कार शोरूम – Live Halchal

गाजियाबाद कार शोरूम में लगी भीषण आग, 5 गाड़ियां जलकर खाक!
बीते शनिवार देर रात मेरठ रोड पर स्थित उत्तम टोयोटा शोरूम परिसर में एक बड़ा हादसा हो गया, जब वहां खड़ी 5 नई कारों में आग लग गई। इस घटना में सभी कारें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग को सूचना मिलने पर तत्काल 3 फायर टैंकर मौके पर भेजे गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शोरूम में लगी आग, 5 नई गाड़ियां जलकर खाक
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, राहुल पाल के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे शोरूम परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की चपेट में आकर शोरूम में खड़ी 5 नई गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इन गाड़ियों में 2 हाई राइडर, एक इनोवा हाईक्रास, एक इनोवा क्रिस्टा और एक ग्लैंजा शामिल थीं।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
दमकल विभाग ने जल्दी से कार्य करते हुए हौज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। हालांकि, शोरूम में खड़ी सभी गाड़ियां नई थीं और उनका मूल्य भी काफी अधिक था।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच जारी
वहीं सीएफओ का कहना है कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटनास्थल पर सुरक्षा के लिहाज से कोई पुलिस कर्मी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं थे, जो इस हादसे को बढ़ने से रोक सकते थे। इस घटना की जांच जारी है और आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इनेलो नेता के कार शोरूम पर बरसाईं गोलियां
हिसार शहर थाने से महज 100 मीटर दूर दुस्साहसिक वारदात हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 से ज्यादा गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। काउंटर पर बैठीं महिला कर्मी की तरफ भी फायर किया गया। पर्ची पर नीरज बवाना गैंग, काला खरमपुरिया, भागू गैंग, नीरज फरीदपुरिया के नाम लिखे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

हरियाणा के हिसार शहर थाने से महज 100 मीटर दूर ऑटो मार्केट स्थित इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता के महिंद्रा शोरूम पर सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 से अधिक गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर पर्ची फेंककर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी और महिला कर्मी की तरफ भी गोली चलाई। गोलियों से शो रूम के शीशों और गाड़ियों पर निशान बन गए। गोली किसी को नहीं लगी।

घटना के बाद पूरे मार्केट में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। हालांकि देर शाम तक किसी का सुराग नहीं लगा था।

पुलिस के मुताबिक ग्रीन पार्क निवासी इनेलो नेता रामभगत गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता दोपहर करीब सवा तीन बजे ऑटो मार्केट स्थित शोरूम में बैठे थे। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से दो ने कपड़े से मुंह ढक रखा था। एक शोरूम के अंदर गया और काउंटर पर पर्ची फेंकी।

बाहर जाने के दौरान उसने काउंटर पर बैठीं महिला कर्मी की ओर गोली चलाई, जो उन्हें नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर शोरूम के अंदर मौजूद 40 से अधिक कर्मचारी और अन्य लोग सकते में आ गए। इसी दौरान बाहर खड़े बदमाशों ने शोरूम पर गोलियां बरसानीं शुरू कर दी। बचाव के लिए कर्मचारी अपनी-अपनी जगह पर छुप गए।

गोलियां शोरूम के शीशों और अंदर खड़ीं गाड़ियों पर लगीं। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर बरवाला चुंगी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश मोहन, डीएसपी सत्यपाल यादव, सीआईए और स्पेशल स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि पर्ची पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का जिक्र है।

साथ ही कुख्यात बदमाश नीरज बवाना, काला खरमपुरिया, नीरज फरीदपुरिया, भागू गैंग, सुरेश ढंढूर, साजिद खान, सन्नी खरड़ियां और लालू खारिया के नाम लिखे हैं। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीआईए, स्पेशल स्टाफ, शहर थाना समेत पांच टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश जिन रास्तों से गुजरे हैं, उन पर स्थित सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रहे हैं। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक, हिसार

गाजियाबाद के एक कार शोरूम में लगी आग
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट चार में कार शोरूम ई ऑफिस में सुबह 5:30 बजे करीब आग लग गई। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल टीम के साथ चार गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे। वर्कशॉप में आग फैलती देखकर टीम ने तीन तरफ से एक साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। वहां करीब 20 से 25 गाडियां खड़ी होने से बड़ी घटना होने की आशंका पर अधिकारियों के होश उड़ गए। टीम ने कर्मचारियों की मदद से गाड़ियों को दूर हटवाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि वैशाली स्टेशन से चार गाडियां मौके पर पहुंची थीं। आग लगने के दौरान धुएं से दिक्कत हो रही थी लेकिन टीम ने ब्रीथ एनालाइजर किट की मदद से कीमती गाडियां बचाकर आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं है।