कीमतें – Live Halchal

भारत में इतनी हो सकती हैं Oppo Find X9 Pro और X9 की कीमतें
Oppo Find X9 Pro और Find X9 की इंडिया कीमतें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिससे पता चलता है कि लाइनअप का स्टैंडर्ड मॉडल 75,000 रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है। Oppo Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाली है। लीक के मुताबिक, वनिला Oppo Find X9 मॉडल देश में दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। वहीं Pro मॉडल एक ही 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। सीरीज में वही चिपसेट होने की उम्मीद है जो इसके चीनी वर्जन में है- MediaTek Dimensity 9500 SoC।

Oppo Find X9 Series की संभावित कीमत

X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में, टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने भारत में आने वाले दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतें लीक की हैं। Oppo Find X9 Pro की कीमत भारत में 99,999 रुपये बताई गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगा। दूसरी तरफ, स्टैंडर्ड Oppo Find X9 की कीमत 74,999 रुपये हो सकती है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, टॉप मॉडल जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज होगा, उसकी कीमत 84,999 रुपये हो सकती है।

ये लीक लगभग एक हफ्ते बाद आया है जब चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने बताया था कि उसकी फ्लैगशिप Oppo Find X9 सीरीज 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगी। ये लाइनअप Flipkart और कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। हाल ही में Oppo ने कन्फर्म किया था कि Find X9 स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। वहीं, Find X9 Pro सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल शेड्स में बेचा जाएगा। हालांकि, इंडियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स अभी पब्लिक नहीं किए गए हैं।

Oppo Find X9 सीरीज 28 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च हुई थी। EU में Oppo Find X9 Pro की कीमत 1,299 EUR (लगभग 1,34,000 रुपये) रखी गई थी, जिसमें 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलता है। वहीं वनिला Find X9 की शुरुआती कीमत 999 EUR (लगभग 1,03,000 रुपये) थी, जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो भारत में ये फोन्स अपने ग्लोबल और चीनी वर्जन जैसे ही फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। बता दें कि Find X9 Pro में 6.78-इंच का 1,272×2,772 पिक्सल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। ये IP66 + IP68 + IP69 रेटेड के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस देता है।

Oppo Find X9 Pro फ्लैगशिप 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में Hasselblad-ट्यून किया हुआ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी शूटर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP कैमरा शामिल है।

क्या है ‘डी डॉलराइजेशन, जिसकी वजह से बढ़ रही सोने की कीमतें
सोने की कीमतों ने आज फिर से रिकॉर्ड हाई लगा दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में जहां गोल्ड 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, वहीं देश में सोने का हाजिर भाव 1,22,800 रुपये हो गया है। अब तक आपने सोने में तेजी के कई कारणों के बारे में सुना होगा, इनमें जियो-पॉलिटिकल टेंशन, ब्याज दरों में कमी और डिमांड में मजबूती जैसे अहम कारण शामिल होंगे। लेकिन, सोने में पिछले 5 सालों से लगातार तेजी का एक बड़ा कारण है ‘डी डॉलराईजेशन’ है, जिसके चलते दुनियाभर के सेंट्रल बैंक जमकर गोल्ड खरीद रहे हैं।

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट अजय केडिया ने इस बारे में विस्तार से बताया है, तो आइये आपको बताते हैं आखिर क्या है ‘डी डॉलराईजेशन’ और यह कैसे सोने की कीमतों में तेजी का बड़ा कारण बन रहा है।

क्या है De Dollarization?

अजय केडिया ने बताया कि जब कोई भी देश डॉलर से दूर जाता है या दूरी बनाता है तो यह डी डॉलराईजेशन कहलाता है। दरअसल, हर देश अपने फॉरेक्स रिजर्व में डॉलर या यूएस बॉन्ड रखता है और इसे बढ़ाता है। क्योंकि, कच्चा तेल समेत देश में आयात होने वाले अन्य अहम सामानों का भुगतान सरकार को डॉलर में करना पड़ता है। सालों से डॉलर को लेकर यही रुख चलता आया है। लेकिन, हाल के वर्षों में अमेरिका की नीतियों से डॉलर को लेकर कई देशों का मोहभंग हुआ है। खासकर 2015 और 2016 के बाद से जिस तरह अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

अमेरिका की आदत से परेशान दुनिया!

रूस के अलावा अमेरिका हर कभी किसी देश पर नए प्रतिबंध थोप देता है इसलिए कई बड़े देशों ने डॉलर से दूरी बनाना शुरू कर दी। अजय ने कहा, अब सवाल है कि डॉलर से दूर जाएं तो निवेश कहां करें…इसके लिए गोल्ड सबसे बड़ा विकल्प बनकर उभरा, इसलिए पिछले 5 सालों में कई देशों के सेंट्रल बैंक्स ने सोने में निवेश करना शुरू किया। ऐसे में डॉलर की ताकत कम होती दिख रही है और इस वजह से अमेरिका कई देशों से चिढ़ा हुआ है।

उत्तराखंड: जीएसटी की नई दरों से आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की कीमतें घटीं
प्रदेश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद राज्य दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतें कम कर दी हैं। बद्री घी 100 रुपये व पहाड़ी घी 50 रुपये सस्ता हुआ है।

दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम आंचल ब्रांड के नाम से दूध के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसमें घी, पनीर, बटर, आइसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। जीएसटी की नई दरों में पनीर को कर मुक्त किया गया। इसके बटर, घी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत घटा कर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

आंचल ब्रांड ने उत्पादों के दाम में कमी कर दी है। पनीर के 200 ग्राम के पैकेट की कीमत दो रुपये कम कर 88 रुपये कर दी गई है। बटर की कीमत में 20 रुपये कटौती की है। दूध के टेट्रा पैकेज में भी दो रुपये घटाए हैं। दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी की नई दरें लागू होने से आंचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतों में टैक्स स्लैब के हिसाब से कमी की गई है।