कानपुर: घाटमपुर में पावर प्लांट का पिलर गिरने से मजदूरी की हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 23 Sep 2020 08:59:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कानपुर: घाटमपुर में पावर प्लांट का पिलर गिरने से मजदूरी की हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कानपुर: घाटमपुर में पावर प्लांट का पिलर गिरने से मजदूरी की हुई मौत, काम बंद कर साथियों का प्रदर्शन https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/376033 Wed, 23 Sep 2020 08:59:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=376033 यमुना तटवर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन पावर प्लांट में मंगलवार रात पिलर टूट कर गिर जाने से उसपर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। बुधवार की सुबह हादसे की जानकारी पर गुस्साये मजदूरों ने काम बंद करके प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच बारिश शुरू हो जाने पर सभी मजूदर अपने …]]>

यमुना तटवर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन पावर प्लांट में मंगलवार रात पिलर टूट कर गिर जाने से उसपर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। बुधवार की सुबह हादसे की जानकारी पर गुस्साये मजदूरों ने काम बंद करके प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच बारिश शुरू हो जाने पर सभी मजूदर अपने आवासों पर लौट गए।

घाटमपुर के यमुना तटवर्ती क्षेत्र में एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) कंपनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, इस समय ब्वायलर निर्माण का काम कर रही है। मंगलवार रात पंजाब के जिला गुरुदासपुर के गांव मनेस निवासी महेंद्र सिहं का 41 वर्षीय पुत्र केवल सिंह साइट पर करीब 12 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़कर काम कर रहा था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक नट टूटने से पिलर फर्श पर आकर गिरा और साथ ही नीचे गिरे केवल सिर भी बुरी तरह जख्मी हो गए। एलएंडटी की एंबुलेंस से जख्मी केवल को हमीरपुर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में केवल ने दम तोड़ दिया, इसपर शव को हैलट मर्च्युरी में रखवया गया है।

साथी की मौत की सूचना पर बुधवार की सुबह हजारों मजदूर काम बंद कर एनयूपीपीएल के प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। कपनी प्रबंधन ने परिसर में तैनात सीआईएसएफ के अलावा सजेती थाना पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। कुछ देर में तेज बारिश शुरू होने के चलते मजदूर आवासीय कालोनियों में लौट गए। एनयूपीपीएल के प्रवक्ता एवं उप महाप्रबधक (एचआर) पंकज कुमार ने बताया कि मृतक मजदूर के स्वजनों को सूचना दी गई है, आश्रितों को सभी देयों का नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। परिसर में मजदूरों के हंगामा जैसी स्थिति नहीं है, ऐतिहातन पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया है।

 

]]>