किडनी डैमेज – Live Halchal

मामूली लगने वाली 3 आदतें चुपके-चुपके करती हैं किडनी डैमेज
क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की कुछ आम आदतें जाने-अनजाने में आपकी किडनी को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हैं? इन गलतियों की वजह से किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं।

किडनी की बीमारियों का सबसे खौफनाक पहलू यह है कि ये एक साइलेंट किलर की तरह होती हैं; शुरुआत में इसके लक्षण इतने मामूली होते हैं कि लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक बीमारी पकड़ में आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो चुपके-चुपके आपकी किडनी डैमेज कर रही हैं।

सही मात्रा में पानी न पीना

किडनी का सबसे अहम फंक्शन शरीर से यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे वेस्ट प्रोडक्ट्स को छानकर यूरिन के जरिए बाहर निकालना है। इसके लिए उसे भरपूर मात्रा में फ्लूएड की जरूरत होती है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो किडनी को इन टॉक्सिन्स को छानने के लिए बहुत ज्यादा दबाव झेलना पड़ता है। इससे पथरी होने और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कई लोग मानते हैं कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, किडनी उतनी साफ होगी। यह भी गलत है। ज्यादा पानी पीने से भी किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और खून में सोडियम का स्तर खतरनाक रूप से कम हो सकता है।

इसलिए दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं और अपने पेशाब के रंग पर ध्यान दें; अगर यह हल्का पीला या पारदर्शी है, तो समझिए आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं।

पेनकिलर्स का अंधाधुंध इस्तेमाल
सिरदर्द हो या बदन दर्द, हम में से ज्यादातर लोग तुरंत मेडिकल स्टोर से पेनकिलर्स खरीद कर खा लेते हैं। यह आदत किडनी के लिए जहर के समान है। नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स किडनी की ओर जाने वाले ब्लड फ्लो को अचानक कम कर देती हैं। जो लोग लंबे समय तक बिना डॉक्टरी सलाह के इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उनमें किडनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही पेनकिलर दवाएं लें।

खाने में ज्यादा नमक
हमारा आधुनिक खान-पान, जिसमें प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, और अचार शामिल हैं, सोडियम से भरा होता है। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी के नर्व्स डैमेज होने लगते हैं। साथ ही, ज्यादा नमक खाने से पेशाब के जरिए प्रोटीन बाहर निकलने लगती है, जो किडनी फेलियर का शुरुआती लक्षण है।

किडनी डैमेज होने पर स्किन पर दिखाई देते हैं ये 8 लक्षण
किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स फिल्टर करने का काम करती है। लेकिन अगर ये ठीक से काम करना बंद कर दे तो ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। हालांकि इसका पता अलग पहले लग जाए तो किडनी डैमेज को रोका जा सकता है। इसके कुछ लक्षण (Kidney Damage Signs) स्किन पर भी नजर आते हैं जिनकी मदद से इसका पता लगाया जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण किडनी को काफी नुकसान होता है। अगर इस ओर ध्यान न दिया जाए, तो कई बार यह समस्या बढ़ जाती है और किडनी डैमेज (Kidney Damage) होने लगती है। अगर किडनी डैमेज के लक्षणों को शुरुआत में ही पहचान कर इलाज न करवाया जाए, तो किडनी फेलियर भी हो सकता है।

किडनी डैमेज होने के कुछ लक्षण (Kidney Damage Sign on Skin) स्किन पर भी दिखाई देते हैं। जी हां, अगर आपकी त्वचा पर आपको कुछ असामान्य बदलाव नजर आएं, तो इग्नोर करने की गलती बिल्कुल न करें। आइए जानें किडनी डैमेज होने पर स्किन पर कैसे लक्षण नजर आते हैं।

बेहद ड्राई स्किन
किडनी खराब होने पर शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से नहीं निकल पाते, जिससे त्वचा में खुजली और रूखापन होने लगता है। इसे यूरेमिक प्रुरिटस भी कहते हैं। यह खुजली इतनी तेज हो सकती है कि रात को नींद भी खराब हो जाए।

खरोंच के निशान
लगातार खुजलाने से त्वचा पर खरोंच के निशान पड़ जाते हैं। कई बार त्वचा लाल होकर घाव में भी बदल सकती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

त्वचा का रंग बदलना
किडनी की बीमारी में त्वचा का रंग पीला या भूरा हो सकता है। कुछ मामलों में त्वचा पर काले या सफेद धब्बे भी दिखाई देते हैं, जो शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने के कारण होते हैं।

