किडनी – Live Halchal

किडनी डैमेज की शुरुआत में दिखते हैं ये 8 लक्षण
किडनी हमारे शरीर में कई जरूरी फंक्शन करती है, जैसे वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालना, बॉडी फ्लूड बैलेंस और ब्लड फिल्टर करना। इसलिए किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण अनजाने में हम कई बार अपनी ही किडनी को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं।

दरअसल, किडनी में छोटे-छोटे फिल्टरिंग यूनिट्स नेफ्रॉन होते हैं। जब ये डैमेज होने लगते हैं, तो किडनी ठीक से फंक्शन नहीं कर पाती। इसे नेफ्रॉसिस कहा जाता है। यह कोई बामारी नहीं है, बल्कि एक टर्म है, जो किडनी डैमेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर समय पर इसकी पहचान न की जाए, तो यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। आइए जानें किन लक्षणों के कर सकते हैं किडनी डैमेज की पहचान।

नेफरोसिस के लक्षण कैसे होते हैं?
यूरिन में ज्यादा प्रोटीन- यह नेफरोसिस का सबसे अहम लक्षण है। जब मूत्र में प्रोटीन की मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाती है, तो इसे प्रोटीन्यूरिया कहते हैं। इसके कारण यूरिन झागदार दिखाई दे सकता है।

ब्लड में प्रोटीन की कमी- क्योंकि प्रोटीन मूत्र के साथ बाहर निकल रहा होता है, इसलिए ब्लड में प्रोटीन का स्तर कम हो जाता है, खासकर एल्ब्यूमिन।

शरीर में सूजन- ब्लड में प्रोटीन की कमी के कारण, फ्लूड सेल्स के बीच की जगह में रिसने लगता है, जिससे शरीर में सूजन आ जाती है। यह सूजन आमतौर पर पैरों, टखनों और पैर के तलवों में शुरू होती है और बाद में चेहरे खासतौर से आंखों के आसपास, हाथों और पेट में भी दिखाई दे सकती है।

ब्लड में फैट बढ़ना- किडनी डैमेज के कारण लीवर में कोलेस्ट्रॉल और अन्य फैट वाले प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

वजन बढ़ना- शरीर में एक्स्ट्रा फ्लूएड और पानी जमा होने के कारण व्यक्ति का वजन अचानक से बढ़ सकता है।

थकान और कमजोरी- शरीर में प्रोटीन और एनर्जी की कमी के कारण व्यक्ति को लगातार थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है।

भूख कम लगना- भूख न लगना या जल्दी पेट भर जाना भी एक सामान्य लक्षण है।

अन्य लक्षण- यूरिन की मात्रा कम होना, हाई ब्लड प्रेशर, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ना और कुछ मामलों में यूरिन में ब्लड आना।

किडनी फेलियर की शुरुआत है यूरिन में दिखने वाले 2 बदलाव
हमारी किडनियां शरीर से टॉक्सिन को छानकर बाहर निकालने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। लेकिन जब किडनियों की कार्यक्षमता धीरे-धीरे घटने लगती है, तो शरीर में कई छोटे-छोटे संकेत नजर आने लगते हैं जिन्हें हम सामान्य थकान, उम्र या लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।

यही वजह है कि किडनी डिजीज अक्सर तब पकड़ में आती है जब वह गंभीर स्टेज में पहुंच जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम इन शुरूआती संकेतों को पहचानें और समय रहते डॉक्टरी सलाह लें। तो आइए जानते हैं किडनी खराब होने के कुछ ऐसे ही शुरुआती लक्षणों के बारे में जिनपर ध्यान नहीं दिया जाता है।

बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदलाव

शुरुआत पेशाब की आदतों में बदलाव से हो सकती है। रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना या पेशाब की मात्रा में कमी-बढ़ोतरी एक संकेत हो सकता है।

पेशाब में झाग या खून आना

अगर पेशाब झागदार हो या उसमें खून नजर आए, तो ये गंभीर संकेत हैं कि किडनी सही से फिल्ट्रेशन नहीं कर रही और प्रोटीन या ब्लड यूरिन के साथ बाहर आ रहा है।

लगातार थकान महसूस होना

किडनी की खराबी से शरीर में एरिथ्रोपॉयटिन नामक हार्मोन की कमी हो जाती है, जिससे रेड ब्लड सेल्स कम बनती हैं और व्यक्ति को थकावट महसूस होती है।

चेहरे या पैरों में सूजन

किडनी सही तरीके से सोडियम और पानी को बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे शरीर में सूजन आ सकती है, खासतौर पर चेहरे, टखनों या पैरों में।

