कविता ने सुनाई खरी-खोटी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Oct 2020 11:44:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कविता ने सुनाई खरी-खोटी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 स्मोकिंग रूम में पकडे गए शार्दुल और पवित्रा, कविता ने सुनाई खरी-खोटी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%b6/387007 Mon, 26 Oct 2020 11:44:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=387007 बिग बॉस 14 में इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में बीते दिनों ही तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और इस एंट्री में शामिल रहीं हैं कविता कौशिक। वैसे आते ही कविता घर की कैप्टन बन चुकी हैं और कैप्टन बनने के बाद कविता कौशिक अपनी सारी ड्यूटी को …]]>

बिग बॉस 14 में इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में बीते दिनों ही तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और इस एंट्री में शामिल रहीं हैं कविता कौशिक। वैसे आते ही कविता घर की कैप्टन बन चुकी हैं और कैप्टन बनने के बाद कविता कौशिक अपनी सारी ड्यूटी को बहुत ही अच्छे से फॉलो कर रही हैं। कैप्टन बनने के बाद पहले ही दिन कविता की पवित्रा पुनिया और शार्दुल पंडित से बहस हो गई है। जी दरअसल हाल ही में शार्दुल, स्मोकिंग रूम में घुस गए और वहां पहले से ही पवित्रा मौजूद थीं।

इस पर कविता शार्दुल से कहती हैं, 2 लोग साथ में स्मोकिंग रूम में नहीं जा सकते। इसके बाद शार्दुल कहते हैं, ‘मैंने पवित्रा से बात कर ली थी।’ यह सुनते ही कविता को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं, ‘पवित्रा बिग बॉस नहीं हैं’। उसके बाद पवित्रा अंदर से चिल्लाती हैं, ‘आप भी आकर मुझे मत सिखाइए।’ यह सुनने के बाद कविता जवाब देती हैं, ‘तभी आप रेड जोन में हैं। ऐसे लोगों को मैं घर के बाहर खड़ा रखती हूं, आई बड़ी।’ आप देख सकते हैं कविता की दोस्त काम्या पंजाबी ने प्रोमो का वीडियो शेयर किया है और वह कैप्शन में लिखती हैं, ‘आते ही धमाका, धाकड़ छोरी’।

जी दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सलमान खान घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स कविता, नैना सिंह और शार्दुल पंडित में से किसी एक का नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्रा और एजाज खान के साथ रहेंगे। यह जानने के बाद चार सदस्य नैना सिंह का नाम लेते हैं और बाकी के चार सदस्य ने शार्दुल पंडित का नाम लेते हैं। इस दौरान रुबीना दिलायक कविता कौशिक का नाम लेती हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। वहीँ देखते ही देखते कविता कौशिक को घर का नया कैप्टन बनाया जाता है।

https://twitter.com/iamkamyapunjabi/status/1320417546424627200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1320417546424627200%7Ctwgr%5Eshare_3%2Ccontainerclick_1&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fbigg-boss-14-kavita-kaushik-catches-pavitra-punia-and-shardun-in-smoking-room-sc90-nu612-ta612-1409446-1.html
]]>