कर्नाटक की अदालत में किए जाएंगे पेश 14 साल पुराने नक्सली हमले में वरवरा राव हुए गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 04 Jul 2019 08:16:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कर्नाटक की अदालत में किए जाएंगे पेश 14 साल पुराने नक्सली हमले में वरवरा राव हुए गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कर्नाटक की अदालत में किए जाएंगे पेश 14 साल पुराने नक्सली हमले में वरवरा राव हुए गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c/251516 Thu, 04 Jul 2019 08:16:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=251516 कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को तेलुगु कवि और नक्सल समर्थक वरवरा राव को हिरासत में ले लिया। उन्हें गुरुवार को कर्नाटक की एक अदालत में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई वर्ष 2005 में तुमकुरु में हुए नक्सली हमले मामले में की गई है। राव को पुणे पुलिस ने पिछले साल 28 अगस्त को भीमा-कोरेगांव हिंसा …]]>

कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को तेलुगु कवि और नक्सल समर्थक वरवरा राव को हिरासत में ले लिया। उन्हें गुरुवार को कर्नाटक की एक अदालत में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई वर्ष 2005 में तुमकुरु में हुए नक्सली हमले मामले में की गई है।

राव को पुणे पुलिस ने पिछले साल 28 अगस्त को भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, वर्नन गोंसाल्विस और गौतम नवलखा के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल राव यहां यरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस ने छह फरवरी 2005 को कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक एनकाउंटर में नक्सल नेता साकेत राजन उर्फ प्रेम को मार गिराया था। इसके पांच दिन बाद नक्सलियों ने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस पर तुमकुरु जिले में घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सात पुलिस वाले शहीद हुए थे।

नक्सली हमले में एक नागरिक को भी जान गंवानी पड़ी थी। राव पर शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ साठगांठ रखने, हथियार व गोला-बारूद की खरीद, संगठन में छात्रों की भर्ती और माओवादी गतिविधियों को वित्तीय रूप से सहायता पहुंचाने का आरोप है।

]]>