कहा- PAK के कर दो चार टुकड़े – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 27 Dec 2017 07:10:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कहा- PAK के कर दो चार टुकड़े – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जाधव के परिवार से बदसलूकी पर भड़के स्वामी, कहा- PAK के कर दो चार टुकड़े https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%80/102155 Wed, 27 Dec 2017 07:10:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=102155 पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई बदसलूकी पर भारत भड़का हुआ है. राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान को इस मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई है. स्वामी ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह द्रोपदी …]]>

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई बदसलूकी पर भारत भड़का हुआ है. राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान को इस मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई है. स्वामी ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह द्रोपदी वस्त्रहरण से कम नहीं है.जाधव के परिवार से बदसलूकी पर भड़के स्वामी, कहा- PAK के कर दो चार टुकड़े

बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ अब युद्ध कर लेना चाहिए, और उसके चार टुकड़े कर देने चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि भारत को अभी ही हमला बोल देना चाहिए बस अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. स्वामी ने कहा कि ये मेरा पर्सनल ओपिनियन है.

आपको बता दें कि सोमवार को कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी ने इस्लामाबाद जाकर उनसे मुलाकात की थी. जिसके बाद उनसे बदसलूकी की बात आई थी. इस्लामाबाद में कुलभूषण के परिवार के साथ की गई बदसलूकी पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी लताड़ लगाई है. आज यह मुद्दा संसद में भी उठ सकता है.

मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की. MEA प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए गए, प्रेस को उनके करीब आने दिया. साथ ही कुलभूषण जाधव को उनके परिवार के साथ मराठी में बात भी नहीं करने दी गई.

उतरवाए गए मंगलसूत्र, बिंदी 

पाक को लताड़ लगाते हुए रवीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर कुलभूषण की पत्नी-मां के मंगलसूत्र, बिंदी, कपड़े तक को बदलवा दिया गया. जब भी वो कुलभूषण की मां अपने बेटे से अपनी भाषा मराठी में बात करने की कोशिश करती थी, उन्हें बार-बार टोक दिया जाता था. यहां तक की उनके जूते भी नहीं लौटाए गए.

पाक ने कहा- कर रहे जूते की जांच

पाकिस्तान ने मंगलवार शाम भारत की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को परेशान किया गया. पाकिस्तान ने दावा किया कि कुलभूषण की पत्नी के जूते सुरक्षा कारणों से जब्त किए गए थे, क्योंकि उसमें कुछ था. उसकी जांच जारी है.

]]>