कांग्रेस की विधायक अदिति ने सफाई में कहा – Live Halchal

कांग्रेस की विधायक अदिति ने सफाई में कहा, बड़े भाई राहुल गांधी को बांधती हूं मैं राखी!
बीते कई दिन से सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपना नाम जोड़े जाने पर रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के सब्र का बांध आज टूट गया। अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेरे भाई हैं। मैं तो उनको राखी बांधती हूं। बेटियों के लिए ऐसी सोच घटियापन की हद है।

रायबरेली की विधायक और बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने आज ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उन्हें राखी बांधती हैं। राहुल के साथ शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अदिति सिंह ने कहा कि यह कुछ लोगों की शैतानी हरकत है। अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्यवाई करेंगी। सोशल मीडिया पर अपना नाम राहुल गांधी से जोड़े जाने पर रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह आहत हैं। उन्होंने कहा कि यह बेटियों के साथ कैसी सोच पनप रही है। घटिया मानसिकता वालों को समय पर सबक मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष हमारे नेता और बड़े भाई हैं। मैं उनको राखी बांधती हूं।

बीते सप्ताह सोशल साइट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह बैठी हैं। दूसरी फोटो में अदिति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हाथ मिला रही हैं। इसी में कमेंट लिखा था कि राहुल गांधी का रिश्ता तय करने सोनिया गांधी रायबरेली आईं।। इस मामले में सच्चाई यह है कि 17 अप्रैल को सोनिया गांधी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आई थीं। इस दौरान ही भुएमऊ गेस्टहाउस में उनसे मिलने राहुल गांधी भी आए थे। तब क्षेत्रीय नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। उसी दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है।

सोशल साइट पर विधायक अदिति सिंह ने जवाब भी लिखा। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं। आप सबसे निवेदन है कि शादी से संबंधित किसी अफवाह पर ध्यान न दें। अदिति सिंह ने कहा कि उनके बारे में यह अफवाह कर्नाटक चुनाव को देखते हुए फैलाई जा रही है, जिससे पार्टी और उनके शीर्ष नेता को बदनाम किया जा सके। सोशल मीडिया पर अदिति सिंह के परिवार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कई फोटो वायरल हुए. जिसमें लिखा गया था यह तो सगाई तय होने के बाद की तस्वीर है। अदिति सिंह का ट्विटर अकाउंट अबतक वेरिफाइड नहीं है, लेकिन ट्विटर हैंडल अदिति सिंह का ही माना जा रहा है।

जानिए कौन हैं अदिति सिंह

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अदिति पिछले साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से अधिक वोटों से जीतकर विधायक बनी हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह भी यहां से पूर्व में कांग्रेस पार्टी समेत अलग-अलग दल से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अखिलेश सिंह को बाहुबली नेता माना जाता। 30 वर्ष की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

अदिति ने दिल्ली और मसूरी के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों से भी पढ़ाई की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने रायबरेली सीट से करीब 90000 वोटों से जीत हासिल की थी। अदिति सिंह को राहुल गांधी की बहन प्रियंका का करीबी भी माना जाता है। चुनाव जीतने के बाद पिछले साल अदिति सिंह सीएम योगी के कुछ कामों की प्रशंसा की वजह से भी चर्चा में थीं।

उस वक्त अदिति सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के औचक निरीक्षण के कदम की सराहना करते हुए इसे लगातार जारी रखने और रायबरेली में भी औचक निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। अदिति सिंह ने तब कहा था कि मैं राजनीति में प्रदेश और देश के लिए कार्य करने के लिए आई हूं ना कि सिर्फ विरोध करने के लिए. जहां सरकार गलत काम करेगी वहां विरोध भी करूंगी। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह भी पीएम मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक माने जाते हैं।