कानपुर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 23 May 2026 09:01:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कानपुर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कानपुर के समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई पर सरकारी मुहर, CSJMU और IIT ने किया था सर्वे https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/673246 Sat, 23 May 2026 09:01:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=673246 कानपुर में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत कानपुर के मशहूर समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई को आधिकारिक रूप से चुना गया है। शहर के इन पारंपरिक स्वादों को अब सरकारी स्तर पर मान्यता भी मिल गई है। अभी तक प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों के खाद्य पदार्थ ही प्रसिद्ध थे। इसमें आगरा का पेठा, …]]>

कानपुर में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत कानपुर के मशहूर समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई को आधिकारिक रूप से चुना गया है। शहर के इन पारंपरिक स्वादों को अब सरकारी स्तर पर मान्यता भी मिल गई है। अभी तक प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों के खाद्य पदार्थ ही प्रसिद्ध थे।

इसमें आगरा का पेठा, लखनऊ की रेवड़ी या मथुरा के पेड़े आदि थे। अन्य जिलों में क्या खास मिलता है, इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। यूपी के हर जिले के व्यंजनों को अलग पहचान दिलाने के लिए शासन ने एक जिला एक व्यंजन योजना की शुरुआत की थी।

विभिन्न जिलों के व्यंजनों का करना था सर्वे
इसके लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि को नोडल बनाया गया था। सीएसजेएमयू और आईआईटी कानपुर को सर्वे विभिन्न जिलों के व्यंजनों का सर्वे करना था। सर्वे पूरा होने के बाद विभिन्न जिलों के व्यंजनों का इस योजना में चयन किया गया है। सीएसजेएमयू को छह जिलों कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, औरैया और आईआईटी कानपुर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई थी।

शासन की ओर से तैयार की गई फाइनल लिस्ट
विवि के होटल मैनेजमेंट विभाग के सौरभ त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, अरविंद ने बताया कि सर्वे, छात्रों व शहर के लोगों से बात करने के अलावा शेल्फ लाइफ, न्यूट्रीशन वैल्यू, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग के आधार पर व्यंजनों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने संभावित व्यंजनों के नाम दिए थे, जिसके बाद फाइनल लिस्ट शासन की ओर से तैयार की गई।

पारंपरिक स्वाद को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई जैसे व्यंजन लंबे समय से कानपुर की संस्कृति और खानपान का हिस्सा रहे हैं। खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाली मक्खन मलाई शहर के स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा फायदा
सरकारी मुहर लगने के बाद इन व्यंजनों को पर्यटन से भी जोड़ा जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटकों को अब कानपुर के इन खास स्वाद से रूबरू कराया जाएगा। इससे न केवल शहर की पहचान मजबूत होगी बल्कि स्थानीय हलवाई और छोटे कारोबारियों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंडल में कहां क्या प्रसिद्ध

कानपुर नगर: समोसा, लड्डू, मलाई मक्खन।
कानपुर देहात: खाद्य तेल, लस्सी।
कन्नौज: गट्टा मिठाई, खोया पेड़ा।
इटावा: सरसों की चटनी, सलाद, मट्ठा आलू, खीर मोहन।
उन्नाव: काला जामुन, समोसा, कुशली, त्रिलोक परी।
फर्रुखाबाद: दालमोठ, भुने आलू।
औरैया: शुद्ध देसी घी, दूध की बर्फी, बालूशाही, गुड़।

]]>
कानपुर: हाईवे पर काल बना कोहरा; खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, दो मजदूरों की मौत… https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b/651356 Sun, 28 Dec 2025 05:25:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=651356 कानपुर देहात में भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास झांसी–कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह कोहरे के बीच खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अकबरपुर के वार्ड नंबर 19 मेवाती मुहाल निवासी मोहम्मद अंसार (38) और मोहम्मद …]]>

कानपुर देहात में भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास झांसी–कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह कोहरे के बीच खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अकबरपुर के वार्ड नंबर 19 मेवाती मुहाल निवासी मोहम्मद अंसार (38) और मोहम्मद शाबिर (41) के रूप में हुई है।

बताया गया कि दोनों चौरा स्थित बकरी बाजार में मजदूरी करते थे। वे अन्य साथियों के साथ ट्रकों में लदी बकरियां चेन्नई उतारने गए थे। वहां से शनिवार रात ट्रेन से झांसी पहुंचे और डीसीएम में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अन्य साथी कालपी में उतर गए। दौलतपुर पहुंचने पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से जा भिड़ी।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक चालक भी ट्रक लेकर निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अकबरपुर निवासी मोहम्मद रईश ने मृतक शाबिर की पहचान भाई के रूप में की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है।

