कुंभ मेले – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Sep 2024 08:31:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कुंभ मेले – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कुंभ मेले के दौरान चलाई जाएंगी 992 विशेष ट्रेनें, रेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%be/582966 Mon, 30 Sep 2024 08:31:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=582966 कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। कुंभ मेले के लिए प्रयागराज डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में 3700 करोड़ रुपये की लागत से …]]>

कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। कुंभ मेले के लिए प्रयागराज डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में 3700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है

रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाने की दिशा में काम कर रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। कुंभ मेले का आयोजन अगले साल जनवरी में प्रयागराज में होगा।

प्रयागराज डिवीजन के आसपास रेलवे ट्रैक का हो रहा दोहरीकरण
अधिकारियों के अनुसार, विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। कुंभ मेले के लिए प्रयागराज डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि ट्रेनों की सुचारू आवाजाही हो सके।

रेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और वी सोमन्ना ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठकें कीं।

कुंभ मेले में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि पिछले अनुभव के आधार पर हमने स्पेशल ट्रेनों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़ाकर 992 करने का फैसला किया है।

अगले दो महीने में चलेंगे 26 विशेष ट्रेनें
वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे त्योहारी भीड़ को कम करने के लिए अगले दो महीनों में 26 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये 13 जोड़ी विशेष ट्रेनें एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान चलायी जाएंगी और अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगी।

]]>