कहा- दूसरे के कार्यों पर फीता काटती है भाजपा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Dec 2019 12:02:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कहा- दूसरे के कार्यों पर फीता काटती है भाजपा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अखिलेश यादव ने उनके श्रेय के अपहरण का लगाया आरोप, कहा- दूसरे के कार्यों पर फीता काटती है भाजपा https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%af/299716 Wed, 25 Dec 2019 12:02:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299716 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से ‘क्रेडिट वॉर’ छेड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने उनके श्रेय के अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा शासनकाल में लोक भवन का निर्माण और लोकार्पण किया गया था। यह भी कहा कि भाजपा दूसरे के काम पर फीता …]]>

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से ‘क्रेडिट वॉर’ छेड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने उनके श्रेय के अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा शासनकाल में लोक भवन का निर्माण और लोकार्पण किया गया था। यह भी कहा कि भाजपा दूसरे के काम पर फीता काटती है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘सपा के समय हुआ ‘लोक भवन’ का निर्माण और लोकार्पण, लेकिन भाजपाई हमारे श्रेय का अपहरण अब कर रहे हैं। दूसरे के कामों का फीता काटने वालों ध्यान रहे कि जनता आप का पत्ता काटने के लिए तैयार बैठी है।’

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं से अच्छा झूठ कोई नहीं बोलता। बातें बनाने और लोगों को गुमराह करने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। वह समाज को बांटने का काम कर रही है। लेखपाल अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं। उनकी जाति देखकर सेवाओं से बर्खास्त किया जा रहा है। अब तो अस्पतालों में इलाज भी जाति पूछकर होने लगा है। फर्जी मुठभेड़ और फर्जी मुकदमे भी जाति देखकर होते हैं। लखनऊ में तीन सौ एकड़ में हैदर कैनाल के किनारे पौधरोपण समाजवादी सरकार के समय किया गया था। भाजपा सरकार इन पेड़ों से भी दुश्मनी निभा रही है। इन वृक्षों की पारा क्षेत्र में कोई देखभाल नहीं हो रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोकभवन में उनकी 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।

इससे पहले भी लगाए हैं आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले भी ऐसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर भी कहा था कि सपा सरकार ने किया था। उन्होंने कहा था कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का दोबारा शिलान्यास कराकर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को भी धोखा दिया है। भाजपा सरकार का अपना कोई काम नहीं है, इसलिए सपा सरकार के कामों का शिलान्यास और उद्घाटन कर उन्हें अपना बता रही है। उनका कहना था कि हमसे ज्यादा गर्व और खुशी किसे होगी। हमारी सरकार में जिस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया गया था, उसका प्रधानमंत्री से फिर शिलान्यास कराया गया। डबल इंजन की ये सरकार सपा सरकार के कामों के शिलान्यास के शिलान्यास और उद्घाटन के उद्घाटन करा रही है।

]]>