करवा चौथ का व्रत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Sep 2024 06:49:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg करवा चौथ का व्रत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कब और कैसे किया जाता है करवा चौथ का व्रत? https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%ac-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5/582146 Wed, 25 Sep 2024 06:49:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=582146 सनातन धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Vrat) के पर्व का अपना खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए विधिपूर्वक व्रत करती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं करवा चौथ व्रत …]]>

सनातन धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Vrat) के पर्व का अपना खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए विधिपूर्वक व्रत करती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं करवा चौथ व्रत कब और कैसे किया जाता है।

हर साल सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के पर्व का बेहद इंतजार रहता है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अधिक उत्साह (Karwa Chauth 2024 Celebration) के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। अगर आप पहली बार इस व्रत को कर रही हैं, तो पर्व के आने से पहले ही जान लें कि करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Puja Vidhi) से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

करवा चौथ डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में सूर्योदय तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में 20 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Vrat 2024) है। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 07 बजकर 02 मिनट तक है। चंद्रोदय का समय संध्याकाल में 07 बजकर 54 मिनट पर होगा।

करवा चौथ व्रत विधि
करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान आदि से निवृत हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। करवा माता का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। दिनभर व्रत रखें। इसके बाद शाम को घर के मंदिर की दीवार पर गेरू की मदद से करवा माता के चित्र को बनाएं।

इसके बाद उन्हें दीप, सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, रोली समेत आदि चीजें अर्पित करें। करवा माता को शृंगार की 16 चीजें अर्पित करें। व्रत कथा का पाठ करें। आरती कर खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए कामना करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात पानी पीकर अपने व्रत का पारण करें।

]]>
क्या हनीप्रीत ने सच में नहीं रखा इस बार राम रहीम के लिए करवा चौथ का व्रत https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9/84135 Mon, 09 Oct 2017 05:16:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=84135 गुरमीत राम रहीम के जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही डेरा सच्चा सौदा का मंजर बदल गया है. साथ ही उसके चेले- चपाटों और महिला अनुयायियों का विश्वास भी डोल चुका है. एक ओर जहां रविवार को करवा चौथ चौथ के मौके पर डेरा सच्चा सौदा में सन्नाटा पसरा रहा. वहीं राम रहीम के …]]>

गुरमीत राम रहीम के जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही डेरा सच्चा सौदा का मंजर बदल गया है. साथ ही उसके चेले- चपाटों और महिला अनुयायियों का विश्वास भी डोल चुका है. एक ओर जहां रविवार को करवा चौथ चौथ के मौके पर डेरा सच्चा सौदा में सन्नाटा पसरा रहा. वहीं राम रहीम के लिए चौंकाने वाली ख़बर है कि अक्सर उसको दोनों जहां का सुहाग बताने वाली हनीप्रीत इंसां ने भी पापा की लंबी उम्र के लिए व्रत नहीं रखा.

एक दिन में खाई 6 चपातियां

हनीप्रीत इंसां से पूछताछ कर रहे एक बड़े पुलिस अधिकारी ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर ‘आजतक’ को बताया है कि हनीप्रीत ने रविवार को हमेशा से ज्यादा खाना खाया. अक्सर दो-तीन चपातियां खाने वाली हनीप्रीत ने रविवार को कुल 6 चपातियां खाई. खाना खाने के बाद मजे से लॉकअप में टहली.

हनीप्रीत पूछा करवाचौथ के बारे में

हालांकि सूत्र बताते हैं की हनीप्रीत ने 1 दिन पहले लॉकअप में एक महिला पुलिसकर्मी से करवा चौथ के बारे में पूछा था.

पहले कहती थी दोनो जहां का सुहाग

हनीप्रीत इंसां जो कभी कहती थी कि लोग व्रत उनके लिए रखते हैं जो उनका सुहाग होते हैं और हम व्रत हमारे पापा के लिए रखते हैं, जो दोनों जहां के सुहाग हैं.

डेरा में चौथ का चांद राम रहीम

गुरमीत राम रहीम करवाचौथ के दिन डेरा सच्चा सौदा में अपनी मजलिस में चांद बन कर बैठता था. उसकी महिला श्रद्धालु चांद देखने के बजाए छलनी से उसे देख कर ही व्रत तोड़ती थी. लेकिन इस बार राम रहीम के जेल में होने से डेरा सच्चा सौदा में करवा चौथ के दिन खामोशी देखने को मिली.

छोटी बच्चियों को व्रत के लिए मजबूर

डेरा के कुछ पूर्व सेवकों ने गुरमीत राम रहीम पर छोटी-छोटी बच्चियों को भी व्रत के दिन भूखे प्यासे रखने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था.

करवा चौथ लेकर आई दुख भरा संदेश

अपनी मजलिस में राम रहीम खुद को दोनों जहां का सुहाग बताता था. बाकायदा महिला श्रद्धालुओं और छोटी बच्चियों द्वारा करवा चौथ के मौके पर लिखे गए संदेश भी पढ़ता था. लेकिन इस बार करवा चौथ उसके लिए एक दुख भरा संदेश लेकर आई है. खुद को दोनों जहां का सुहाग बताने वाला न केवल खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है बल्कि उसकी सभी महिला अनुयायियों जिसमें हनीप्रीत भी शामिल है, उसने भी राम रहीम लिए व्रत रखना ठीक नहीं समझा.

 
 
]]>