कांग्रेस नेताओं – Live Halchal

असम : राहुल गांधी के अलावा इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि खानापारा इलाके में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लगभग 3000 लोगों और 200 वाहनों के साथ गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह एफआईआर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मंगलवार को उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें गिरफ्तार करेगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, ‘कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में,राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120(बी)143/147/188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।’

लोकसभा चुनाव के बाद वायनाड सांसद को गिरफ्तार करेगी पुलिस

खानापारा इलाके में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना के बाद, असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लगभग 3000 लोगों और 200 वाहनों के साथ गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस जांच शुरू करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद वायनाड सांसद को गिरफ्तार करेगी।

राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी पार्टी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और जैसे ही यात्रा गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने वाली थी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया और असम पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। बुधवार को यात्रा बारपेटा, बोंगईगांव की ओर बढ़ेगी और शाम को धुबरी में एक सार्वजनिक बैठक होगी।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाया,जाने पूरा मामला
जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बीती रात मुरैना एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

आपने चम्बल की घाटी में खूंखार डकैतों द्वारा किए गए अपहरण के किस्से बहुत सुने होंगे, लेकिन पुलिसकर्मियों पर किसी जनप्रतिनिधि के अपहरण का आरोप लग जाए, ऐसा शायद पहली बार सुनें। जी हां! चम्बल अंचल के श्योपुर जिले के जिला पंचायत सदस्य मुरैना जिले के कैलारस से गायब हो गए हैं।

जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बीती रात मुरैना एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस समर्थक जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर नकाबपोशों को सौप दिया है। बीती रात मुरैना एसपी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन कर रहे 5 विधायक और एक पूर्व मंत्री सहित 31 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया।

मुरैना से गायब हो गए जिला पंचायत सदस्य
जानकारी के अनुसार हाल ही में सम्पन्न हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के बाद,अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियां अपने-अपने समर्थकों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। जिला अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को सदस्यों के माध्यम से निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होने वाली है लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को श्योपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य संदीप शाक्य और गिरधारीलाल बैरवा मुरैना जिले के कैलारस कस्बे से अचानक गायब हो गए हैं।

इन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, बैजनाथ कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, अजब सिंह कुशवाह और ग्वालियर विधायक सतीश सिंह सिकरवार एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों का आरोप था कि संदीप शाक्य को कैलारस थाना पुलिस और गिरधारीलाल को चिन्नोनी थाना पुलिस ने पकड़कर नकाबपोशों के हवाले कर दिया है। बीती रात एसपी कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन चलता रहा, उसके बाद पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से पुलिस लाइन भेज दिया। जहां से उन्हें जमानत-मुचलके पर छोड़ दिया गया।