कहा गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस सत्ता से हुई बाहर – Live Halchal

मायावती ने कांग्रेस पर निशाना , कहा गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस सत्ता से हुई बाहर
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस ही सत्ता से बाहर हुई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरिद्वार जिले के मंगलौर और उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में चुनावी सभा की।

मंगलौर में उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले तरह तरह के काम करके देश को गुमराह करने का काम किया। चुनाव से पहले मोदी ने जो वादे किए वो जमीन पर नहीं उतारे। भाजपा ने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया।

चुनाव से पहले मोदी वायदों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी का कोई भी दांव पेच काम नहीं आएगा। भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया।

नोटबंदी पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि ये फैसला जल्दबाजी में किया गया। इससे गरीबों को नुकसान हुआ और बेरोजगारी बढ़ी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का पूरा लाभ भी पात्रों को नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीटें बड़ी संख्या में खाली पड़ी हैं। केंद्र की नीतियों के चलते गरीब, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि दूसरे दलों के हवा हवाई चुनावी एजेंडों के बहकावे में ना आएं। बसपा कहने में नहीं, बल्कि करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ही तरह भाजपा के भी सारे चुनावी दावे हवा हवाई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र में यदि बसपा की सरकार बनी तो अति गरीब लोगों को महीने के 6000 रुपये देने की बजाय उन्हें सरकारी या फिर प्राइवेट सेक्टर में स्थाई नौकरी दी जाएगी। साथ ही गरीबों और आदिवासियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने  कहा कि आजादी के बाद देश की बागडोर कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों के हाथ में रही। बीजेपी इस बार केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि चोकीदारी की नाटकबाजी भी बीजेपी को नही बचा पाएगी। यदि भाजपा देश हित के मामले में गंभीर होती तो घोषणाएं और शिलान्यास लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले करती। कहा कि भाजपा सरकार में भी पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह ही कोई विकास नही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देकर भी भाजपा का उद्धार नही होने वाला। वर्तमान भाजपा सरकार में देश की सीमा सुरक्षित नही। आतंकवादी हमले होते रहते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। सत्ता के लिए सभी पार्टी साम, दाम और दंड भेद का प्रयोग करेगी। इससे सावधान रहें।

मायावती ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो आर्थिक मदद के बजाये सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार देने का काम किया जाएगा। प्रदेश और देश हित में बसपा को ही मतदान करें। कहा कि बसपा सरकार ने ही उधमसिंहनगर को नया जिला बनाया है।