कांग्रेस अध्यक्ष – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Nov 2025 05:29:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कांग्रेस अध्यक्ष – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड के नए कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/643186 Thu, 13 Nov 2025 05:29:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=643186 उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश गणेश गोदियाल दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद शाम को पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करने के …]]>

उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश गणेश गोदियाल दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद शाम को पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोदियाल व हरीश रावत का स्वागत किया। हरीश रावत ने गोदियाल का मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। गोदियाल ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भेंट पार्टी को मजबूत करने में सहयोग का आग्रह किया।

मेरे लिए जिम्मेदारी व गर्व का क्षण : हरक सिंह

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश की जनता के स्नेह, विश्वास व समर्थन से ही यह संभव हुआ है। हम सब मिलकर कांग्रेस के विचार और मूल्यों को जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

]]>
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के खिलाफ FIR दर्ज https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b0/641798 Wed, 05 Nov 2025 06:00:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=641798 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उन्होंने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए एक बयान में कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कपूरथला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला …]]>

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उन्होंने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए एक बयान में कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कपूरथला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस एफआईआर के बाद राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, यह एफआईआर पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू की शिकायत पर दर्ज की गई है। राजा वड़िंग के बयान के बाद धार्मिक संगठनों ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी थी।

जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसभा में मृत गृह मंत्री बूटा सिंह के बारे में जातिवादी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद उन्हें एससी आयोग ने नोटिस जारी कर तलब किया था। हालांकि, राजा वड़िंग ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण भी दिया था। अब इस पूरे विवाद पर कपूरथला पुलिस थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

]]>
असम के सीएम का दावा- भाजपा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%ae/549922 Tue, 26 Mar 2024 08:50:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=549922 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजपा में शामिल होंगे। उधर कांग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा माइंडगेम खेल रही है। असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचती दिख रही है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश …]]>

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजपा में शामिल होंगे। उधर कांग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा माइंडगेम खेल रही है।

असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचती दिख रही है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश कांगेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम सरमा का कहना है कि भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उधर बोरा ने सरमा के दावों को झूठा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सरमा वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर माइंडगेम खेल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 के जनवरी या फरवरी महीने में भूपेन बोरा भाजपा का दामन थाम लेंगे। मैंने उनके लिए दो विधानसभा सीटें तैयार की हैं, हालांकि मैं अभी इन सीटों का नाम नहीं बताऊंगा। सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की फिक्स्ड डिपॉजिट बन गई है। जब भी जरूरत होती है, हम उन्हें पार्टी में ले आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है। राहुल गांधी का खुद का भविष्य अंधकारमय है और उनके अनुयायियों का भविष्य और भी भी अंधकारमय है।

भूपेन कुमार बोरा का जवाब
उधर असम क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सीएम सरमा के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सरमा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए माइंडगेम खेल रहे हैं। उन्होंने सवाल कि मुझे भाजपा में क्यों शामिल होना चाहिए? क्या मेरे भाजपा में शामिल होने से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांग रहे लोगों को अधिकार मिल पाएगा? क्या नई नौकरियाँ पैदा होंगी? क्या भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि अधिकार मिलेगा? बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय इधर उधर की बातें कर रहे हैं।

असम में तीन चरणों में होगा मतदान
असम में 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई होगा और परिणाम चार जून को जारी किए जाएंगे।

]]>
देहरादून : परेड ग्राउंड में नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87/538867 Fri, 26 Jan 2024 06:58:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=538867 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। परेड ग्राउंड की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाने के बाद अब बन्नू स्कूल के ग्राउंड के लिए अनुमति मांगी है। गौरतलब हो कि 28 जनवरी को देहरादून में कांग्रेस …]]>

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। परेड ग्राउंड की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाने के बाद अब बन्नू स्कूल के ग्राउंड के लिए अनुमति मांगी है।

