कितनी खुराक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 19 Nov 2020 11:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कितनी खुराक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ज्यादा अंडे से डायबिटीज का बन सकता है खतरा, जानें कितनी खुराक है सुरक्षित https://livehalchal.com/diabetes-can-become-a-risk-due-to-excessive-egg-know-how-much-dose-is-safe/394960 Thu, 19 Nov 2020 11:03:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=394960 अंडा शरीर के लिए बहुत सेहतमंद होता है, इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. इसे उबालकर, पॉच्ड, फ्राई या करी बनाकर खा सकते हैं. झटपट बन जाने की वजह से भी कई लोगों को अंडा पसंद आता है. अंडे में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन …]]>

अंडा शरीर के लिए बहुत सेहतमंद होता है, इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. इसे उबालकर, पॉच्ड, फ्राई या करी बनाकर खा सकते हैं. झटपट बन जाने की वजह से भी कई लोगों को अंडा पसंद आता है. अंडे में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि जरूरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

डायबिटीज का खतरा-

एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि ज्यादा अंडा खाने वालों को डायबिटीज का खतरा हो सकता है. चाइना मेडिकल यूनिवर्सिटी और कतर यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी में पाया गया कि हर दिन एक से अधिक अंडे का सेवन डायबिटीज के खतरे को 60 फीसदी तक बढ़ा सकता है. ये स्टडीज ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुई हैं.

अंडे और डायबिटीज पर स्टडी-

स्टडी में पाया गया कि साल दर साल रोज अंडे खाने की आदत की वजह से लोगों के शरीर में प्रति ग्राम अंडे की वृद्धि होती गई. स्टडी में पाया गया कि हर दिन 38 ग्राम अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा लगभग 25 फीसदी तक बढ़ गया और हर दिन 50 ग्राम से अधिक अंडे से ये खतरा बढ़कर 60 फीसदी तक हो गया.

खानपान से डायबिटीज होगा कंट्रोल-

अंडे और डायबिटीज के संबंधों पर अक्सर बहस होती रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि खान-पान की आदतों और टाइप-2 डायबिटीज के बीच गहरा संबंध है. सही खान-पान से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.

सही लाइफस्टाइल जरूरी-

डायबिटीज के मामले पूरी दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. WHO के आंकड़ों के मुताबिक विश्व के लगभग 6 फीसदी लोग खराब लाइफस्टाइल की वजह से इस बीमारी से पीड़ित हैं और इसकी संख्या में लगातार इफाजा होता जा रहा है. डायबिटीज पर कंट्रोल के लिए सही खान-पान के साथ सही लाइफस्टाइल भी जरूरी है.

खाने में करें बदलाव-

डायबिटीज के खतरे से बचने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. पालक, करेला, ब्रोकली, गाजर, मेथी, बंदगोभी, टमाटर, शतावरी, खीरा, हरी बीन्स और बथुआ जैसी चीजें खाएं. ये सभी चीजें डायबिटीज में बड़ी फायदेमंद होती हैं. इनमें मौजूद एटीऑक्सीडेंट्स आपके दिल और आखों को स्वस्थ रखते हैं.

खाने की कुछ चीजों से करें परहेज-

खून में शुगर लेवल बढ़ने पर ज्यादा स्टार्क वाली सब्जियां नहीं खानी चाहिए. डायबिटीज की शिकायत होने पर आलू, फूलगोभी, मक्का, सेम की फली, मटर, छोले, मसूर की दाल, कद्दू, शलगम और शकरकंद जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए.

]]>