कमर्शियल सिलेंडर – Live Halchal

इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक, होटल-कैटरिंग सेक्टर पर संकट गहराया
ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब इंदौर पर भी दिखने लगा है। उपजे ईंधन संकट को देखते हुए प्रशासन ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थाई रोक लगा दी है, जिससे शहर के हजारों होटल, रेस्त्रां और खान-पान के बाजार बंद हो सकते है।

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब इंदौर तक पहुंच गया है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। शहर में ढाई हजार से ज्यादा होटल व रेस्त्रां संचालित होते हैं। इस कारण वे बंद होने के कगार पर आ सकते हैं। इसके अलावा इस माह इंदौर में एक हजार से ज्यादा शादियां भी हैं। कैटरिंग में भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। जिन परिवारों में शादी है, वे भी इस एलपीजी संकट के कारण चिंता में डूब गए हैं।

उधर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में युद्ध के बाद उपजे संकट के कारण बदलाव किया गया है। दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतर के बाद ही बुक हो सकेगा। अब तक यह सुविधा थी कि बुकिंग करने में समयसीमा का नियम नहीं था।

सराफा और 56 दुकान चौपाटी पर भी संकट
इंदौर में संचालित होने वाली सराफा चौपाटी और 56 दुकान चौपाटी पर भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। आपूर्ति रोके जाने के बाद इन चौपाटियों पर भी संकट गहरा गया है। कई दुकानों में खपत इतनी ज्यादा है कि कमर्शियल सिलेंडर दो या तीन दिन से ज्यादा नहीं चलते हैं।

शनिवार और रविवार को छह हजार सिलेंडरों की खपत
इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा होटल व रेस्त्रां हैं। बड़े होटलों में सिलेंडरों की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इंदौर में हर दिन साढ़े तीन से चार हजार कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। शनिवार और रविवार को खपत छह हजार तक हो जाती है। सिलेंडरों की आपूर्ति न होने के कारण अब होटल-रेस्त्रां कुछ दिनों के लिए बंद हो सकते हैं। इसके अलावा फूड ऐप सर्विस पर भी असर पड़ेगा।

कमर्शियल सिलेंडर ने दिया महंगाई का झटका
अक्टूबर की पहली तारीख से 19KG वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया गया। नए बदलाव के बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों को हवाई ईंधन के दाम घटाकर बड़ी राहत दी है। इससे फेस्टिव सीजन में हवाई किराया सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी है।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले महंगाई का झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज से लागू भी हो गई हैं। आइए जानते हैं कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा हुआ है और क्या घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव हुआ है।

अब कितने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर?
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 48.5 रुपये का इजाफा किया है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर का दाम 1,740 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,850 रुपये, मुंबई में 1,692 रुपये और चेन्नई में 1,903 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने अगस्त में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब यह प्रति सिलेंडर सिर्फ 6.5 रुपये था।

घरेलू सिलेंडर के दाम में भी बदलाव?
हालांकि, राहत की बात यह है कि सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर को महंगा किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका मतलब कि फिलहाल आपकी रसोई में खाना बनाना महंगा नहीं होगा। लेकिन, कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से बाहर का खाना कुछ महंगा हो सकता है।

एयरलाइंस को सस्ते फ्यूल की राहत
सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों को हवाई ईंधन के दाम घटाकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने ATF (Aviation turbine fule) की कीमतों में 5,883 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) की कमी की है। यह बदलाव भी आज से लागू हो गया। पिछले महीने भी ATF कीमतों में 4,495.48 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि विमानन कंपनियां इसका फायदा हवाई किराया कम करके यात्रियों को देती हैं या नहीं।