गौरतलब हो कि 28 जनवरी को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक कार्यक्रम के लिए कोई स्थान फाइनल नहीं हो सका है। बुधवार को कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा गया कि अब तक परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा किया। जिलाधिकारी सोनिका ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अनुमति संबंधी पत्र की रिसीविंग उन्हें बुधवार को हुई। कांग्रेस की ओर से भेजा पत्र प्राप्त हो चुका है। उस पर अनापत्ति पत्र भी दे दिया गया है। संबंधित विभागों की एनओसी देकर कांग्रेस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कर सकती है।

उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड के दो हिस्से हैं। दोनों की अलग-अलग परमिशन दी जाती है। पहले ग्राउंड में 26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भी होना है, जबकि दूसरा ग्राउंड 26 से 29 जनवरी तक बुक है। ऐसे में अगर ग्राउंड खाली होता है और कांग्रेस पुलिस और फायर समेत अन्य विभागों की एनओसी ले आती है तो जिला प्रशासन को अनुमति देने में कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस की ओर से बन्नू स्कूल में कार्यक्रम कराने के लिए जानकारी दी गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह परेड ग्राउंड के बजाए बन्नू स्कूल में कार्यक्रम को कराना चाहते हैं। जिला प्रशासन ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इसके लिए भी संबंधित एनओसी लेकर कार्यक्रम को करा सकते हैं।

बन्नू स्कूल में ही कराएंगे कार्यक्रम : धस्माना
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बताया गया कि स्मार्ट सिटी ने राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड में अनुमति देना बंद कर दिया है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात की। लेकिन कोई रास्ता नहीं निकलने पर बन्नू स्कूल में कार्यक्रम कराना तय किया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन से अनुमति लेकर प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। अन्य सभी विभागों से एनओसी ली जा रही है।

]]>
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं https://livehalchal.com/p-34/538813 Fri, 26 Jan 2024 05:23:30 +0000 https://livehalchal.com/?p=538813 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।   सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें न्याय, समानता, भाईचारा, …]]>

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें न्याय, समानता, भाईचारा, स्वतंत्रता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को भारत के मूलभूत स्तंभों के रूप में जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

खरगे ने कहा, “मैं 75वें गणतंत्र दिवस पर आपको शुभकामनाएं देता हूं। इसी दिन 74 साल पहले 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था और हम सामंतवाद और उपनिवेशवाद की जंजीरों को तोड़कर एक गणतंत्र बने थे।” उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को सुनिश्चित किए गए मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकारों के स्तंभों पर हमला हो रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा संविधान हमारी भारतीय सभ्यता के मूल्यों पर आधारित था, जो न्याय, गरिमा, समता, और समानता हैं। यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन हमारे देश की नींव है। न्याय, समानता, बंधुत्व, स्वतंत्रता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद भारत के मूलभूत स्तंभ हैं। संविधान ने प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। आज, इन स्तंभों पर सरकार द्वारा ही हमला किया जा रहा है।”

लोकतंत्र और न्याय के लिए लड़ने का संकल्प

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारे संविधान के निर्माता पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार पटेल, बाबू राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद और संविधान सभा के अन्य दिग्गजों ने कल्पना नहीं की होगी कि संविधान को ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।”  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “आज, संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को दिए गए मौलिक और बुनियादी अधिकारों पर धीरे-धीरे अतिक्रमण किया जा रहा है और उन्हें खत्म किया जा रहा है। हम, भारत के लोग जिन्होंने हमें यह संविधान दिया, उनमें दलित, आदिवासी, महिलाएं, किसान और मजदूर शामिल हैं, उन्हें सरकार के हमले का सामना करना पड़ रहा है, जो ध्यान भटकाने और नागरिकों से सच्चाई छुपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है।”

लोगों को अपने मिशन में शामिल करने की अपील

पांच मिनट के अपने वीडियो में खरगे ने कहा, “न्याय के पांच स्तंभ, युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रम न्याय सभी को सशक्त बनाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। आज गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सब एक साथ आएं और प्रतिज्ञा करें और न्याय के इस मिशन में शामिल हों,  तभी हम अपने युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। ये हमारे संविधान की जीत होगी। ये भारत की जीत होगी। एक बार फिर गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद!”

]]>