध में होगी वृद्धि, जानिए किन्हें हो सकता है ये बड़ा नुकसान

* शकुन शास्त्र के अनुसार कुत्ता यदि अचानक धरती पर अपना सिर रगड़े और यह क्रिया बार-बार करे तो उस स्थान पर गड़ा धन होने की संभावना होती है।

* यदि किसी रोगी के सामने कुत्ता अपनी पूंछ या ह्रदय स्थल बार-बार चाटे तो शकुन शास्त्र के अनुसार बहुत ही जल्दी उस रोगी की मृत्यु होने की संभावना रहती है।

* यदि किसी जुआरी को जुआ खेलते जाते समय दाईं ओर कुत्ता मैथुन करता मिले तो उसे जुएं में अत्यधिक लाभ होने की संभावना रहती है।

* यदि कुत्ता बाएं घुटने को सूंघते हुए दिखे तो धन प्राप्ति हो सकती है तथा दाहिने घुटने को सूंघता दिखे तो पत्नी से झगड़ा हो सकता है। बांई जांघ को सूंघे तो स्त्री से समागम और दाईं जांघ को सूंघे तो मित्र से वैर होने की संभावना रहती है।

* यदि किसी यात्री को देखकर कुत्ता भय से या क्रोध से गुर्राता है अथवा बिना किसी कारण से इधर-उधर चक्कर काटे तो उस यात्रा करने वाले को धन की हानि हो सकती है।

* कुत्ता यदि अपनी जीभ से अपने दाहिने अंग को चाटता है अथवा खुजलाता है तो ये कार्य सिद्धि की सूचना है या जीभ से पेट को छूता हुआ दिखाई दे तो लाभ होता है।

* यात्रा पर जाते समय कुत्ता जूते लेकर भाग जाए या किसी ओर के जूते लेकर सामने आ जाए तो निश्चित रूप से उस व्यक्ति के धन को चोर चुरा लेते हैं।

* यदि यात्रा करते समय किसी व्यक्ति को कुत्ता अपने मुख में रोटी, पूड़ी या अन्य कोई खाद्य पदार्थ लाता दिखे तो उस व्यक्ति को धन लाभ होने की संभावना बनती है।

* जिसके घर में कोई कुत्ता बहुत देर तक आकाश, गोबर, मांस, विष्ठा देखता है तो उस मनुष्य को सुंदर स्त्री की प्राप्ति और धन का लाभ होने के योग बनते हैं।

]]>
जब अचानक अजगर के शरीर पर निकल आए कांटे, दर्द से लगा छटपटाने https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%ac-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/45644 Fri, 31 Mar 2017 09:02:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45644 ब्राजील के जंगलों से खतरनाक दिखने वाला अजगर जब बाहर सड़कों पर निकल कर आया तो लोगों ने इसे देखने के लिए भीड़ लगी दी। दरअसल उस अजगर की स्किन इतनी खतरनाक और कांटेदार दिख रही थी कि लोग तस्वीरें लेने लगे। पंजाब का ये बच्चा बन बैठा ‘भगवान’, दूर-दूर से लोग लेने आते हैं …]]>

ब्राजील के जंगलों से खतरनाक दिखने वाला अजगर जब बाहर सड़कों पर निकल कर आया तो लोगों ने इसे देखने के लिए भीड़ लगी दी। दरअसल उस अजगर की स्किन इतनी खतरनाक और कांटेदार दिख रही थी कि लोग तस्वीरें लेने लगे।

पंजाब का ये बच्चा बन बैठा ‘भगवान’, दूर-दूर से लोग लेने आते हैं आशीर्वाद जब अचानक अजगर के शरीर पर निकल आए कांटे, दर्द से लगा छटपटानेउस अजगर को देखकर कुत्ते भी भौंकने लगे। उसकी स्किन हजारों कांटो से ढक गई थी जिसकी वजह से 5 फीट लंबा अजगर और भयानक दिख रहा था। 

वो अजगर ब्राजील के जंगलों से निकलकर सड़क पर आया था। दरअसल उसने एक ऐसे खतरनाक जानवर पर हमला किया कि खुद अजगर के शरीर पर कांटे पनप गए। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सा ऐसा जानवर है जिसके कांटे अजगर को लगे। चलिए आपको बताते हैं।

8 साल के बच्चे की इन आंखों को देख कहीं आप भी डर न जाएं!जब अचानक अजगर के शरीर पर निकल आए कांटे, दर्द से लगा छटपटानेहुआ ये कि अजगर ने ‘साही’ पर अटैक किया, लेकिन उसे मार न सका। दोनों में लड़ाई काफी देर तक चलती रही, अंत में साही अपने आप को छुड़ा ले गया लेकिन कांटे दे गया अजगर को। जिस वजह से अजगर न भाग पा रहा था न ही एक जगह टिक पा रहा था।  

]]>