कर्मचारियों – Live Halchal

बूम बैरियर सुविधा के तहत रेलवे कर्मचारियों को बनवाना पड़ेगा पास
अंबाला:  बूम बैरियर की सुविधा शुरु होते ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों को पास बनवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनसे निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की तरफ से जल्द ही इस संबंध में निर्देश रेल कर्मचारियों को दे दिए जाएंगे ताकि ठेकेदार के साथ किसी प्रकार का कोई विवाद न हो, इसके अलावा रेल कर्मचारियों के लिए पास में छूट का प्रावधान भी दिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े और उनका वाहन भी सुरक्षित रहे।

25 से 30 प्रतिशत की छूट
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले कर्मचारियों को मासिक पास बनवाने के लिए दो पहिया वाहन के लिए 25 प्रतिशत और चार पहिया वाहन के लिए 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। रेल कर्मचारियों को साइकिल का पास बनवाने के लिए मात्र 50 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार दो पहिया वाहन के लिए 125 रुपये और कार के लिए 360 रुपये देने होंगे। इस राशि की अदायगी के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक माह तक वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले रेल कर्मचारियों को दोपहिया वाहन के लिए 250 रुपये और चौपहिया वाहन के लिए 600 रुपये देने के निर्देश दिए गए थे।

अन्य के लिए मासिक पास के रटे
साइकिल – स्कूटर – ऑटो/ई-रिक्शा – कार/जीप – टैक्सी – टैंपो ट्रैवलर – बस – हेलमेट

200 – 500 – 1200 – 1200 – 2000 – 3000 – 5000 – 100

कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्यवाही
रेलवे ने नई निविदा में यह स्पष्ट किया है कि स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बूम बैरियर का निर्धारित शुल्क चुकाना होगा, वहीं रेल कर्मचारी भी इस सुविधा के तहत ही रेलवे परिसर में वाहन सहित प्रवेश कर पाएंगे। अगर वो शुल्क को लेकर किसी प्रकार का वाद-विवाद करते हैं तो पहले उन्हें मौखिक चेतावनी दी जाएगी और इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार रेलवे ने नई निविदा में उन सभी खामियों को शामिल किया है, जिससे ठेकेदार को घाटा उठाना पड़ा था और उसे छह माह के अंतराल में ही बूम बैरियर का ठेका छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा।

दिवाली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि शहर में छह स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी है। जिले में करीब साठ स्थानों पर इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इतने स्थानों पर फायरब्रिगेड खड़ी नहीं कर सकते। हमारे पास 11 बड़ी गाड़ियां और सात छोटी गाड़ियां हैं। ऐसे में हम केवल 18 स्थानों पर ही गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए दुकानदारों को ही बालू भरी बाल्टी व अन्य संसाधन पूरे रखने के लिए कहा गया है।

आतिशबाजी के लाइसेंस जारी होने से पहले अग्निशमन विभाग की टीम मानकों को देख रही है और फिर मानकों से संतुष्ट होने पर ही एनओसी दी जा रही है। सीएफओ ने बताया कि संकरी गलियों में अग्निशमन के लिए हमारे पास फायर टेंडर बाइक हैं। सभी गाड़ियां पानी भरकर तैयार कर ली गई हैं, स्टाफ की छुट्टी 28 अक्तूबर तक निरस्त कर दी गई है।

सीएफओ ने ये दी सलाह

बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें

आतिशबाजी छोड़ते वक्त पर्याप्त दूरी बनाए रखें

खुले दीपक ऐसी जगह न रखें जहां लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामान रखा हो

खुले पर्दे व अन्य सामान भी बाहरी हिस्से में न रखें

आतिशबाजी करने वाले स्थान पर निकास खुला रखें।

महाराष्ट्र: रिश्वतखोरी में सिडको के तीन कर्मचारियों सहित चार गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नवी मुंबई में एक हाउसिंग सोसाइटी के सचिव से कथित तौर पर 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के तीन कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 54 वर्षीय शिकायतकर्ता का अपनी सोसायटी की प्रबंध समिति के कुछ अन्य निर्वाचित सदस्यों के साथ विवाद था।

