कहा – दलितों और बसपा के प्रति टिप्पणी दर्शा रही उनकी हीन भावना – Live Halchal

बसपा मुखिया मायावती का राहुल गांधी पर साधा निशाना ,कहा – दलितों और बसपा के प्रति टिप्पणी दर्शा रही उनकी हीन भावना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की शनिवार की टिप्पणी के जवाब में मायावती ने उनको हीन भवाना से ग्रसित इंसान बताया है।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी दलितों और बसपा के प्रति उनकी हीन भावना और द्वेष को दर्शाती है। कांग्रेस के लोग तो कभी भी दलित या फिर बसपा को आगे बढ़ता ही नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस तथा बसपा के बीच गठबंधन की चर्चा की बात है तो राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कल सार्वजनिक तौर पर ये कहना कि कांग्रेस द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन करने और मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर पर मैंने कोई जवाब नहीं दिया, ये बात पूरी तरह गलत है। मायावती ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी में दलितों और मायावती के प्रति जातिवादी उपेक्षा साफ झलकती है। राजीव गांधी ने भी बीएसपी को बदनाम और कमजोर करने के लिए कांशीराम को सीआईए का एजेंट बता दिया था।

मायावती ने कहा कि बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमको लेकर कहा था कि उन्होंने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं। बसपा मुखिया ने कहा कि हम तो विधानसभा चुनाव लड़ ही नहीं रहे थे तो चुनाव लडऩे और गठबंधन की बात कहां से आ गई। मायावती ने कहा कि वह (राहुल गांधी) अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे है और हम पर कटाक्ष कर रहे हैं। मायावती ने कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही घिनौने हाथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि मैंने जवाब नहीं दिया, यह बात गलत है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। हमारी पार्टी का काम करने का तरीका अलग है। चुनाव के बाद हर विपक्षी पार्टी को अपने नतीजे पर समीक्षा जरूर करनी चाहिए, लेकिन इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल अभी खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे जैसा हो गया है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए और सत्ता से बाहर हो जाने के लंबे समय बाद अब तक भाजपा व आरएसएस एंड कंपनी से हमें कहीं भी जी जान से लड़ती नजर नहीं आती है। भाजपा एंड कंपनी के लोग साम दाम दंड भेद आदि अनेकों हथकंडे अपनाकर भारत को कांग्रेस मुक्त ही नहीं बल्कि विपक्ष विहीन बनाकर पंचायत से संसद तक चीन जैसा ही एक पार्टी सिस्टम बनाकर देश के लोकतंत्र व संविधान को ही खत्म करने पर आतुर लगते हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि राहुल गांधी बसपा की कार्यशैली पर जबरन उंगली उठा रहे हैं। गठबंधन को लेकर राहुल का दावा गलत है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने केन्द्र से कोई मदद नहीं दी थी। मायावती ने कहा कि किसी के कहने पर हम अपने तरीके नहीं बदलने वाले है। राहुल गांधी तो चौराहे-चौराहे बैठ जाते हैं। संसद में जबरन पीएम मोदी के गले लग जाते है। यह सब हमारी पार्टी का कार्य करने तरीका नहीं है।

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभी बातों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा है कि वह जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव दिए जाने और उन्हें सीएम बनाए जाने की पेशकश को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा है। कांग्रेस को पहले अपने बिखरे घर को संभालना चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था और उन्हें सीएम बनाने की पेशकश भी की थी। मायावती ने इस प्रस्ताव का जवाब तक नहीं दिया था।