भूख न लगना और मतली आना

किडनी जब टॉक्सिन्स को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती तो शरीर में ये टॉक्सिन जमा होने लगता है, जिससे मितली, उल्टी और भूख न लगने की समस्या होती है।

सांस लेने में परेशानी

शरीर में फ्लूइड इकट्ठा होने या एनीमिया की वजह से फेफड़ों में ऑक्सीजन कम पहुंचती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

त्वचा पर खुजली या रूखापन

किडनी अगर सही से वेस्ट को बाहर न निकाल पाए तो शरीर में फॉस्फोरस और अन्य तत्वों का असंतुलन त्वचा पर खुजली, ड्राइनेस या चकत्ते का कारण बन सकता है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से आने वाले टाइम में सीरियस का रूप ले सकता है। इसलिए यदि इनमें से कोई भी संकेत लगातार नजर आए, तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। किडनी की सही देखभाल ही आपके संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है।

किडनी डैमेज कर सकती हैं, सुबह की ये 5 आदतें
किडनी हमारे शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने का काम करती है। इसलिए किडनी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि, हमारी सुबह की कुछ आदतें भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हां, कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे किडनी को नुकसा होता है।

इसलिए जरूरी है कि हम इन आदतों में सुधार करें, ताकि किडनी डैमेज से बचा जा सके। आइए जानें सुबह की ऐसी ही कुछ आदतें, जो किडनी डैमेज का कारण बन सकती हैं और कुछ लक्षण जो किडनी डैमेज की चेतावनी देते हैं।

किडनी डैमेज करती हैं ये आदतें
सुबह उठकर पानी न पीना- रात भर सोने के दौरान हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। सुबह उठकर तुरंत पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी बनी रहती है। इससे ब्लड गाढ़ा हो जाता है और किडनी को उसे फिल्टर करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी पर दबाव पड़ता है और उसकी काम करने की क्षमता घटने लगती है।
सुबह-सुबह ज्यादा नमक खाना- नाश्ते में बहुत ज्यादा नमकीन, प्रोसेस्ड फूड, पैकेट बंद जूस या अचार खाना किडनी के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
यूरिन को लंबे समय तक रोककर रखना- सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोग यूरिन को रोककर रखते हैं। यह आदत किडनी के लिए काफी नुकसानदेह है। यूरिन रोकने से यूरिनरी ट्रैक्ट में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हो सकता है और यह इन्फेक्शन किडनी तक पहुंच सकता है।
ज्यादा चाय या कॉफी पीना- खाली पेट बहुत ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कैफीन डाइयूरेटिक है, जो शरीर से पानी निकालती है। इससे किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
नाश्ता स्किप करना- सुबह का नाश्ता छोड़ना या उसमें प्रोटीन और फाइबर की सही मात्रा न लेना भी किडनी के लिए ठीक नहीं है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिसे फिल्टर करने का काम किडनी का ही है।

किडनी डैमेज के लक्षण कैसे होते हैं?
थकान और कमजोरी- किडनी खराब होने पर शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से नहीं निकल पाते, जिससे आप हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं।
पेशाब में बदलाव- पेशाब का रंग गहरा या लाल होना, पेशाब में झाग आना, रात में बार-बार पेशाब आना, या पेशाब की मात्रा कम या ज्यादा होना किडनी डैमेज के लक्षण हैं।
शरीर में सूजन- किडनी खराब होने पर शरीर में एक्स्ट्रा फ्लूएड और सोडियम जमा हो जाता है, जिससे पैर, टखनों, हाथों, चेहरे और आंखों के आस-पास सूजन आ जाती है।
पीठ के निचले हिस्से में दर्द- किडनी शरीर के पिछले हिस्से में स्थित होती है। अगर उस हिस्से में लगातार दर्द रहता है, तो यह किडनी में इन्फेक्शन या पथरी का संकेत हो सकता है।
त्वचा पर रैशेज और खुजली- खून में टॉक्सिन्स के जमा होने से त्वचा में ड्राईनेस, खुजली और रैशेज होने लगते हैं।

किडनी खराब होने के इन शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर
अगर किडनी हेल्दी न हो, तो शरीर में कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। दरअसल, किडनी शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स को फिल्टर करके बाहर निकालता है। लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर से वेस्ट बाहर नहीं निकल पाता और इसके कारण शरीर में कुछ लक्षण (Signs of Kidney Damage) दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।

ये लक्षण इस ओर इशारा करते हैं कि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है और सतर्क होने की जरूरत है। अगर इन शुरुआती संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें किडनी खराब होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