सूजन
किडनी डैमेज होने पर शरीर में सोडियम और पानी जमा होने लगता है, जिससे पैरों, हाथों और चेहरे पर सूजन आ जाती है। इसे एडिमा कहते हैं।

रैशेज
किडनी फेलियर के कारण शरीर में यूरिक एसिड और अन्य टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। ये रैशेज खुजली के साथ भी हो सकते हैं।

छाले
कुछ गंभीर मामलों में त्वचा पर छाले भी पड़ सकते हैं, जो फ्लूइड से भरे होते हैं। यह समस्या कैल्सीफिलैक्सिस कंडीशन के कारण होती है, जो किडनी फेलियर के मरीजों में देखी जाती है।

त्वचा का टाइट होना
किडनी डिजीज की वजह से त्वचा में इलास्टिसिटी कम हो जाती है और त्वचा इतनी टाइट हो सकती है कि उसे चुटकी में नहीं उठाया जा सकता। यह लक्षण शरीर में पानी और मिनरल्स के इंबैलेंस के कारण होता है।

स्किन के नीचे कैल्शियम जमा होना
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट का लेवल बिगड़ जाता है। इससे त्वचा के नीचे सफेद या पीले रंग के हार्ड डिपॉजिट बन सकते हैं, जिन्हें कैल्सीफिकेशन कहते हैं।

आंखों में दिखने वाले ये 4 लक्षण करते हैं किडनी डैमेज का इशारा
शरीर का कोई भी अंग बीमार हो जाए, तो उसका असर दूसरे हिस्सों पर भी नजर आने लगता है। इसी तरह किडनी डैमेज के कुछ संकेत हमारी आंखों में भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, किडनी ऐसे कई फंक्शन करती है, जिनका असर किसी न किसी तरीके से हमारी आंखों पर भी होता है।

इसलिए जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो इसके कुछ लक्षण आंखों में भी दिखाई देते हैं। अगर इन लक्षणों की वक्त रहते पहचान कर ली जाए, तो समय से इलाज लेकर किडनी डैमेज को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए जानें किडनी डैमेज के कौन-से संकेत आंखों में नजर आते हैं।

आंखों के आस-पास सूजन
किडनी खराब होने पर शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूएड और टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते, जिसके कारण शरीर में सूजन होने लगती है। यह सूजन अक्सर आंखों के नीचे और चेहरे पर दिखाई देती है, जिसे पेरिऑर्बिटल एडिमा कहते हैं। अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे और सुबह के समय ज्यादा नजर आए, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

लाल आंखें
किडनी डैमेज होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे आंखों की छोटी ब्लड वेसल्स फट सकती हैं और आंखें लाल दिखाई देने लगती हैं। इसके अलावा, किडनी फेल्योर के मरीजों में एनीमिया भी हो जाती है, जिससे आंखों का सफेद हिस्सा पीला या लाल हो सकता है।

धुंधला दिखना
किडनी की बीमारी के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों में किडनी डैमेज के साथ-साथ रेटिनोपैथी भी हो सकती है, जिससे धुंधला दिखने की समस्या होती है। अगर आपको अचानक से दिखने में परेशानी हो रही है, तो यह किडनी और आंखों से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

आंखों में सूखापन और खुजली
किडनी की खराबी के कारण शरीर में यूरिया और अन्य टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे त्वचा और आंखों में खुजली और सूखापन हो सकता है। इस कंडीशन को यूरेमिक प्रुरिटस कहते हैं। इसके अलावा, किडनी डिजीज के मरीजों में विटामिन-ए की कमी भी हो सकती है, जिससे आंखों में सूखापन और जलन महसूस होती है।

अगर ये लक्षण दिखें, तो क्या करें?
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किडनी डिजीज का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है। साथ ही, नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करवाएं, क्योंकि डायबिटीज और हाई बीपी किडनी डिजीज के अहम कारण हैं।

किडनी डैमेज से बचने के लिए रोज खाना शुरू कर दें 4 चीजें
आजकल खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम और आप अपनी किडनी का थोड़ा एक्स्ट्रा ख्याल रखें (Kidney Health Tips)। आपको बता दें कि किडनी ब्लड से टॉक्सिन्स फिल्टर करने और बॉडी में फ्लूड बैलेंस मेंटेन करने का काम करती है। ऐसे में अगर किडनी स्वस्थ नहीं होगी, तो पूरे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इसलिए किडनी को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट (Healthy Diet for Kidney) लेना जरूरी है। हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने किडनी एक पोस्ट के जरिए किडनी के लिए कुछ हेल्दी फूड्स (Foods for Healthy Kidney) बताए हैं। आइए जानें इन फूड्स के बारे में।

