कुछ ये महान अभिनेता जिन्होंने बिना बताये ही कर दिया दुनिया से अलविदा. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 10 Aug 2018 08:57:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कुछ ये महान अभिनेता जिन्होंने बिना बताये ही कर दिया दुनिया से अलविदा. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कुछ ये महान अभिनेता जिन्होंने बिना बताये ही कर दिया दुनिया से अलविदा… https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b9/155909 Fri, 10 Aug 2018 08:57:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=155909  दुनिया में ऐसे कई कलाकर पैदा हुए जिन्होंने अपने अभिनय से सबको अपना कायल बना लिया. चाहे बात बॉलीवुड की हो या टीवी इंडस्ट्री की यहाँ एक से एक कलाकर के नाम शामिल है. लेकिन अफ़सोस इनमें से ऐसे कई कलाकार है जो आज हमारे बीच में नही है. मगर वो अपने अभिनय से हमेशा …]]>

 दुनिया में ऐसे कई कलाकर पैदा हुए जिन्होंने अपने अभिनय से सबको अपना कायल बना लिया. चाहे बात बॉलीवुड की हो या टीवी इंडस्ट्री की यहाँ एक से एक कलाकर के नाम शामिल है. लेकिन अफ़सोस इनमें से ऐसे कई कलाकार है जो आज हमारे बीच में नही है. मगर वो अपने अभिनय से हमेशा लोगों के दिलों में जिन्दा रहेंगे. वैसे तो ऐसे काफी लोगों है लेकिन आज हम आपको टीवी के कुछ ऐसे कलाकार के बारे में बताने वाले है जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई लेकिन अब उनकी मौत हो चुकी है.

1. कवि कुमार आज़ाद

सब टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ. हाथी के किरदार से मशहूर कवि कुमार आज़ाद आज हमारे बीच नही है. हाल ही में कवि कुमार की दिल की धड़कन रुकने से अचानक मौत हो गयी. उनकी मौत से टीवी जगत को गहरा सदमा लगा है.

2. रीमा लागू

रीमा लागू बॉलीवुड और टीवी जगत की एक मशहूर अभिनेत्री थी. वो अक्सर माँ के किरदार में नजर आती थी. लेकिन रीमा की भी अचानक हुई मौत ने सबको सदमे में डाल दिया था. आपको बता दें कि वह 17 मई 2017 तक नाटक ‘नामकरण’ में काम कर रही थी लेकिन उसी दिन शाम को उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें फ़ौरन कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया. बॉलीवुड और टीवी दुनिया के अलावा उन्हें मराठी में अभिनय के लिए भी जाना जाता है.

3. जतिन कनकिया

जतिन कनकिया टीवी इंडस्ट्री में अपने हास्य किरदार की वजह से काफी पसंद किया जाते थे. उन्हें ‘प्रिंस ऑफ़ कॉमेडी’ भी कहा जाता था. आपको बता दें कि जतिन कनकिया का दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल सीरियल श्रीमान श्रीमती काफी पॉपुलर रहा जिससे उनको पहचान मिली. टीवी इंडस्ट्री के अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड और गुजराती नाटकों में काम किया था. इन्होने फिल्म खूबसूरत और हम साथ साथ हैं में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया है. 28 जून 1952 में पैदा हुए जतिन की साल 1999 में 46 साल की उम्र में कैंसर से दर्दनाक मौत हो गयी थी.

4. रसिका जोशी

बॉलीवुड और टीवी जगत में अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों को आकर्षित करने वाली रसिका जोशी का निधन सिर्फ 39 साल की उम्र में ब्लड कैंसर की वजह से हुआ था. रसिका बिल्लू बार्बर, गायब, वास्तुशास्त्र, जॉनी गद्दार, मालामाल विकली, भुल भुलैय्या, भूत अंकल, खलबली, एक हसीना थी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल में भी नजर आई. वह टीवी सीरियल बंदिनी में मोतीबेन का किरदार में नजर आ रही थी लेकिन कैंसर की वजह से उन्होंने ये शो छोड़ दिया था.

5. अबीर गोस्वामी

अबीर गोस्वामी बॉलीवुड और टीवी अभिनेता थे. उन्होंने टीवी सीरियल कुसुम, यहां मैं घर घर खेली और प्यार का दर्द जैसे कई पॉपुलर सीरियल में काम किया था इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म खाकी, लक्ष्य और द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह जैसी फिल्म काम किया. लेकिन उनकी मात्र 37 साल की उम्र में 31 मई 2013 दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी.

6. राकेश दीवाना

राकेश दीवाना ने 2008-09 में टीवी पर आने वाले सीरियल ‘रामायण’ में कुम्भकर्ण का किरदार निभाया था. वह उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले थे. उन्होंने अप्रैल 2014 में मोटापा घटाने का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन उनकी 27 अप्रैल 2014 को मौत हो गयी.

7. प्रत्यूषा बनर्जी

पॉपुलर टीवी शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुई प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी. आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा की लाश उनके मुंबई स्थिति अपार्टमेंट में पंखे से लटकते हुई मिली थी. जब उन्होंने आत्महत्या की थी तो वह मात्र 25 साल की थी.

]]>