कर लें इन 7 में से कोई 1 उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 23 May 2018 10:42:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कर लें इन 7 में से कोई 1 उपाय – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 15 दिन में डैंड्रफ से मिल सकता है छुटकारा, कर लें इन 7 में से कोई 1 उपाय https://livehalchal.com/15-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4/140503 Wed, 23 May 2018 10:42:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=140503 डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सफाई की कमी, पोषण की कमी, हार्मोन असंतुलन, प्रदूषण, देर तक बाल गीले रखना, मौसम का बदलना, तनाव, डिप्रेशन आदि। डैंड्रफ सर्दियों में ज्यादा होता है क्योंकि इस समय त्वचा ड्राई और झड़ने वाली हो जाती है। डैंड्रफ का कारण है सिर की त्वचा पर …]]>

डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सफाई की कमी, पोषण की कमी, हार्मोन असंतुलन, प्रदूषण, देर तक बाल गीले रखना, मौसम का बदलना, तनाव, डिप्रेशन आदि। डैंड्रफ सर्दियों में ज्यादा होता है क्योंकि इस समय त्वचा ड्राई और झड़ने वाली हो जाती है।

डैंड्रफ का कारण है सिर की त्वचा पर डेड सेल्स की ग्रोथ होना है। अगर यह कोशिकाएं जल्दी मृत होने लगें तो कुछ लोगों के लिए रूसी का कारण बन सकता है। ड्राई स्किन वाले व्यक्तियों में यह ज्यादा पाया जाता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी बताते हैं कि सोरायसिस और स्कैल्प डर्मेटाइटिस सिर में होने वाला एक इंफेक्शन है जिसमें त्वचा लाल, झड़ती हुई और खुजलीदार हो जाती है और यह बीमारी डैंड्रफ की जटिल स्थिती है। कुछ घरेलू उपायों से हम डेंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं क्योंकि बाहरी उपायों में केमिकल होने के कारण इससे प्रॉब्लम और भी बढ़ जाती है।

डैंड्रफ के घरेलू उपचार-

मेथी के बीजों को रात भर भिगोकर सुबह पीस लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छे से बालों को धोएं

एलोवेरा का पल्प बालों में लगाकर 30 मिनट बाद धो दें।

एक चुकंदर को मिनरल युक्त पानी के साथ उबालें और इस पानी का उपयोग सिर की मालिश के लिए करें। इसके बाद इसे रात भर ऐसे ही रहने दें और सुबह गर्म पानी से धोएं।

3 चम्मच बेसन और 3 चम्मच दही लें। इन्हें मिलाकर सिर पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक रहने दें और फिर बाल धोएं।

एपल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएँ। सिर पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में गर्म पानी से साफ़ करें।

एक चम्मच हल्दी पाउडर व दो चम्मच गर्म पानी को मिलाएं और इसका प्रयोग शैम्पू के बाद बालों पर करें।

दही को सिर पर 30 मिनट तक लगाएं और उसके बाद बाल धो दें।

]]>