कीमत 349 रुपये से शुरू – Live Halchal

पायें Jio के 3GB डेटा वाले प्लान, कीमत 349 रुपये से शुरू, 84 दिन की वैलिडिटी के साथ
नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करती है, जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। कुछ प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ आते हैं, तो कुछ रोज 2 जीबी डेटा भी ऑफर करते हैं। लेकिन यहां हम आपको रिलायंस जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स को रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। कंपनी ऐसे तीन प्लान ऑफर करती है और इनकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है। इनमें ग्राहकों को अधिकतम 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। जानिए प्लान्स:

रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला प्लान-

यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है जिसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी गई है। इस तरह यूजर्स कुल 84 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलिंग की बात करें तो जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो का 401 रुपये वाला प्लान-

401 रुपये वाला प्लान लगभग 349 रुपये जैसा ही है, हालांकि इसमें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 6 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और यूजर्स कुल 90 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर पाते हैं। इसके अलावा जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्लान-

यह तीसरा और 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहक कुल 252 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलिंग की बात करें तो जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।