कार्तिक पूर्णिमा – Live Halchal

सीएम नीतीश ने कार्तिक पूर्णिमा की राज्य एवं देशवासियों को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने अपने संदेश कहा है कि यह शुभ दिन राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।

गौरतलब हो कि कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह कार्तिक मास का अंतिम दिन होता है और इसे देव दीपावली तथा गुरु नानक जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं।

अयोध्या: पवित्र सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान जारी
कार्तिक पूर्णिमा पर रामनगरी की आस्था शिखर को स्पर्श करती नजर आई। लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई। यह सिलसिला भोर से ही शुरू हुआ तो पौ फटने के साथ यह और प्रगाढ़ होता गया। सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं से पटे हुए हैं।

30 अक्टूबर को चौदह कोसी परिक्रमा के साथ आरंभ हुए कार्तिक पूर्णिमा मेले के अंतिम पर्व पर स्नान दान व दर्शन-पूजन के लिए पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पूर्णिमा स्नान को तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला सरयू के घाटों पर जुटने लगा। सरयू के समानांतर ही सरयू के घाटों पर आस्था की धारा भी प्रवाहित होती दिखी। कोहरे में अल सुबह सूर्यदेव भले ही देर से चमके, उनसे पहले आस्था का सूर्य जरूर चमक रहा था। सुबह की ठंडक भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई। श्रद्धालुओं ने पावन सलिला में दुबकी लगाई और सरयू पूजन-अर्थन के बाद गो दान की परंपरा का निर्वहन कर पुग्य लाभ अर्जित किया।

पौराणिक पीठ नागेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं ने यथा शक्ति और भक्तिभाव से भोले बाबा का अभिषेक किया। यहां लंबी कतार लगी रही। नगरी के आराध्य भगवान राम और उनके प्रिय दूत हनुमंत लला के दरबार बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी, वैष्णव परंपरा की आस्था के केंद्र में रहने वाले कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि आदि मंदिर पर सुबह से दर्शनार्थियों की कतार लगी हुईं है।

12 स्थानों से आवागमन किया प्रतिबंधित, पांच जगहों पर पार्किंग
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बुधवार को लता मंगेशकर चौक और सरयू घाट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो गया था। यह व्यवस्था मेले की समाप्ति तक जारी रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। आवश्यक सेवाएं और एम्बुलेंस वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

घाटों पर है 250 बायो टॉयॅलेट व 97 चेंजिंग रूम की व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, सफाई और स्नान के बाद कपड़े बदलने जैसी सुविधाएं सुलभ कराने की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। घाटों पर नौ स्थायी चेंजिंग रूम, 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं, ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर ही 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निरंतर नजर बनाए रखने की हिदायत दी। मंगलवार को सुबह सात बजे महापौर व नगर आयुक्त ने कार्तिक पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियाें का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त डाॅ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राममणि शुक्ल भी थे। उन्होंने राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर, झुनकी घाट, ऋणमोचन घाट, पापमोचन घाट, संत तुलसी दास घाट, चौधरी चरण सिंह घाट व आरती घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, शौचालय, कपड़े बदलने के टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।

250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्ट में 250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल सुविधा के लिए 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सभी स्टैंड पोस्ट, वाटर कियाक्स व हैंडपंप क्रियाशील हैं। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। वाहन पार्किंग स्थलों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम ने मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटा
नगर निगम ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित कर सुपर नोडल अधिकारी व नोडल अधिकारी नामित कर व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सरयू के पक्का घाट, कच्चा घाट, आरती घाट, श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनक भवन के सामने और लता चौक से टेढ़ी बाजार तक के क्षेत्र का सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्त को बनाया है। संत तुलसी दास घाट व ऋणमोचन घाट के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव व नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय होंगे। गुप्तार घाट घाट क्षेत्र के सुपर नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार व नोडल अधिकारी अवधपुरी के जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी होंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर इस समय करें गंगा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद कल्याणकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) 15 नवंबर 2024 यानी आज मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर गंगा स्नान और दीपदान करने का भी विधान है। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति का जीवन सुखी होता है।

पूर्णिमा का दिन सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है, जो हर महीने मनाई जाती है। इस दिन का हिंदू धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान विष्णु को समर्पित सत्यनारायण व्रत रखते हैं और स्नान-दान अन्य पूजा अनुष्ठान करते हैं। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिन देव दीवाली और गुरु नानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 15 नवंबर को मनाई जा रही है, तो आइए इस तिथि से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार है।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2024 Shubh Muhurat )
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के स्नान-दान (Kartik Purnima 2024 Snan-Daan Muhurat) का समय भोर 04 बजकर 58 मिनट से सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक का था। इसके साथ ही सत्यनारायण भगवान की पूजा (Kartik Purnima Satyanarayan Puja Time) का पावन समय प्रात: 06 बजकर 44 मिनट से प्रात: 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, चंद्रोदय का समय शाम 04 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यदि आप इनमें से किसी भी कार्तिक पूर्णिमा के अनुष्ठान का पालन करते हैं, तो मुहूर्त का विशेष ख्याल रखें।