यूरिन के रंग, गंध या फ्रीक्वेंसी में बदलाव
किडनी का सीधा संबंध यूरिन से होता है, इसलिए यूरिन में होने वाले बदलाव किडनी की सेहत का संकेत देते हैं, जैसे-

रंग में बदलाव- सामान्य यूरिन का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन किडनी की समस्या होने पर यह गहरा पीला, लाल (खून आने पर) या झागदार हो सकता है।
गंध में बदलाव- यूरिन से तेज या असामान्य गंध आना भी किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है।
फ्रीक्वेंसी में बदलाव- बार-बार यूरिन आना या बहुत कम यूरिन आना, दोनों ही किडनी की समस्या की ओर इशारा करते हैं।

बहुत थकान या कमजोरी महसूस होना
किडनी खराब होने पर शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है, क्योंकि किडनी एरिथ्रोपोइटिन हार्मोन बनाती है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी के कारण ये दिक्कतें हो सकती हैं-

हमेशा थकान महसूस होना
कमजोरी या चक्कर आना
फोकस में कमी होना

पैर, एड़ी या चेहरे पर सूजन
किडनी शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड और नमक को बाहर निकालती है। अगर यह ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसके कारण-

पैरों और एड़ियों में सूजन
चेहरे (खासकर आंखों के आसपास) सूजन
हाथों में सूजन हो सकती है।

त्वचा पर खुजली या ड्राईनेस
किडनी खराब होने पर शरीर से टॉक्सिन्स पूरी तरह नहीं निकल पाते, जिससे त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। इसमें

त्वचा में रूखापन और खुजली
चकत्ते या एलर्जी जैसे लक्षण
त्वचा का रंग बदल सकता है।

भूख न लगना या खाने का स्वाद पसंद न आना
किडनी की समस्या होने पर शरीर में यूरिया और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसके कारण-

भूख कम लगना
मुंह का स्वाद खराब होना (मेटैलिक टेस्ट)
जी मिचलाना या उल्टी होना

अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाएं।

किडनी में जमा गंदगी साफ करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स
किडनी का काम होता है हमारे शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स को फिल्टर करके बाहर निकालना। लेकिन ठीक से काम करने के लिए इसे भी समय-समय पर सफाई की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो किडनी में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करें।

दरअसल, आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान और सही मात्रा में पानी न पीने के कारण किडनी में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर समस्याएं पैदा करने लगता है।

आइए डॉ. अहमद कमाल (सीनियर कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से जानते हैं ऐसे ही 7 फूड्स के बारे में जो किडनी में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।

पानी
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी सबसे जरूरी है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स यूरिन के जरिए बाहर निकलते हैं। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। अगर आपकी किडनी में पथरी की समस्या है, तो और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

लहसुन
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एलिसिन किडनी को डिटॉक्सीफाई करता है और इन्फेक्शन से बचाता है। रोज सुबह खाली पेट एक कच्ची कली लहसुन की चबाने से फायदा मिलता है।

अदरक
अदरक में मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर किडनी के फंक्शन्स को बेहतर बनाता है। अदरक की चाय या अदरक को शहद के साथ गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है।

सेब
सेब में पेक्टिन फाइबर होता है, जो किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट किडनी को स्वस्थ रखते हैं। रोज एक सेब खाने से किडनी की सफाई होती है और पथरी का खतरा कम होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, धनिया, मेथी और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल होता है, जो किडनी को डिटॉक्सीफाई करता है। ये सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो किडनी के लिए फायदेमंद होती हैं। इन्हें सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।

नींबू पानी
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी में पथरी बनने से रोकता है और मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से किडनी स्वस्थ रहती है।

किडनी में पथरी क्यों हो जाती है और इससे आप कैसे खुद को बचा सकते हैं
किडनी स्टोन्स (Kidney Stones) एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो किडनी में मिनरल और नमक के जमाव के कारण बनती है। यह समस्या तब होती है जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है और वे क्रिस्टल के रूप में जमा होकर पथरी का आकार ले लेते हैं (Causes of kidney stones)।
किडनी स्टोन्स का आकार छोटे दाने से लेकर बड़े और दर्दनाक रूप तक हो सकता है। विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2025) के अवसर पर आइए डॉ. अमित नागरिक (मेडिकवर हॉस्पिटल, नवी मुंबई के सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट) से जानें किडनी स्टोन्स के लक्षण (Kidney Stones Symptoms), कारण, बचाव (Kidney stone prevention) और इलाज के बारे में।

