कांग्रेस में शामिल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 12 May 2024 08:58:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कांग्रेस में शामिल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रोहतक: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b/558203 Sun, 12 May 2024 08:58:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=558203 रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 40 पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बावजूद अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि …]]>

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 40 पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बावजूद अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है।

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे हरियाणा में प्रचार करने जाएंगे। जल्द केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम व रैली के लिए स्थान तय होंगे। हुड्डा रविवार सुबह पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 40 पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बावजूद अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप दिया जाए, जिसमें जल्द सत्र बुलाने की मांग की गई है। ताकि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सके।

उन्हाेंने कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी है। जजपा की तरफ से भी व्हीप जारी किया जाएगा। पता लग जाएगा कि कौन विधायक कहां पर है। वहीं, कैलाशो सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों की वजह से वह परेशान थी। उचित समय का इंतजार किया जा रहा था। अब अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

]]>
पंजाब: पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%aa/551086 Mon, 01 Apr 2024 07:22:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=551086 गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। वे नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक भी हैं। पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। वे नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक …]]>

गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। वे नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक भी हैं।

पटियाला के पूर्व आप सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। गांधी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे परनीत कौर को मात दे चुके हैं। वे नवां पंजाब पार्टी के संस्थापक भी हैं। डॉ. गांधी पहले से कांग्रेस का समर्थन करते आ रहे हैं।

पटियाला से उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि बढ़ती उम्र और उनकी सेहत इजाजत नहीं देती है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें। डॉ. गांधी ने पटियाला सीट पर आम आदमी पार्टी से 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

]]>