कम रैम वाला स्मार्टफोन कभी नहीं होगा स्लो – Live Halchal

कम रैम वाला स्मार्टफोन कभी नहीं होगा स्लो, बस अपनाएं ये टिप्स
नई दिल्ली, हमेशा कम रैम स्मार्टफोन के स्लो होने की वजह नहीं बनता है। फोन कई सारी वजह से हैंग या फिर स्लो हो सकता है। जैसे अगर आप लो नेटवर्क पर डाटा कनेक्शन ऑन करते हैं तो फोन के प्रोसेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है। जिससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है। इसके साथ ही कई सारी एप्स को एक साथ खोलने पर भी फोन की स्पीड धीमी हो जाती है। आइए ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानते हैं, जो आपको स्मार्टफोन की स्पीड को कम नहीं होने देंगे।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें

फोन धीमा चलने का एक कारण सॉफ्टवेयर अपडेट न करना भी हो सकता है। इसलिए जब भी आपके स्मार्टफोन के लिए कोई नया एंड्रॉयड अपडेट आए, उसे जल्द ही डाउनलोड कर इंस्टॉल कर दें। अगर आपको मैनुअली सॉफ्टवेयर अपडेट करना है तो आपको Settings > About Phone > software updates पर जाना होगा।

लाइव वालपेपर को हटाएं:

अगर आपने अपने फोन पर कोई लाइव वॉलपेपर लगा हुआ है तो इससे फोन के प्रोसेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है। इस वजह से फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है। साथ ही प्रोसेसर के व्यस्त रहने के कारण फोन की स्पीड भी कम हो जाती है। ऐसे में लाइव वॉलपेपर को फोन में न ही लगाएं तो बेहतर है।

एनिमेशन सेटिंग बदलें:

इसके लिए आपके डेवलपर ऑप्शन ऑन करना होगा। इसके लिए आपको Settings > About Phone > Software information में जाकर Build Number को कुछ बार टैप करना है। इस तरह से आपके स्मार्टफोन में डेवलपर आप्शन दिखना शुरु हो जाएगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर डेवलपर ऑप्शन में जाएं और एनिमेशन सेटिंग ढूंढे। यहां सभी प्वाइंट्स 1X सेट किए हुए होंगे। इन्हें या तो पूरी तरह से ऑफ करे दें, या फिर इनकी वैल्यू 0.5X सेट कर दें।

Widgets को करें डिसेबल:

कुछ लोग अपने फोन में विजेट्स रखते हैं और डिवाइस को कई सारे विजेट्स से भर देते हैं। आपको बता दें कि इससे डिवाइस की स्पीड धीरे हो जाती है। ऐसे में अगर आप विडेट न इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा।

पहले की एप्स को अनइंस्टॉल करें:

आजकल लगभग हर एंड्रायड स्मार्टफोन में पहले से कुछ एप्स इंस्टॉल होती हैं, जो ब्लॉटवेयर भी हो सकती है। इनसे फोन की परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है। ऐसे में इन एप्स को अनइंस्टॉल कर दें।

एप Cache को डिलीट करें:

जब फोन में कोई एप इस्तेमाल की जाती है तो बैकग्राउंड में Cache बनते रहते हैं। फोन की स्पीड को तेज रखने के लिए इन्हें क्लियर करना अहम होता है। इससे ना केवल मेमोरी खाली होगी बल्कि फोन भी फास्ट हो जाएगा।

फैक्टरी रिसेट:

यह सबसे अंतिम तरीका है। अगर आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन बहुत ही ज्यादा स्लो हो गया है, तो फैक्ट्री रीसेट एक आखिरी तरीका है। लेकिन इससे पहले फोन का बैकअप लेना भी अनिवार्य है। ऐसा करने के लिए Settings > Backup & Reset > Factory Data Reset > Reset Phone > Erase Everything पर जाएं। अब स्क्रीन पर जो भी पॉपअप आए उसको फॉलो करें। एक बार यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा तब आपका फोन पहले की तरह तेज हो जाएगा। यह भी ध्यान रखें कि फैक्टरी रिसेट करने के लिए आपका फोन की बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो।