काशीवासियों – Live Halchal

काशी: नाले में कूड़ा फेंकने वालों का होगा चालान, लगेगा जुर्माना
नाले में कूड़ा फेंकने वालों की अब खैर नहीं। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नाले के आसपास रहने वाले लोग कूड़ा नाले में ही फेंक रहे हैं। इस पर हिदायत दी कि ऐसा करने वालों पर जुर्माने और चालान की कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने पाया कि अगल-बगल के घर वाले कूड़ा नाले के पास ही फेंक देते हैं। इससे कूड़ा फंसने के कारण जाम हो जाता है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने हिदायत दी कि सुंदरपुर पुलिया के पास नाला सफाई कार्य के दौरान पुलिया के दोनों तरफ नाला किनारे मिट्टी, कचरे के मलबे को जेसीबी से खोदाई कर हटवाएं। ताकि नाले का बहाव सुचारू रूप से हो सके।

कच्चा नाला को पक्का निर्माण कराए के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी। पुलिया के दाएं मेन रोड ढलान से अंदर गली में जो नाला पुलिया में जाकर मिलता है। वहां पर भी इसी प्रकार अगल बगल वाले घरों के लोग कूड़ा नाले में फेंक रहे हैं। नाला सफाई के लिए नाव लगाकर सफाई कराएं। पुलिया की दायीं तरफ मेन रोड ढलान से अंदर गली में जो नाला पुलिया के पास होकर मिलता है।

पुलिया से दस कदम आगे दाएं गली के तिराहे के कॉर्नर पर स्ट्रीट पोल जर्जर अवस्था में है। इसे हटाते हुए नए स्ट्रीट पोल लगाएं। गोवर्धनपुर कच्चा नाला की सफाई कराएं। इस नाला को पक्का बनाने के लिए प्रस्ताव पेश करें।

काशीवासियों से पीएम मोदी ने साझा किया एक सपना
पीएम मोदी ने कहा, इस सपने को पूरा करने के लिए हमें खेती में भी जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट वाले मंत्र को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका सपना है कि दुनिया में खाने की हर मेज पर भारतीय अनाज या यहां का कोई न कोई खाद्य उत्पाद जरूर हो। पीएम मोदी ने कहा, इस सपने को पूरा करने के लिए हमें खेती में भी जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट वाले मंत्र को बढ़ावा देना है। मोटे अनाज श्रीअन्न का उत्पादन हो, औषधीय गुण वाली फसल हो या फिर प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना हो, किसान समृद्धि केंद्रों के माध्यम से किसानों के लिए बड़ा सपोर्ट सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में जीत और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। सेवापुरी में किसान सम्मान सम्मेलन में उन्होंने बटन दबाकर देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में करीब 20 हजार करोड़ की राशि स्थानांतरित की। साथ ही, अलग-अलग राज्यों से आई कृषि सखियों को प्रमाणपत्र भी दिए।

पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में कृषि व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। हमें वैश्विक रूप से सोचना होगा, दुनिया के बाजार को ध्यान में रखना होगा। देश को दलहन और तिलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। कृषि निर्यात में अग्रणी बनना है। पीएम ने कहा, यह कार्यक्रम तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम है। कृषि सखी से बहनाें को सम्मान व आय के नए साधन मिलेंगे। कार्यक्रम में तीन किसानों रमेश साहनी, उदयभान सिंह व लालबहादुर राम ने प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

डिब्बाबंद भोजन के वैश्विक बाजार में बढ़ानी है पहुंच
पीएम ने कहा, बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुर की मूली, गाजीपुर की भिंडी, ऐसे कई उत्पाद आज विदेशी बाजार में पहुंच रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और जिला स्तर पर एक्सपोर्ट हब बनने से निर्यात बढ़ रहा है। उत्पादन भी एक्सपोर्ट क्वालिटी का होने लगा है। डिब्बाबंद भोजन के वैश्विक बाजार में पहुंच बढ़ानी है, देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

तीसरी बार चुनकर धन्य कर दिया
पीएम ने कहा, काशी के लोगों ने सिर्फ एमपी ही नहीं, बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है, इसलिए परिवारजनों को दोहरी बधाई। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद, काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने मुझे जैसे गोद ले लिया तो मैं यहीं का हो गया हूं।

दुनिया की सबसे बड़ी नकद हस्तांतरण योजना
मोदी ने कहा, किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी नकद हस्तांतरण योजना है। करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खाते में सवा तीन लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। वाराणसी के किसानों के खाते में 700 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। खुशी है कि सही लाभार्थी तक पहुंचने के लिए तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हुआ है। जब सही नीयत व सेवा भावना होती है, तो तेजी से जनहित के काम होते हैं।

विकसित भारत के मजबूत स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा, हमने किसान, युवा, नारी शक्ति और गरीब को विकसित भारत का मजबूत स्तंभ माना है। तीसरे कार्यकाल की शुरुआत इन्हीं के सशक्तीकरण से की है। गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए घर हों या किसान सम्मान निधि, यह फैसले सबसे पहले हुए।

हजारों महिला समूहों को कृषि दीदी योजना से जोड़ेंगे
पीएम ने कहा, माताओं-बहनों के बिना खेती की कल्पना भी असंभव है। नमो ड्रोन दीदी की तरह ही कृषि सखी कार्यक्रम ऐसा ही प्रयास है। देशभर में 30 हजार से अधिक सहायता समूहों को कृषि सखी के रूप में प्रमाणपत्र दिए गए हैं। अभी 12 राज्यों में यह योजना शुरू हुई है। देश में हजारों महिला समूहों को इससे जोड़ा जाएगा।

काशीवासियों को होली पर मिलेगी राहत, दिन में तीन बार होगी जलापूर्ति
इस बार होली वाले दिन 25 मार्च को वाराणसी में तीन बार जलापूर्ति होगी। वहीं निगरानी के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8935000976 चौबीस घंटे एक्टिव रहेगा। सुबह 5 से 8 बजे, 11 से 2 और शाम को 5:30 से 8 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

अबकी बार होली पर 25 मार्च को अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी। सामान्य दिनों में सुबह और शाम को जलापूर्ति होती है। लेकिन इस बार सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी जलापूर्ति की जाएगी। निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम का नंबर 8935000976 एक्टिव रहेगा।

जलापूर्ति के लिए शहर के हर जोन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। होली के दिन सभी नलकूपों और हैंडपंपों को भी लगातार चलाने को कहा गया है। जोनवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सुबह 5 से 8 बजे, 11 से 2 और शाम को 5:30 से 8 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। भदैनी स्थित रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि होली वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

एक नजर में आंकड़े

20 लाख आबादी को जलापूर्ति

168 बड़े नलकूप

133 मिनी नलकूप

1900 हैंडपंप

1500 किमी पाइप लाइन से जलापूर्ति

278 एमएलडी पानी की आवश्यकता

अधिकारी बोले
होली वाले दिन सुबह-शाम के अलावा दोपहर को भी जलापूर्ति की जाएगी। टंकियों में पानी भरकर रखा रहेगा। कंट्रोल रूम भी 24 घंटे एक्टिव रहेगा। ओपी सिंह, सचिव जलकल