काली किशमिश – Live Halchal

कमजोर हड्डियों में नई जान भर देगी दूध में भीगी काली किशमिश
काली किशमिश यानी मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसे दूध में भिगाकर खाना और भी फायदेमंद हो सकता है। इससे इसकी पौष्टिकता बढ़ती है जिससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानें काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स को दूध में मिलाकर खाने की सलाह तो बडे़-बूढ़े कई सालों से देते आए हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में काली किशमिश यानी मुनक्का भी शामिल है। काली किशमिश को दूध में मिलाकर खाने से न केवल दूध का पोषण बढ़ता है, बल्कि मुनक्का को पचाने में भी आसानी हो जाती है। इसलिए दूध में काली किशमिश मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

आप चाहें, तो दूध में मिलाकर खाने की जगह इन्हें दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। दरअसल, आमतौर पर हम किशमिश को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर खाते हैं, लेकिन आप इन्हें दूध में भी भिगो सकते हैं। रातभर भिगोकर अगले दिन सुबह इन दोनों को खाना काफी पौष्टिक होता है। मुनक्का को दूध में भिगोकर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

कब्ज से राहत
काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि मुनक्का में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिससे खाना आसानी से आंतों से निकल जाता है। इससे खाना तो पचता ही है, साथ ही, बाउल मूवमेंट यानी मल त्यागने में भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो मुनक्का को दूध में भिगोकर जरूर खाएं।

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है
काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है। मुनक्का में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्पर्म बनाने की प्रक्रिया में मदद करते हैं और स्पर्म मोटिलिटी को भी बढ़ाते हैं। इन्हें खाने से स्टैमिना और यौन इच्छा भी बढ़ती है। इसलिए अगर आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं, तो काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाना फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं
मुनक्का में कैल्शियम पाया जाता है और दूध में भी कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए मुनक्का को दूध में भिगोकर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद मिलती है और हड्डियों में दर्द आदि की समस्या भी कम होती है।

वजन बढ़ाने में मदद
ओवर वेट की तरह ही अंडर वेट होना भी काफी खतरनाक होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मुनक्का को दूध में भिगोकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी होती है, जिससे काम करने के लिए एनर्जी भी मिलती है और आपका वजन भी बढ़ता है।

खून बनाने में मदद
मुनक्का में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से एनीमिया से बचाव होता है और लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद मिलती है। महिलाएं आसानी से एनीमिया की शिकार हो जाती हैं, इसलिए उनके लिए ये फूड कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
काली किशमिश में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए मुनक्का खाने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।