कांग्रेस सांसद राहुल गांधी – Live Halchal

छत्तीसगढ़ चुनाव: कर्जमाफी के बाद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ के मजदूरों से खास वादा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार के विकास कार्यों का बखान किया। राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले हमने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था। कांग्रेस ने आपसे जो भी वादे किए थे, वो पूरे कर दिखाए हैं।
राहुल गांधी ने चुनावी सभा को किया संबोधित
राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले भूपेश बघेल, मैंने और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वादे किए थे। सबसे बड़ा वादा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हमने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा, लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रहे हैं। हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।
मजदूरों को हर साल 10,000 रूपए देंगे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह हमने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ बातचीत की। उन सभी ने हमसे कहा है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए जो किया है, वैसा किसी सरकार ने नहीं किया। लेकिन अब हमने निर्णय लिया है कि मजदूरों को हर साल 10,000 रूपए देंगे।
जनता के लिए काम करती है कांग्रेस- राहुल गांधी
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दो तरह की होती है। एक- गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए काम करती है। दूसरी- अदाणी जैसे अमीर उद्योगपतियों के लिए काम करती है। मोदी सरकार ने 14 लाख करोड़ रुपए से अदाणी जैसे लोगों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। मोदी सरकार अदाणी के लिए काम करती है और कांग्रेस जनता के लिए काम करती है।