हर्ब्स- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर्ब्स जैसे ऑरिगेनो, पार्सले और सिलेंट्रो और ऑरीगेनो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ये किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और किडनी को डैमेज होने से बचाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन हर्ब्स को जरूर शामिल करें।

बीट्स- नाइट्रेट्स से भरपूर
बीट्स (चुकंदर) किडनी के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें नाइट्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो किडनी में ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारियों का एक अहम कारण है, इसलिए बीट्स खाने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। बीट्स में फाइबर, फोलेट और विटामिन-सी भी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद बीटालेन एंटी-ऑक्सीडेंट किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। इसलिए बीट्स को जरूर डाइट में शामिल करें।

ब्लूबेरीज- लो पोटेशियम, हाई न्यूट्रिएंट्स
ब्लूबेरीज किडनी के लिए बहुत फायदेमंद हैं, क्योंकि इनमें पोटेशियम की मात्रा कम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को अक्सर पोटेशियम की मात्रा कम लेने की सलाह दी जाती है और ब्लूबेरीज इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी और फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंथोसायनिन किडनी को इंफ्लेमेशन से बचाता है।

मैकाडीमिया नट्स- लो फॉस्फोरस, हेल्दी फैट्स
मैकाडीमिया नट्स में फॉस्फोरस कम और हेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं, जो किडनी फंक्शन के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही, इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए भी अच्छे हैं। ये नट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी मैकाडीमिया नट्स खाने से किडनी स्वस्थ रहती है।

स्ट्रोक से लेकर किडनी डैमेज तक की वजह बनता है हाइपरटेंशन
हाइपरटेंशन इन दिनों एक चिंता का विषय बन चुकी है। हमारे आसपास मौजूद हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान है। इसे आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह से स्ट्रोक किडनी डैमेज कमजोर विजन जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की मदद से इससे बचा सकता है।

इन दिनों हाई बीपी यानी Hypertension की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हमारे लगभग हर कोई इस समस्या से परेशान है। आर्टरी वॉल पर जब ब्लड का फ्लो बहुत तेज रहता है तो इस स्थिति को हाइपरटेंशन कहते हैं। अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये गंभीर रूप ले सकता है और स्ट्रोक, किडनी डैमेज, कमजोर विजन, याददाश्त कम होने जैसी स्थिति का कारण बन सकता है।

ऐसे में हाइपरटेंशन के लक्षणों की पहचान कर समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के लक्षण और इसे कंट्रोल करने के कुछ आसान तरीके-

हाइपरटेंशन के लक्षण
सिरदर्द
सांस फूलना
धुंधलापन
कमजोरी
चक्कर आना
सीने में दर्द
कान में दर्द
अनियमित हार्टबीट
नाक से खून आना

इन तरीकों से करें हाई बीपी कंट्रोल

तनाव कम लें
हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ने का मुख्य कारण तनाव है। तनाव के कारण दिमाग हर समय एक फाइट और फ्लाइट मोड में रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में जरूरत है कि जितना संभव हो उतना कम तनाव लें। इसके लिए अपने पेरासिंपाथेटिक सिस्टम को एक्टिव रखें, जो हमें शांत और स्थिर रहने में मदद करता है।

पर्याप्त नींद लें
रात में नींद पूरी न होने के कारण सुबह उठते ही कोर्टिसोल लेवल (स्ट्रेस हार्मोन) ट्रिगर हो जाता है और साथ ही इंसुलिन लेवल भी बढ़ जाते हैं। इसलिए अनावश्यक स्ट्रेस और हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।

शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दें
साइकिलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, जॉगिंग, टेनिस, जुंबा आदि कुछ ऐसी गतिविधियां हैं, जिन्हें करने से हाइपरटेंशन कम होता है। वहीं, वेट लिफ्टिंग, स्क्वैश, स्काई डाइविंग, स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए।

DASH डाइट फॉलो करें
DASH (डाइटरी एप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन) डाइट फॉलो करने से भी हाई बीपी कंट्रोल होता है। इस डाइट में फल, सब्जियां, साबित अनाज, लीन मीट, कम सोडियम और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं, जो हाइपरटेंशन की समस्या से बचाते हैं।

इन चीजो से करें परहेज
स्मोक, अल्कोहल, कैंड, प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। ये इंसुलिन लेवल बढ़ाते हैं, जिससे सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है। ये फाइट और फ्लाइट इफेक्ट दर्शाता है, जिसमें हार्ट रेट बढ़ जाता है और फिर ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है।