कीमत जाने – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 27 Aug 2020 09:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कीमत जाने – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 5,000mAh की बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत जाने https://livehalchal.com/5000mah-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-redmi-9-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8b/366847 Thu, 27 Aug 2020 09:40:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=366847 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बजट रेंज वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर Redmi 9 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दो कैमरे मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी 9 …]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बजट रेंज वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर Redmi 9 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दो कैमरे मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था।

Redmi 9 की कीमत 

शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 9 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 8,999 रुपए और 9,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन स्पोर्टी ऑरेंज, स्काई ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 31 अगस्त से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी।

Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।

Redmi 9 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का सेंसर है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi 9 की बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने Redmi 9 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 196 ग्राम है।

Redmi 9 Prime

शाओमी ने Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। फीचर की बात करें तो Redmi 9 Prime में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। जो कि प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कुल पांच कैमरे मौजूद है। इसमें क्वाड रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ ​सेंसर मिलेगी। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है।

]]>