‘कास्टिंग काउच’ के बयान पर मुश्किलों में फसी ‘अय्यारी’ एक्ट्रेस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 01 Apr 2018 09:39:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘कास्टिंग काउच’ के बयान पर मुश्किलों में फसी ‘अय्यारी’ एक्ट्रेस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘कास्टिंग काउच’ के बयान पर मुश्किलों में फसी ‘अय्यारी’ एक्ट्रेस https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/130212 Sun, 01 Apr 2018 09:39:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=130212 बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रकुल ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की बात करते हुए कहा था कि, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं है. इस बयान के बाद रकुल को तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने लताड़ा. …]]>

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रकुल ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की बात करते हुए कहा था कि, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं है. इस बयान के बाद रकुल को तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने लताड़ा. बता दे कि रकुल की ये कही हुई बात तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रीरेड्डी और माधवी लता को पसंद नहीं आई.'कास्टिंग काउच' के बयान पर मुश्किलों में फसी 'अय्यारी' एक्ट्रेसयही नहीं बल्कि उन्होंने रकुल को झूठा तक कह दिया. माधवी ने कहा कि रकुल को इस मामले में नए एक्टर्स के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए ना कि झूठ बोलना चाहिए. खबरों की माने तो तेलगु एक्ट्रेसेज का कहना है कि, रकुल के इस बयान के पीछे उनका निजी स्वार्थ छिपा है. रकुल कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा नहीं कर रही है. उनका मानना है कि रकुल को डर है कि कास्टिंग काउच के विरोध में अपनी बात रखने पर कही उनके रोल्स और मौके उनसे छिन न जाएं.

अभिनेत्रियों का कहना है कि तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग है जो कास्टिंग काउच की वजह हैं. इसलिए रकुल को झूठ बोलने की बजाय सच का साथ देना चाहिए है. बता दे कि, रकुल प्रीत तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री है. रकुल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘यारियां’ से की थी. अभी हाल ही में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘अय्यारी’ में दिखाई दी थी.

]]>