]]>
यूपी: शीतलहर की चपेट में कानपुर, घने कोहरे का अलर्ट जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/648530 Sat, 13 Dec 2025 04:57:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=648530 शनिवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में बदले हुए माैसम और ठंड के बीच सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी है। माैसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट …]]>

शनिवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में बदले हुए माैसम और ठंड के बीच सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी है। माैसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।

नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के तराई समेत ज्यादातर इलाकों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। साथ ही प्रदेश भर में रात के पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़त की संभावना है।

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।


यहां है कोहरे का येलो अलर्ट
जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

]]>
लखनऊ: पांच डिग्री तापमान के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95/647435 Sun, 07 Dec 2025 05:13:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=647435 प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट का दौर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर 5.6 डिग्री तापमान के साथ इटावा दूसरे नंबर पर तो 5.8 …]]>

प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट का दौर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर 5.6 डिग्री तापमान के साथ इटावा दूसरे नंबर पर तो 5.8 डिग्री तापमान के साथ मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं जो तीन से चार दिन में करीब तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में रविवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और फिर कुछ समय के लिए यह नियत रह सकती है। उन्होंने बताया कि इसका यह मतलब नहीं है कि गर्मी पड़ेगी लेकिन गलन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन महसूस नहीं होगा। एक सप्ताह बाद से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिन सुबह के समय धुंध रहेगी लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ का तापमान भी इस सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अब तक का सबसे कम तापमान रहा। लखनऊ के पड़ोसी जनपद बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

]]>
कानपुर क्रिस्टल प्लाजा विवाद, केडीए ने रद्द किया दुकानों का आवंटन https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b5/632475 Sun, 14 Sep 2025 05:33:53 +0000 https://livehalchal.com/?p=632475 केडीए ने परेड चौराहे पर करीब 59 करोड़ की लागत से नौ साल पहले पांच मंजिला क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग के साथ कामर्शियल प्लाजा बनाया था। इतने वर्षों में केडीए का कामर्शियल प्रोजेक्ट, तो साकार न हो पाया और अब रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट (रेरा) का पेच और फंस गया है। कामर्शियल प्लाजा में दुकान (कियोस्क) …]]>

केडीए ने परेड चौराहे पर करीब 59 करोड़ की लागत से नौ साल पहले पांच मंजिला क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग के साथ कामर्शियल प्लाजा बनाया था। इतने वर्षों में केडीए का कामर्शियल प्रोजेक्ट, तो साकार न हो पाया और अब रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट (रेरा) का पेच और फंस गया है। कामर्शियल प्लाजा में दुकान (कियोस्क) बुक कराने वाली आवंटी ने केडीए के खिलाफ रेरा अथॉरिटी में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके बाद आवंटियों को 6 से 7 सात फीसदी सालाना साधारण ब्याज के साथ जमा धनराशि वापस करने वाला केडीए बैकफुट पर आ गया है। केडीए ने पहली बार प्रोजेक्ट की दुकानों का आवंटन रद्द होने की बात स्वीकारते हुए शिकायत दर्ज कराने वाली आवंटी को नौ फीसदी ब्याज का ऑफर दिया गया है। हालांकि आवंटी ने इसे लेने से इन्कार कर दिया है। ई-ब्लाक, पनकी निवासी रिचा बाजपेई ने 28 अक्तूबर 2016 को केडीए क्रिस्टल के व्यावसायिक प्रोजेक्ट में चार वर्गमीटर का एक कियोस्क बुक कराया था।

जल्द आवंटन की बात कहकर टहलाया
इसके लिए उन्होंने 1.40 लाख रुपये केडीए में जमा किए। पंजीकरण की शर्तों में केडीए को दो साल यानी 2018 में कियोस्क का आवंटन करना था। रिचा ने कियोस्क की कुल कीमत 15,88,143 रुपये का भुगतान केडीए में कर दिया। रिचा ने बताया कि 2018 के बाद से ही वह कियोस्क के आवंटन के लिए केडीए के चक्कर काटती रहीं। उन्हें जल्द आवंटन की बात कहकर टहलाया जाता रहा। करीब तीन साल बाद केडीए के अधिकारियों ने आवंटन रद्द होने की बात कहनी शुरू कर दी।

]]>