कारोबारियों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 22 Oct 2018 10:03:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कारोबारियों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 GST रिटर्न भरने के लिए मोदी सरकार ने कारोबारियों को दिया थोडा और समय https://livehalchal.com/gst-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0/177635 Mon, 22 Oct 2018 10:03:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=177635 मोदी सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है. व्यापारियों को सितंबर महीने का जीएसटीआर-3B भरने के ल‍िए और समय मिल गया है. सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कारोबारी 25 अक्टूबर तक GSTR-3B भर पाएंगे. इसके साथ ही कारोबारी जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक के  Input Tax Credit (ITC) को भी 25 अक्टूबर …]]>

मोदी सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है. व्यापारियों को सितंबर महीने का जीएसटीआर-3B भरने के ल‍िए और समय मिल गया है. सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कारोबारी 25 अक्टूबर तक GSTR-3B भर पाएंगे.

इसके साथ ही कारोबारी जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक के  Input Tax Credit (ITC) को भी 25 अक्टूबर तक क्लेम कर पाएंगे. वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

सामान्य तौर पर किसी महीने का जीएसटीआर-3बी अगले महीने की 20 तारीख तक भरना होता है. सितंबर का रिटर्न भरने की खातिर 20 अक्टूबर तक का समय था. अब सरकार ने इसे 5 दिन और बढ़ा दिया है. इससे पहले कारोबारियों ने जीएसटी रिटर्न भरने को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि सेल्स रिटर्न और सप्लायर्स द्वार दाख‍िल किए जा रहे पर्चेज रिटर्न का मिलान करना मुश्क‍िल होगा.

इसके चलते 20 तारीख तक जीएसटी रिटर्न फाइल करना मुश्क‍िल हो जाएगा. इसके बाद केंद्र सरकार ने कारोबारियों को राहत देते हुए डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा की है.

]]>
सराफा में इस बार 17 दिन रहेगी दिवाली की रौनक https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-17-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80/175692 Fri, 19 Oct 2018 11:07:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=175692 हर साल सराफा बाजार में पांच दिनों के लिए नजर आने वाली दीवाली की रौनक इस बार 17 दिनों तक दिखेगी। सौ वर्ष पुराने सोना-चांदी के बाजार में 22 अक्टूबर से 7 नवंबर यानी दीपावली तक खास सजावट होगी। सड़क पर कारपेट बिछेंगे और ग्राहकों के दुपहिया वाहन दुकानों तक पहुंच सकेंगे। सराफा फेस्टिवल का …]]>

हर साल सराफा बाजार में पांच दिनों के लिए नजर आने वाली दीवाली की रौनक इस बार 17 दिनों तक दिखेगी। सौ वर्ष पुराने सोना-चांदी के बाजार में 22 अक्टूबर से 7 नवंबर यानी दीपावली तक खास सजावट होगी। सड़क पर कारपेट बिछेंगे और ग्राहकों के दुपहिया वाहन दुकानों तक पहुंच सकेंगे।

सराफा फेस्टिवल का एलान करते हुए कारोबारियों ने बाजार को पार्किंग मुक्त भी घोषित कर दिया है। इंदौर सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को सराफा फेस्टिवल की घोषणा की गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी के अनुसार 22 अक्टूबर से फेस्टिवल शुरू होगा। पुराने बाजार की नई व्यवस्था, सुविधा और फायदे से ग्राहकों को परिचित करवाने के लिए 17 साल बाद फेस्टिवल का एलान किया गया है। फेस्टिवल की औपचारिक शुरुआत उत्तमस्वामी करेंगे।

पिछले डेढ़ महीने से व्यापारी अपने स्तर पर बाजार की व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटे थे। इसी का नतीजा है कि न ट्रैफिक न पार्किंग के लिए ग्राहकों को परेशान होना पड़ेगा। 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को हर दिन पुरस्कार मिलेंगे।

व्यापारी एसोसिएशन ने घोषणा की है कि 3 हजार की खरीदी पर एक कूपन और ज्यादा की खरीदी पर इसी के अनुपात में पुरस्कार के कूपन ग्राहकों को दिए जाएंगे। किसी भी दुकान से खरीदी की जा सकेगी, किसी भी खास दुकान का कोई बंधन नहीं रहेगा।

ग्राहकों पर होगी इनामों की बौछार

कूपन के आधार पर हर दिन एलईडी टीवी, सोने की चेन, चांदी के सिक्के, मोबाइल और ब्लूटुथ स्पीकर ग्राहकों को पुरस्कार में दिए जाएंगे। 2 नवंबर को बंपर पुरस्कारों की घोषणा होगी। कूपनों के लकी ड्रॉ के जरिए पहले, दूसरे व तीसरे पुरस्कार के रूप में तीन कारें क्रेटा, आई-10 और इयॉन दी जाएंगी। इसके आलावा कुल 8 पुरस्कारों में डायमंड सेट, सोने का सेट, बाइक, स्कूटर और दुबई का टूर भी दिया जाएगा।

व्यापारी एसोसिएशन के 8 नवंबर को होने वाले मिलन समारोह में बुलाकर विजेता को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। एसोसिएशन के मुताबिक पुराने बाजार के इस उत्सव में पुरस्कार के लिए गहनों-जवाहरात के दामों में किसी तरह की कोई वृद्धि या छुपा हुआ टैक्स शामिल नहीं किया गया है।

]]>