कुकीज नियमों के उल्लंघन का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 11 Dec 2020 07:35:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कुकीज नियमों के उल्लंघन का आरोप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ी खबर एमेजाॅन, गूगल पर फ्रांस में लगा 13.5 करोड़ यूरो का जुर्माना https://livehalchal.com/big-news-amazon-google-fined-135-million-euros-in-france/401420 Fri, 11 Dec 2020 07:33:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=401420 पेरिस: फ्रांस में डेटा निजता की निगरानी करने वाली इकाई सीएनआईएल ने गूगल पर 10 करोड़ यूरो (करीब 900 करोड़ रुपये) और  Amazon पर 3.5 करोड़ यूरो करीब 314 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. दोनों पर ये जुर्माना देश के विज्ञापन कुकीज नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है.  क्या है …]]>

पेरिस: फ्रांस में डेटा निजता की निगरानी करने वाली इकाई सीएनआईएल ने गूगल पर 10 करोड़ यूरो (करीब 900 करोड़ रुपये) और  Amazon पर 3.5 करोड़ यूरो करीब 314 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. दोनों पर ये जुर्माना देश के विज्ञापन कुकीज नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है. 

क्या है मामला- 

नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स ऐंड लिबर्टी (सीएनआईएल) ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों की फ्रांसीसी वेबसाइट ने इंटरनेट यूजर्स से विज्ञापन उद्देश्यों के लिए ट्रैकर्स और कुकीज को पढ़ने की पूर्वानुमति नहीं ली. ये कुकीज और ट्रैकर्स व्यक्ति के कंप्यूटर में खुदबखुद सहेज ली जाती थी, जबकि नियम के मुताबिक इसके लिए यूजर्स से स्वीकृति ली जानी चाहिए थी. 

एजेंसियों के मुताबिक बयान में कहा गया है कि गूगल और एमेजाॅन यूजर्स को यह बताने में भी विफल रहीं कि वे इस काम के लिए इन कुकीज का उपयोग करेंगी और किस तरह यूजर्स इनके लिए मना कर सकते हैं. 

क्या कहा गूगल ने- 

गूगल ने इस खबर पर अपने बयान में कहा है, ‘जो लोग गूगल यूज करते हैं, वे हमसे अपनी प्राइवेसी के सम्मान की उम्मीद करते हैं. हम अपफ्रंट इन्फाॅर्मेशन, स्पष्ट नियंत्रण, मजबूत इंटरनेशन डेटा गवर्नेंस, सुरक्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर और उपयोगी उत्पादों के अपने रिकाॅर्ड पर कायम हैं. आज के आदेश में इस बात का ध्यान नहीं रखा गया है कि फ्रांस के नियम-कायदे अनिश्चित हैं और लगातार विकसित हो रहे हैं. हम सीएनआईएल के साथ लगातार संपर्क बनाए रखेंगे.‘ 

क्या कहा एमेजाॅन ने- 

इसी तरह एमेजाॅन ने कहा है, ‘हम सीएनआईएल के निर्णय से सहमत नहीं हैं. अपने ग्राहकों की निजता की रक्षा हमेशा ही एमेजाॅन की प्राथमिकता रही है. हम लगातार अपनी निजता के दस्तूर को अद्यतन करते रहते हैं और जिस देश में संचालित होते हैं, वहां के कानूनों का पूरी तरह से पालन करते हैं. 

]]>