किडनी स्टोन्स के कारण (Causes of Kidney Stones)
पानी की कमी- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से यूरिन गाढ़ा हो जाता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।
डाइट से जुड़ी गलतियां- ऑक्सालेट वाले फूड्स (जैसे पालक, नट्स, चॉकलेट), ज्यादा नमक और ज्यादा प्रोटीन खाने से पथरी बन सकती है।
मेडिकल कंडीशन्स- हाइपरपैराथायरॉइडिज्म, मोटापा, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) और कुछ दवाएं भी पथरी का कारण बन सकती हैं।

किडनी स्टोन्स के लक्षण (Kidney Stones Symptoms)
पीठ के निचले हिस्से, पेट या कमर में तेज दर्द
पेशाब करते समय जलन या दर्द
यूरिन में खून आना (गुलाबी, लाल या भूरा रंग)
बार-बार पेशाब आने की इच्छा
मतली और उल्टी
इन्फेक्शन होने पर बुखार और ठंड लगना

अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो पथरी यूरिनरी ट्रैक्ट को ब्लॉक कर सकती है, जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है।

किडनी स्टोन्स का इलाज (Kidney Stones Treatment)
नेचुरल तरीके- छोटे स्टोन्स अक्सर ज्यादा पानी पीने और पेन रिलीफ दवाओं की मदद से शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
दवाएं- कुछ दवाएं यूरेटर की मांसपेशियों को आराम देकर पथरी को निकालने में मदद करती हैं।
शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (SWL)- इस प्रक्रिया में साउंड वेव्स की मदद से बड़े स्टोन्स को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है, जिससे वे आसानी से निकल सकें।
यूरेटरोस्कोपी- इसमें एक पतली ट्यूब को यूरिनरी ट्रैक्ट में डालकर पथरी को निकाला या तोड़ा जाता है।
सर्जरी- गंभीर मामलों में बड़ी या अटकी हुई पथरी को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

किडनी स्टोन्स से बचाव के उपाय (Kidney Stones Prevention)
पानी पिएं- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। यह यूरिन को पतला रखता है और पथरी के जोखिम को कम करता है।
हेल्दी डाइट- नमक और ऑक्सालेट वाले फूड आइटम्स को सीमित मात्रा में ही खाएं। कैल्शियम के सप्लीमेंट्स बिना किसी डॉक्टर की सलाह के न लें।
नियमित एक्सरसाइज- हेल्दी मेटाबॉलिज्म बनाए रखने और पथरी के जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
चेकअप- अगर आपको पथरी का खतरा है, तो नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं।

किडनी को नेचुरली साफ करने में मददगार हैं ये फल
किडनी का प्राकृतिक रूप से साफ रहना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ये शरीर से टॉक्सिक पदार्थों और एक्स्ट्रा लिक्विड को बाहर निकालती है, जिससे ब्लड प्रेशर, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस और शरीर के अन्य बेहद महत्वपूर्ण फंक्शन सही तरीके से चलते रहते हैं। अगर किडनी साफ नहीं रहती, तो हमारे शरीर में टॉक्सिक पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी स्टोन, किडनी इन्फेक्शन और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो पैदा हो सकती हैं।

ऐसे में किडनी को साफ और हेल्दी बनाए रखने के लिए इनकी प्राकृतिक रूप से सफाई पर ध्यान देना जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। इसके लिए कुछ फल (Fruits To Cleanse Kidneys) ऐसे हैं जो आपकी किडनी को नेचुरल रूप से साफ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मददगार हो सकतें हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।

किडनी को डिटॉक्स करने के लिए फल

क्रैनबेरी- क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) को रोकने में सहायक है, जो किडनी को प्रभावित कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स किडनी को इंफेक्शन से बचाते हैं और किडनी की सफाई में मददगार होते हैं।

ब्लूबेरी- ब्लूबेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। यह किडनी में सूजन को कम करता है और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो किडनी की सेहत को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही यह यूरीन उत्पादन को बढ़ावा देकर किडनी की सफाई को आसान बनाती है।

तरबूज- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और किडनी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।

सेब- सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी के लिए बेहतरीन होता है।

अनन्नास- अनन्नास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो सूजन को कम करता है और किडनी की काम करने की क्षमका को बनाए रखता है।

नींबू- साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू का रस किडनी स्टोन बनने की संभावना को कम करता है।

संतरा- संतरा विटामिन सी और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो किडनी के कार्यों में सहायक है और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है।

अनार- अनार में एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है,जो किडनी टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं।

