कपिल ने दिया शाहरुख को धोखा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 11 Jul 2017 07:25:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कपिल ने दिया शाहरुख को धोखा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कपिल ने दिया शाहरुख को धोखा, बीमारी के बहाने से कैंसल किया शूट https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96/63681 Tue, 11 Jul 2017 07:25:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=63681 इस खबर ने सभी को चौंका दिया था. खबर थी कि तनाव की वजह से कपिल शर्मा ने अपने शो का शूट कैंसल कर दिया. इस ऐपिसोड को शाहरुख और अनुष्का ने जब हैरी मेट सेजल की प्रमोशन के लिए शूट करना था.लेकिन कपिल की तबीयत बिगड़ने से सारी प्लानिंग चौपट हो गई. सभी कपिल …]]>

इस खबर ने सभी को चौंका दिया था. खबर थी कि तनाव की वजह से कपिल शर्मा ने अपने शो का शूट कैंसल कर दिया. इस ऐपिसोड को शाहरुख और अनुष्का ने जब हैरी मेट सेजल की प्रमोशन के लिए शूट करना था.कपिल ने दिया शाहरुख को धोखा, बीमारी के बहाने से कैंसल किया शूटलेकिन कपिल की तबीयत बिगड़ने से सारी प्लानिंग चौपट हो गई. सभी कपिल की सेहत को लेकर चिंता में थे मगर एक वेबसाइट के खुलासे ने इस मामले में बड़ा झटका दिया है. स्पॉटबॉयई की एक खबर के मुताबिक, कपिल शर्मा ने बीमारी का बहाना बनाकर शूट कैंसल किया था.

वेबसाइट ने पूरे सबूत के साथ प्रमुखता से ये खबर दी है कि शाहरुख-अनुष्का के साथ शूट कैंसल करने के बाद कपिल शर्मा हॉस्प‍िटल नहीं गए. बल्क‍ि वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे.

वेबसाइट ने लिखा है कि कोकिलाबेन अंबानी हॉस्प‍िटल में फोन करने पर बताया गया कि उनके पास कपिल शर्मा के ट्रीटमेंट का कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसी बीच एक सोर्स ने वेबसाइट को बताया कि कपिल शर्मा अभी लोखंडवाला की अपनी बिल्डिंग से निकले हैं और जनरल स्टूडियोज की ओर जा रहे हैं.

रिलेशनशिप में आने के पहले पार्टनर के उम्र का रखें खयाल

पता लगाने पर सामने आया कि कपिल उस समय वाकई स्टूडियो में थे और अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी की शूटिंग कर रहे थे. क्या वाकई फिल्म का शूट इतना जरूरी था कि इसके लिए कपिल शर्मा ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा तक को धोखा देने के लिए ऐसी एक्ट‍िंग की.

क्या था मामला

बता दें कि शुक्रवार को कपिल के शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आए थे. लेकिन उनके आने के पहले ही कपिल की तबीयत खराब हो गई और वो अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे. कीकू ने बताया कि अब हमारे शो की रेग्युलर शूटिंग 11 और 13 जुलाई को होगी. लेकिन हमें ये नहीं पता है कि अब कौन से स्टार शूट के लिए आएंगे.

कहा जा रहा है कि स्ट्रेस की वजह से कपिल की तबीयत खराब हुई है. कुछ हफ्ते पहले भी हाई ब्लड प्रेशर और लो शुगर की शिकायत के कारण कपिल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

 
]]>