कांग्रेस-आप – Live Halchal

पंजाब: एग्जिट पोल को कांग्रेस-आप ने नकारा
पंजाब में अंतिम चरण में एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में पंजाब में भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसी पर कांग्रेस और आप ने निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम चार जून को आ जाएगा। इससे पहले मतदान के ठीक बाद आए एग्जिट पोल में पंजाब में भाजपा को बढ़त बताई गई। कांग्रेस और आप ने इन एग्जिट पोल को सिरे से नकार दिया है। वहीं भाजपा का कहना है कि पार्टी एग्जिट पोल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि एग्जिट पोल हर जगह ही भाजपा की जीत दिखाता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि एग्जिट पोल के दावों के उलट कांग्रेस ने राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। वड़िंग ने कहा कि ये भाजपा को भी पंजाब में 2 से 4 सीटें लेने का दावा कर रहा है, जबकि सबको पता है कि ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि 4 जून को कांग्रेस केंद्र के साथ ही प्रदेश में भी बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।

कांग्रेस सांसद व अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि एग्जिट पोल मायने नहीं रखता है। सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है और अब 4 जून को नतीजे सबके सामने होंगे। इससे पहले भी कई बार राज्यों में भी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई गई थी, जबकि हुआ उससे बिल्कुल उलट और कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई।

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता और आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एग्जिट पोल भरोसे लायक नहीं है। 2022 विधानसभा चुनाव में भी हमें कोई 90 से ऊपर सीटें नहीं दे रहा था, लेकिन बावजूद इसके सभी ने रिजल्ट देखा। आप पंजाब में सभी 13 सीटें जीतेगी। इसी तरह देश में भी इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देश में महंगाई व बेरोजगारी इसका प्रमुख कारण है तो फिर भाजपा चुनाव में कैसे जीत सकती है।

भाजपा
पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष व आनंदपुर साहिब से पार्टी प्रत्याशी सुभाष शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है, भाजपा उससे भी बेहतर प्रदर्शन पंजाब में करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स उनको मिला है, इसलिए वह प्रदेश में इस बार अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। चुनावों के नतीजे हमेशा ही इससे उलट रहे हैं। शिअद का पंजाब में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। दूसरी पार्टियों से लोग परेशान हैं, इसलिए वह क्षेत्रीय पार्टी को ही इस बार मौका देंगे।

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-आप की बैठक: आतिशी और संदीप पाठक मौजूद
दिल्ली में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बैठक चल रही है। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को लोकसभा सीटों को बंटवारे को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हो रही है।

बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और राज्यसभा से आप सांसद संदीप पाठक मौजूद हैं।

पंजाब में बनेंगे नए समीकरण; कांग्रेस-आप के गठबंधन की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब में भी सियासी दलों की गतिविधियों में अंदरखाने तेजी आने लगी है। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने जहां विपक्षी दलों को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने पर मजबूर कर दिया है, वहीं सूबे में भाजपा उत्साह से भरी है।

राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में सीट शेयरिंग की भूमिका तलाश रहे हैं वहीं लंबे अरसे तक एकजुट रहे अकाली दल ने फिर से भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाएं टटोलनी शुरू कर दी हैं। नए बनते समीकरणों को देखते हुए सियासी गलियारों में चर्चा है कि हो सकता है, लोकसभा चुनाव में पंजाब के लोगों को चुनने के लिए दो विकल्प, कांग्रेस-आप और शिअद-भाजपा गठबंधन के रूप मिलें।

आप से गठजोड़ पर प्रदेश कांग्रेस पसोपेश में
कांग्रेस और आप के गठजोड़ को लेकर भले ही पंजाब कांग्रेस के नेता खुश नहीं हैं, लेकिन वह इस मामले में पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देशों की अनदेखी करने पक्ष में भी नहीं हैं। इसके संकेत पंजाब कांग्रेस प्रधान की तरफ से भी दिए गए हैं। दूसरी ओर, पंजाब में सरकार बनाने के तुरंत बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं पर विजिलेंस कार्रवाई शुरू करने वाली आप सरकार ने रुख में अचानक नरमी आ गई है। आप से गठबंधन के विरोध में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के बयानों के बावजूद पंजाब आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही।

भाजपा-अकाली दल पर आक्रामक हुए सीएम
बीते विधानसभा सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के बीच कहीं कोई तल्खी दिखाई नहीं दी, बल्कि मुख्यमंत्री ने इस बार भाजपा को जबरदस्त तरीके से निशाने पर लिया। इसके अलावा, आप सरकार ने अब अपने हमलों का रुख कांग्रेसियों से हटाकर अकाली दल की तरफ कर दिया है। सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आप सरकार की ताजा कार्रवाई और मुख्यमंत्री का तीखा हमला, साफ संकेत है कि भाजपा के साथ-साथ आने वाले दिनों में अकाली दल भी आप के निशाने पर आ जाएगा। इस बदलाव को कांग्रेस और आप के बीच अंदरखाने बढ़ती नजदीकियों के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों ही दलों के आलाकमान अपने स्तर पर ही गठजोड़ का फैसला करने वाले हैं, जिसमें पंजाब के नेताओं की सलाह काम नहीं करेगी। वैसे, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में आप की जो स्थिति रही, उसके बाद पार्टी के लिए कांग्रेस से गठजोड़ ही फायदे का सौदा रह गया है।

फिर बनेगा पुराना गठबंधन
उधर, पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का एलान कर चुकी भाजपा भले ही घर-घर तक प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन पार्टी राज्य में अब तक अपना कैडर मजबूत नहीं कर सकी है। वहीं, दिल्ली में किसान आंदोलन के बाद भाजपा से 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ चुके अकाली दल ने अंदरखाने भाजपा से फिर से गठबंधन की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इस संबंध में अकाली नेताओं द्वारा भी संकेत दिए गए हैं कि दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। आने वाले दिनों में यह पुराना गठबंधन भी नई भूमिका में सामने आ सकता है।