किशोरी पेडणेकर और आशिष शेलार के बीच एक बार फिर तनातनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Dec 2021 06:00:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg किशोरी पेडणेकर और आशिष शेलार के बीच एक बार फिर तनातनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 किशोरी पेडणेकर और आशिष शेलार के बीच एक बार फिर तनातनी, जानें पूरा मामला https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b7-%e0%a4%b6%e0%a5%87/468531 Tue, 21 Dec 2021 06:00:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=468531 मुंबई: मेयर किशोरी पेडणेकर और बीजेपी विधायक आशिष शेलार के बीच इन दिनों एक बार फिर से तनातनी देखने के लिए मिल रही है। जी दरअसल बीते दिनों ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के घर एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान पार्टी से कोरोना संक्रमण होने की बात सामने आई थी। इस पार्टी …]]>

मुंबई: मेयर किशोरी पेडणेकर और बीजेपी विधायक आशिष शेलार के बीच इन दिनों एक बार फिर से तनातनी देखने के लिए मिल रही है। जी दरअसल बीते दिनों ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के घर एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान पार्टी से कोरोना संक्रमण होने की बात सामने आई थी। इस पार्टी को लेकर आशिष शेलार ने आरोप लगाया था कि इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मिनिस्टर शामिल हुए थे। अब इसी को देखते हुए किशोरी पेडणेकर ने आशिष शेलार को जवाब देते हुए उन्हें चुनौती दी है कि या तो वे उस मिनिस्टर का नाम बताएं जो करण जौहर द्वारा दी गई पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर वे माफी मांगें।

आप सभी को बता दें कि इससे पहले भी शेलार के एक बयान को आपत्तिजनक कहते हुए और महिलाओं के लिए उसे अभद्र बताते हुए किशोरी पेडणेकर ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब एक बार फिर से मेयर किशोरी पेडणेकर और बीजेपी विधायक आशिष शेलार के बीच खिंचाव देखने के लिए मिल रहा है। बात करें पार्टी के बारे में तो कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर करण जौहर के घर एक पार्टी हुई थी। इस पार्टी में शामिल हुए कई लोगों में से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी बात को लेकर आशिष शेलार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पीसी में यह सवाल किया था कि ‘करण जौहर की पार्टी में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के कौन से मिनिस्टर थे?’

इसी दौरान शेलार ने कहा था कि संबंधित इमारत में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई जाए। अब इसी को जानने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह चुनौती दी कि आशिष शेलार उस मंत्री का नाम बताएं जिनके करण जौहर की दी हुई पार्टी में शामिल होने का इल्जाम वो लगा रहे हैं। आगे मेयर ने कहा कि शेलार के आरोप बेबुनियाद हैं और वे ऐसे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

]]>