कमान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 18 Jun 2019 07:47:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कमान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जेपी नड्डा बीजेपी की कमान संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8/246373 Tue, 18 Jun 2019 07:47:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246373 जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नड्डा को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण नड्डा बने अध्यक्ष जानकारी के …]]>

जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नड्डा को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस कारण नड्डा बने अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने बताया, अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते। लेकिन, जब प्रधानमंत्री ने उन्हें गृह मंत्री पद की जिम्मेदारी दी, तब उन्होंने कहा कि मैं अब पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा अध्यक्ष पद का दायित्व नहीं निभा पाऊंगा। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी दूसरे को दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद बैठक में फैसला लिया गया कि जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

इसी के साथ नड्डा ब्राह्मण परिवार से हैं और राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। नड्डा पार्टी के लिए कुशल रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस चुनाव में उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा को 80 में से 62 सीटों पर जीत मिली। जबकि सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। 

]]>