डीजे वाहन जुलूस में घुसा, एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल; 4 गिरफ्तार

पुणे में एक स्थानीय नेता के जन्मदिन के जश्न के लिए निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे ने लोगों को कुचल दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। बुधवार दोपहर जुन्नार कस्बे में जिला परिषद अध्यक्ष देवराम लांडे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जुलूस के दौरान डीजे वाहन के चालक ने यह जानते हुए भी कि आगे भीड़ है, वाहन को लापरवाही से चलाया और झांझ बजा रहे समूह में शामिल सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय आदित्य काले की मौत हो गई। पुलिस ने देवराम लांडे,उनके बेटे, डीजे साउंड सिस्टम ले जा रहे वाहन के मालिक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे की एक इमारत में आग, 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त

ठाणे शहर में गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भूतल पर सुबह 4.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, अग्निशमन कर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आग से कुल 29 मीटर क्षतिग्रस्त हो गये। आग सुबह पांच बजे तक बुझा दी गई तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

उप सरपंच की आत्महत्या मामले में डांसर गिरफ्तार

सोलापुर जिले में 21 वर्षीय लोकनृत्य कलाकार पूजा गायकवाड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उनकी वजह से 34 वर्षीय उप सरपंच गोविंद बारगे ने आत्महत्या कर ली।

मृतक गोविंद बारगे के परिवार ने आरोप लगाया कि उनका पूजा गायकवाड़ के साथ संबंध था, जो सोलापुर जिले के बार्शी की एक लोकनृत्य मंडली की सदस्य है। पूजा गायकवाड़ कथित तौर पर बारगे पर अपनी जमीन और बंगला उसके नाम करने का दबाव डाल रही थी। मृतकों के परिजनों के मुताबिर, पूजा ने यह धमकी भी दी थी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह डिप्टी सरपंच पर झूठा मामला दर्ज करा देगी।

आरोपी नाना और गैंग पर मकोका लगाया गया

पुणे में पिछले हफ्ते हुई आयुष कोमकर की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी बंदू आंदेकर और उसके गैंग पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने गैंग लीडर बंदू आंदेकर (68) और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही नाती आयुष कोमकर की हत्या बदले के लिए करवाई।

आयुष के पिता गणेश कोमकर और उसकी बुआ संजीवनी (बंदू आंदेकर की बेटी) दोनों ही एनसीपी नेता और बंदू आंदेकर के बेटे वनराज आंदेकर की हत्या के मामले में आरोपी हैं। वनराज की हत्या 1 सितम्बर 2024 को संपत्ति विवाद के चलते हुई थी। पुलिस को संदेह है कि आयुष की हत्या बंदू और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर साजिश के तहत करवाई।

फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपेट उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इसके अलावा भेल सेक्टर एक में भी आग लगने पर दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई। रात 11:30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। समाचार लिखे जाने तक टीम में आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी हुई थी।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग लगने से केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है। कोई भी कर्मचारी नहीं अंदर फंसा था। आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है। टीम अभी भी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ भेज सेक्टर एक में भी एक पेड़ पर आग लग गई देखते ही देखते आग आसपास फैल गई इसके बाद सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और यहां भी आग पर काबू पाने में जुट गई। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि भेल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि टीम मौके पर ही है।

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 2.70 लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब ढाई लाख पेंशनर्स-पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मंहगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। एरियर का भुगतान मई महीने में किया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 2.70 लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब ढाई लाख पेंशनर्स-पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ी हुई दर एक जनवरी 2024 से लागू होगी। सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही, जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा। राज्य सरकार ने अपने पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी एक जनवरी 2024 से ही महंगाई राहत देने के आदेश जारी किये हैं। इनको भी महंगाई राहत का भुगतान मार्च 2024 माह के वेतन के साथ अप्रैल 2024 में और जनवरी और फरवरी 2024 माह का एरियर मई 2024 में मिलेगा।