कपिल ने केजरीवाल को कहा भ्रष्टाचारी – Live Halchal

कपिल ने केजरीवाल को कहा भ्रष्टाचारी, बोले- कॉलर पकड़कर जेल में डालूंगा
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा वार किया. मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर पर्दे के पीछे काले काम करने का आरोप लगाया. साथ ही दावा किया कि फर्जी लोगों के नाम से पार्टी के लिए फंड लिया गया. वहीं मिश्रा ने केजरीवाल पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का भी आरोप लगाया. साथ ही कपिल ने बोला कि केजरीवाल का कॉलर पकड़कर तिहाड़ जेल में भिजवाऊंगा. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कपिल बेहोश हो गए.

कालेधन को सफेद करने का आरोप

कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया. उन्होंने आम आदमी पार्टी का 2013-14 का खाता दिखाया. कपिल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई. आम आदमी पार्टी के अकाउंट में 2014-15 में 65 करोड़ रुपये थे. लेकिन पार्टी ने चुनाव आयोग को 32 करोड़ की जानकारी दी. वहीं वेबसाइट पर 27 करोड़ का चंदा दिखाया गया. कपिल ने दावा किया कि इस दौरान 461 बोगस एंट्रियां भी पाई गयीं.

‘फर्जी कंपनियों से लिया चंदा’

फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा दिया. अरविंद केजरीवाल ने बोला कि उन्हें इस कंपनी का नहीं पता. जबकि सच ये है कि ये पैसा उनके साथ रहने वाले लोगों की कंपनियां हैं.

‘AAP विधायक की फर्जी कंपनियां’

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल पर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया. कपिल ने दावा किया कि शिवचरण और उनकी पत्नी की कई फर्जी कंपनियां हैं, जिनके जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को काला धन दिया. कपिल ने दावा किया, ‘ये फर्जी कंपनियां एक चेन में काम कर रही थीं और हवाला का पैसा पार्टी को चंदे के रूप में दिए जा रहे थे.

विधायक नरेश यादव पर भी आरोप

कपिल मिश्रा ने दावा किया कि महरौली से AAP विधायक नरेश यादव भी इसमें शामिल हैं. कपिल ने दावा किया, ‘नरेश यादव की पत्नी ने फर्जी कंपनी में इंवेस्ट किया है. उसी कंपनी से पार्टी को फंड दिया गया.’

‘CBI को सौंपूंगा सबूत’

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया कि वो ये सभी सबूत सीबीआई को सौंपेंगे. कपिल ने इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की. वहीं कपिल मिश्रा की पत्नी ने कहा कि अगर कपिल की तबीयत सही नहीं रही तो वो खुद सोमवार को सीबीआई को ये सबूत देने जाएंगी.

केजरीवाल के करीबी को नोटिस

वाटर टैंकर घोटाले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्रांच) ने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. पूछताछ के लिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है. विभव केजरीवाल के सलाहकार भी हैं. कपिल मिश्रा ने एसीबी से उनके नाम की शिकायत की थी.

अनशन का पांचवां दिन

कपिल मिश्रा के अनशन का पांचवां दिन है. मिश्रा अपने घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. शनिवार को उनका मेडिकल टेस्ट हुआ. रिपोर्ट में कपिल का शुगर और ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया.

बता दें कि कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशीष समेत दूसरे कुछ नेताओं की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए थे. कपिल ने पार्टी नेताओं की विदेश यात्रा की डिटेल्स सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर वो अनशन पर बैठे हुए हैं.

वहीं उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया था. बाद में कपिल को पार्टी की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया था. कपिल ने टैंकर घोटाले में एसीबी को बयान दर्ज कराए हैं. कपिल ने इस घोटाले में अरविंद केजरीवाल और उनके करीबियों की भूमिका होने पर सवाल उठाए थे.