हालांकि आप किसी वजह से समय अनुसार स्नान-दान नहीं कर पाने में असमर्थ हैं, तो ईश्वर का ध्यान कर किसी भी समय स्नान-दान व अन्य पूजा अनुष्ठान कर सकते हैं, क्योंकि पूर्णिमा का पूरा दिन शुभ माना जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 पूजा विधि (Kartik Purnima 2024 Puja Rules )

भक्त सुबह जल्दी उठें और पूजा अनुष्ठान शुरू करने से पहले स्नान करें।
घर और पूजा घर को साफ करें।
इस दिन लोग गंगा घाटों पर भी स्नान-दान और दीपदान करने के लिए जाते हैं।
जो लोग गंगा घाटों पर जाने में असमर्थ हैं, वे स्नान के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें डालकर घर पर ही स्नान कर सकते हैं।
इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और उनकी विधिवत पूजा करें।
इसी दिन सत्यनारायण व्रत भी किया जाता है।
इस तिथि पर आप कभी भी सत्यनारायण पूजा कर सकते हैं।
श्री हरि को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं।
वैदिक मंत्रों का जाप करें।
चंद्रमा को अर्घ्य दें।
सत्यनारायण कथा का पाठ करें और आरती करें।
घर को दीपक से सजाएं और मंदिर व गंगा घाट पर दीपदान के लिए जाएं।
तामसिक चीजों से परहेज करें।

कार्तिक पूर्णिमा पर आज कटेहरी व मझवां में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार को चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दो चुनावी रैली भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली कटेहरी व मझवां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के लिए होगी। योगी आदित्यनाथ इससे पहले 10 नवंबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर चुके हैं। आज फिर से जनसभा कर सीएम यहां पर चुनावी माहौल तैयार करेंगे।

मतदाताओं से संवाद कर माहौल बनाएंगे योगी
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आज अंबेडकर नगर और मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11ः00 बजे अंबेडकर नगर के डाढ़ी का मैदान कटेहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने धर्मराज निषाद को मैदान में उतारा है। सीएम की दूसरी जनसभा मझवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के लिए होगी। यह जनसभा चंदईपुर में होगी। सीएम योगी दोपहर 1ः55 बजे मझवां विधानसभा क्षेत्र में चंदईपुर स्थित अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2.05 बजे से 2.40 बजे तक चंदईपुर स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे चंदईपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी रवाना होंगे।

कल फूलपुर और खैर में चुनावी जनसभा
मुख्यमंत्री योगी शनिवार 16 नवंबर को फूलपुर व खैर में चुनावी जनसभा करेंगे। फूलपुर से दीपक पटेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार खैर से सुरेंद्र दिलेर चुनाव मैदान में हैं। योगी शनिवार को ही कानपुर की सीसामऊ व गाजियाबाद में रोड शो भी करेंगे।

​​​​​​​सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में आस्था, पर्यटन और रोजगार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला नमो घाट बन कर तैयार हो गया है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यानी 15 नवंबर को नमो घाट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग
कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) 15 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है तो चलिए इस दिन से जुड़े कुछ आसान उपाय (Kartik Purnima 2024 Upay) को जानते हैं।

पूर्णिमा का दिन अपने आप में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024 Date) 15 नवंबर, 2024 को मनाई जाएगी, जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाए, तो धन से जुड़ी सभी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय (Kartik Purnima 2024 Dhan Ke Upay)

तरक्की के खुलेंगे मार्ग
ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन पर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। ऐसे में देवी को मखाने या फिर चावल की खीर का भोग लगाएं। फिर उनके वैदिक का जाप और श्री सूक्त का पाठ करें। आरती से पूजा का समापन करें। इस उपाय को करने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही धन में अपार वृद्धि होगी।

कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर धन की देवी माता लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें और उनकी विधिवत पूजा करें। फिर कमल का फूल चढ़ाएं। इसके बाद अगले दिन उन कौड़ियों को अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।

इस चमत्कारी उपाय को करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

धन लाभ के बनेंगे योग
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करें। साथ ही घर को दीपक व रंगोली से सजाएं। भगवान को खीर का भोग लगाएं। पूजा-पाठ करें। पीपल, गंगा व मंदिर में जाकर दीपदान करें। इससे घर में धन लाभ के योग बनेंगे।

साथ ही कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इस दिन पीपल के वृक्ष पर दूध और जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।