केवल बीयर पीने वालो के लिए: पीते समय नहीं बरतीं ये 5 सावधानियां तो जा सकती है जान
दोस्तों के साथ पार्टी करनी हो, या घर बैठे अपनी फेवरेट फिल्म देखनी हो, बीयर के बिना ये मौके अधूरे से लगते हैं। चाय और कॉफी के बाद अगर कोई ड्रिंक पॉपुलर है तो वह है बीयर। इसमें शराब की मात्रा भी बहुत कम 5-8 फीसदी होती है। फिर भी इसके सेवन के दौरान इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि हम इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें। अगर हमने ऐसा किया तो यकीन मानिए बीयर पीने से आपके शरीर को ढेर सारे फायदे होंगे…

कैंसर

बीयर में हेट्रोसाइकिलिक अमीन्स पाया जाता है। यह शरीर में कार्सिनोजेन यानी कैंसर के लिए जिम्मेदार हानिकारक तत्वों को शरीर से दूर करने में मददगार होता है। यह बात पुर्तगाल में हुए एक शोध में सामने आई है।  हालांकि, इसका सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो ही यह फायदेमंग है, वरना इसमें मौजूद अल्कोहल इसकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देगी।

मजबूत हड्डियां

बीयर में सिलिकॉन का स्तर अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। 2009 में तुफ्त विश्वविद्यालय के एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग कभी-कभी बीयर का सेवन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होती हैं। इस दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा कि बीयर पीने से पहले हम सैलड या पॉपकॉर्न खा लें। ऐसा इसलिए ताकि हमारा पेट भरा रहे और हम जरूरत से ज्यादा बीयर के सेवन से बचे रहें।

स्वस्थ दिल

अगर बीयर संतुलित मात्रा में पी जाए तो यह दिल के लिए सेहतमंद भी हो सकती है। इटली की फाउंडेशन डी रिसेरिया ई क्यूरा नामक संस्था ने अपने शोध में पाया कि जो लोग पिंट बीयर का संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं उनमें दूसरों की अपेक्षा दिल के रोगों की आशंका 31 प्रतिशत कम रहती है। अगर आप बीयर को टॉनिक की तरह, यानी इसके फायदों की वजह से पी रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप एक दिन में एक मग से ज्यादा बीयर ना पिएं।

किडनी के लिए फायदेमंद

फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि संतुलित मात्रा में बीयर के सेवन से किडनी में स्टोन का रिस्क उन लोगों की अपेक्षा कम होता है जो दूसरी एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। उनका मानना है कि बीयर में पानी का स्तर अधिक रहता है इसलिए यह किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अगर आपने इसका ज्यादा सेवन कर लिया, तो उसके नुकसान वैसे ही होंगे, जैसा बाकी एल्कोहोलिक ड्रिंक करते हैं।

8 दिन की बच्ची की मदद के लिए आगे आए PM मोदी, एयरलिफ्ट कर बचाई जान
नई दिल्ली : PM मोदी अक्सर ऐसे लोगो की मदद करते रहते है जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हो या फिर किसी कारण उनके इलाज में परेशानी आ रही है. हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया जब PM मोदी ने 8 दिन की बच्ची की जान बचाने के लिए आगे आए. दरअसल हुआ यह कि असम के डिब्रूगंज में एक आठ दिन की नवजात बच्ची किडनी में खराबी से जूझ रही थी.

एफआईआर दर्ज, लखनऊ में सामने आया कुत्ता कुचलने वाला शख्स

ऐसे में डिब्रूगंज के डक्टर्स ने बच्ची को एयर ऐंबुलेंस के जरिय दिल्ली भेजने का फैसला किया. एयर एबुलेंस को दिल्ली में शाम सात बजे लैंड करना था, लेकिन इस काम में परेशानी यह थी कि शाम को इस समय दिल्ली में ट्रैफिक बहुत होता है. ऐसे में एयरपोर्ट से कुछ घंटों में बेटी को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल था.

22 दिनों से एक मंत्री को नहीं खोज पाए , डायल 100 की बात करते हैं अखिलेश: श्रीकांत शर्मा

ऐसे में PM मोदी को जब इस मामले की जानकारी लगी तो वह इस मामले में आगे आए और उनके हस्तक्षेप बचाव दल को दिल्ली हवाई अड्डे से गंगाराम अस्पताल तक ट्रैफिक फ्री पैसेज मिल गया. जिसके बाद पीड़ित बच्ची जल्दी ही अस्पताल पहुंचाया जा सका. फ़िलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और धीरे-धीरे बेहतर हो रही है. पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली पुलिस का एहसान वो जीवनभर याद रखेंगे.