करना है कुबेर को खुश तो शरद पूर्णिमा की रात पढ़े यह मंत्र – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 30 Oct 2020 07:03:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg करना है कुबेर को खुश तो शरद पूर्णिमा की रात पढ़े यह मंत्र – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 करना है कुबेर को खुश तो शरद पूर्णिमा की रात पढ़े यह मंत्र https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%a6/388496 Fri, 30 Oct 2020 07:03:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=388496 हर साल मनाया जाने वाला शरद पूर्णिमा का पर्व इस साल 30 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। यह पर्व धन की बरसात करने वाला पर्व माना जाता है। कहा जाता है इस दिन कुबेर का पूजन करना चाहिए क्योंकि वह धन के राजा हैं। उनका पूजन करने से धन वर्षा होती है। जी दरअसल …]]>

हर साल मनाया जाने वाला शरद पूर्णिमा का पर्व इस साल 30 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। यह पर्व धन की बरसात करने वाला पर्व माना जाता है। कहा जाता है इस दिन कुबेर का पूजन करना चाहिए क्योंकि वह धन के राजा हैं। उनका पूजन करने से धन वर्षा होती है। जी दरअसल पृथ्वीलोक की समस्त धन संपदा का एकमात्र कुबेर को ही स्वामी कहा जाता है। वह ही हैं जो सभी की धन SMBNDHIT इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। वैसे कुबेर भगवान शिव के परमप्रिय सेवक भी हैं और धन के अधिपति होने के कारण इन्हें शरद पूर्णिमा की रात मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करने का विधान बताया गया है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुबेर जी को शरद पूर्णिमा की रात में खुश करने के मंत्र।।

कुबेर जी को खुश करने के मंत्र-

* ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये

* धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय दापय स्वाहा।।

कुबेर मंत्र

* ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।

* विनियोग- अस्य श्री कुबेर मंत्रस्य विश्वामित्र ऋषि:वृहती छंद: शिवमित्र धनेश्वरो देवता समाभीष्टसिद्धयर्थे जपे विनियोग:


* कुबेर का विलक्षण सिद्ध मंत्र-  मनुजवाह्य विमानवरस्थितं गुरुडरत्नानिभं निधिनाकम।
शिव संख युक्तादिवि भूषित वरगदे दध गतं भजतांदलम।।

* कुबेर का अष्टाक्षर मंत्र- ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:

* कुबेर का षोडशाक्षर मंत्र- ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:।

कहा जाता है इन मन्त्रों से कुबेर को खुश कर उनसे अपने घर में धनवर्षा करवाई जा सकती है। तो शरद पूर्णिमा की रात जरूर पढ़े यह मंत्र।

]]>