कांग्रेस ने – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 07 Jul 2020 08:53:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कांग्रेस ने – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला,कांग्रेस ने, पेट्रोल-डीजल वृद्धि का किया विरोध https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95/348939 Tue, 07 Jul 2020 08:53:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=348939 पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध …]]>

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है।

उत्तराखंड में देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी समेत अन्य जगहों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र, चकराता रोड पर साकेत फिलिंग स्टेशन, आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन, यूनिवर्सल पेट्रोल पंप और जीएमएस रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा।

लगातार वृद्धि केंद्र की गलतियों का नतीजा 

वहीं, ऋषिकेश में भी महानगर कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में बैठक के पश्चात लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित दो पेट्रोल पंप में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेट्रोल पंपों में पहुंच रहे लोगों को बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूल्य वृद्धि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।

नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे न्यूनतम स्तर पर हैं। बावजूद इसके भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। इस अवसर पर एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, नगर निगम पार्षद राकेश मियां, राधा रमोला, विवेक तिवारी, विमला रावत, वीरेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे।

उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खारोला, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी, नगर निगम पार्षद मनीष शर्मा, भगवान सिंह पंवार, दीपक जाटव, एकांत गोयल, दीपक धामंदा आदि मौजूद थे।

टिहरी में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना 

टिहरी जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के पास बैठकर सांकेतिक धरना दिया। नई टिहरी कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। उसके बावजूद भी हमारे देश में पेट्रोल डीजल लगातार महंगा हो रहा है केंद्र सरकार जनता को महंगाई के बोझ में दबा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, पंकज रतूड़ी, मुशर्रफ अली आदि मौजूद रहे।

उत्तरकाशी में शारीरिक दूरी का ध्यान रख दिया धरना 

वहीं, उत्तरकाशी जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में उत्तरकाशी मुख्यालय सहित ज्ञानसू, गणेशपुर और मातली के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर 10-10 लोगों की टोलियां बनाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए पर्चों को पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को दिया।

इसके अलावा जनपद मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में विकराल होती कूड़े की समस्या पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में तांबाखाणी के पास सरकार के खिला धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि इस परिपेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ ही सभासदों ने कई शासन-प्रशासन से मांग की गई है। नगरपालिका को कूडा निस्तारण के लिए जमीन और धनराशि उपलब्ध करवाए जाने का ज्ञापन और मौखिक वार्ता की गई। पर स्थिति अब भी जस की तस है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल सहित कई थे।

]]>
अभी-अभी: कांग्रेस ने कहा बीजेपी के गुंडों ने फेंके पत्थर, राहुल गांधी के दौरे से… https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87/68833 Sat, 05 Aug 2017 07:45:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=68833 बनासकांठा: हाल में गुजरात दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर बनासकांठा में कुछ लोगो द्वारा पथराव किया गया. जिसमे राहुल गांधी बाल बाल बच गए. भारी पथराव से राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे टूट गए. कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही कहा कि यह हमला भारतीय जनता …]]>

बनासकांठा: हाल में गुजरात दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर बनासकांठा में कुछ लोगो द्वारा पथराव किया गया. जिसमे राहुल गांधी बाल बाल बच गए. भारी पथराव से राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे टूट गए. कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही कहा कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के गुंडों द्वारा किया गया है.अभी-अभी: कांग्रेस ने कहा बीजेपी के गुंडों ने फेंके पत्थर, राहुल गांधी के दौरे से...भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही मोदी सरकार, चीनी अखबार ने लिखा- नतीजा जगजाहिर है

गुजरात के कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी राहुल गांधी के दौरे से घबरा गयी है. ऐसे में उन्हें रोकने के लिए अपने गुंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है. पर राहुल गांधी और कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है.

अभी-अभी: चीनी अखबार ने लिखा-अब भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही है मोदी सरकार…

अपने ऊपर हुए पथराव पर राहुल गांधी ने कहा कि हम काले झंडे और पत्थर फेंकने वालो से नहीं डरते है. उन्होंने इस हमले को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी विचारधारा पर चलने वालो लोगो ने मुझ पर हमला किया है. हम ऐसे किसी भी हमले से घबराने वाले नहीं है.

बता दे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में बाढ़ प्रभावितो से मुलाकात करने गए थे. जहा पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. लोगो ने उन्हें काले झंडे दिखाए, वही उनकी गाडी पर पथराव किया गया. राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाकर निकाला. 

]]>