कहा- वादों को निभाने में हुई फेल – Live Halchal

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का ‘आरोप पत्र’, कहा- वादों को निभाने में हुई फेल
मध्यप्रदेश में विपक्षी पार्टी भाजपा ने शनिवार को कमलनाथ सरकार के खिलाफ एक ‘आरोप पत्र’ (Charge Sheet) जारी किया है। पत्र में आरोप लगाया गया कि राज्य सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। 12 पन्नों की इस चार्जशीट में कांग्रेस के ‘अधूरे वादों’ को दर्शाया गया है। विपक्षी पार्टी का आरोप है कि जिन वादों पर सरकार बनी थी वो वादे पूरे नहीं हुए है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया। यह भी कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य के लोगों को निराश किया है। उनके वादे और आश्वासन केवल कागजों पर ही हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सभी आरोप ‘आधारहीन’ है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और प्रभात झा द्वारा भाजपा के प्रदेश पार्टी कार्यालय में 12 पन्नों की इस चार्जशीट को जारी किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस की कृषि ऋण माफी योजना, जिसके आधार पर वह सत्ता में आई थी, वह पूरी तरह से विफल रही है। राज्य में एक भी किसान को ऋण माफी प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी का भी आदेश जारी किया लेकिन एक भी किसान के कर्ज को माफ नहीं किया गया हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य भर में किसान झूठे प्रमाण पत्रों को आग लगा रहे हैं, जबकि पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सरकार ने वादे के अनुसार दो लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया है, जो वास्तव में गलत है।

बता दें कि चौहान ने ‘बंटाधार युग’ का जिक्र करते हुए भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का निशाना भी साधा। बता दें कि भोपाल सीट पर 12 मई को चुनाव होने है और उनके सामने भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह को खड़ा किया है।

चौहान ने आरोप लगाया कि राज्य में स्थिति को सुधारने की बजाय पैसे लेकर व्यवसाय का ट्रांसफर खेल चल रहा है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार और हत्या और भोपाल में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के आवास में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर देना, इसके कुछ उदाहरण हैं’।

इधर चौहान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य कांग्रेस मीडिया सेल की चेयरपर्सन शोभा ओझा ने कहा, ‘भाजपा के आरोप बेबुनियाद हैं। भाजपा और चौहान ने लगभग 15 वर्षों तक राज्य में शासन किया, इस दौरान 21,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की और बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की 25,000 से 30,000 घटनाएं हुईं।’