कपिल देव – Live Halchal
34 साल पुराने मैच को लेकर कपिल देव ने मानी अपनी गलती
भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने कई साल पहले ऐसा कुछ किया था जिसका उन्हें अब पछतावा होता है। कपिल ने सरेआम इस बात को कबूल भी किया है कि साल 1992 में एक मैच के दौरान उनसे गलती हो गई थी, लेकिन वो उस पल की गरमाहट को देखते हुए हुआ था।
बात दिसंबर 1992 की है। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी और वनडे सीरीज खेल रही थी। सीरीज का दूसरा वनडे पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा था। इस मैच में कपिल ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज पीटर कर्स्टन को मांकड आउट यानी नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन आउट कर दिया था। इस दौरान कपिल काफी गुस्से में थे।
‘तीन बार दी थी वॉर्निंग’
कपिल ने कहा कि उन्होंने कर्स्टन को तीन बार चेतावनी दी थी, लेकिन वह माने नहीं तो उन्होंने मांकड आउट करने का फैसला किया। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल ने शुक्रवार को इस घटना को याद किया। कपिल पीजीटीआई और एक्सिस बैंक के साथ हुए करार की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर अमृत माथुर से बात कर रहे थे।
माथुर ने जब इस दौरे का एक किस्सा सुनाया तो कपिल को मांकड आउट का किस्सा याद आ गया और फिर उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी। कपिल ने कहा, “मैं जब भी गेंद डालने की कोशिश कर रहा था नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज बार-बार रन चुराने के लिए क्रीज से बाहर जा रहा था। मैंने उसे एक बार चेतावनी दी। अश्विन ने जो किया उससे पहले मैंने किया और उससे पहले वीनू मांकड ने किया।”
उन्होंने कहा, “मैंने पीटर कर्स्टन से कहा कि ये मत करो क्योंकि मैं जब जम्प कर रहा हूं तो तुम साइड में मेरी नजरों में आ रहे हो जिससे मुझे परेशानी हो रही है। तो उसने कहा कि मैं जोंटी रोड्स के साथ खेल रहा हूं तो मुझे तैयार रहना होगा। उन्होंने दूसरी बार फिर किया। हमारी टीम मीटिंग हुई और मैंने कहा कि मैं ऐसा करूंगा तो सभी ने कहा ठीक है कर दो।”
कपिल ने आगे बताया, “हालांकि, मैं कहता हूं कि मेरी गलती थी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन मैंने उसे तीन बार चेतावनी दे दी थी। वह इसे लेकर काफी गुस्सा थे कि मैंने ऐसा क्यों कर दिया।”
कैपल ने मारा था बल्ला
इस दौरे पर साउथ अफ्रीका के कप्तान कैपर वैसल की भी कपिल से लड़ाई हो गई थी। मैच के दौरान कैपलर वेसल्स ने रन लेने के दौरान कपिल को बल्ला मार दिया था। कपिल इसे लेकर ड्रेसिंग रूम में काफी गुस्सा थे। इस बात की शिकायत मैच रेफरी क्लाइव लॉयड से की गई थी। माथुर इस दौरे पर टीम के मैनेजर थे और उन्होंने ही शिकायत की थी, लेकिन कैपल वैसल को इसलिए छोड़ दिया था गया था क्योंकि ब्रॉडकास्टर ने कहा था कि जब ये मामला हुआ उसकी फुटेज हमारे पास नहीं है।
इस पर भी कपिल ने अपनी बात रखी और कहा कि जब आप खेलते तो कई बार आप गुस्सा कर जाता हो। ऐसा नहीं होता कि आपको गुस्सा नहीं आएगा। आमतौर पर मुझे गुस्सा नहीं आता, लेकिन मैं भी इंसान हूं क्या कर सकता हूं गुस्सा आ जाता है।
गावस्कर-कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों की पाकिस्तान सरकार से मांग
महान सुनील गावस्कर, कपिल देव, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ समेत दुनियाभर के 14 पूर्व कप्तान इमरान खान के सपोर्ट में उतरे हैं। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, की खराब होती सेहत और आंखों की रोशनी कमजोर पड़ने की रिपोर्ट से क्रिकेट जगत हैरान है।
17 फरवरी 2026 को इन क्रिकेट दिग्गजों ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर इमरान खान की जेल में उनके पसंद के डॉक्टरों से तत्काल इलाज कराने, परिवार से नियमित मुलाकात और बिना किसी देरी के निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया का अधिकार देने की मांग की है।
Imran Khan के सपोर्ट में उतरे गावस्कर-कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तान
दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान (Imran Khan) की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि 73 साल के इमरान को जेल में उचिल इलाज और मेडिकल ट्रीटमेंट की सुविधा दी जाए।
इन दिग्गजों के चिट्ठी पर है साइन
भारत की तरफ से सुनील गावस्कर और कपिल देव, ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्रेग चैपल, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, किम ह्यूजेस और बेलिंडा क्लार्क, इंग्लैंड की तरफ से माइकल आथर्टन, नासिर हुसैन, माइकल ब्रियरली और डेविड गावर, उसके अलावा क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) और जॉन राइट (न्यूजीलैंड) ने उस चिट्ठी पर साइन किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी पूर्व पाकिस्तान कप्तान ने इस चिट्ठी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हालांकि, पिछले हफ्ते वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी समेत कई पूर्व पाक क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर इमरान के लिए उचति दखभाल की मांग की थी।
स्वास्थ्य और जेल की स्थिति पर चिंता
इमरान खान की स्थिति को लेकर हाल ही में कुछ गंभीर रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें ये खुलासा हुआ कि इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी 85% तक कम हो गई है। ये खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। उनके बेटे सुलेमान ने दिसंबर 2025 में बताया था कि उनके पिता को एक बेहद छोटी कोठरी में रखा गया है, जिसे ‘डेथ सेल’ (फांसी की सजा पाने वालों की कोठरी) कहा जाता है।
इमरान खान मानसिक दबाव से जूझ रहे
रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर 2023 से इमरान खान को अडियाला जेल में अलग रखा गया है। उनके वकील ने मुलाकात के बाद बताया कि वो काफी परेशान और मानसिक रूप से दबाव में नजर आए। 73 साल के इमरान ने ये भी कहा कि उन्हें अपने निजी डॉक्टरों से इलाज कराने की इजाजत नहीं दी गई। उनका रोजाना ब्लड टेस्ट भी नहीं हुआ। यहां तक कि दो साल में उन्हें दांतों के डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया गया, जबकि उन्होंने कई बार इसकी मांग की।
इतना ही नहीं, उनके परिवार और वकीलों से मिलने पर पाबंदियां लगाई गईं हैं। हाल ही में जेल प्रशासन बदलने के बाद अब इमरान की पत्नी हफ्ते में एक बार उनसे 30 मिनट मिल सकती है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया था। इन दोनों दिग्गज के संन्यास को लेकर हाल ही में कपिल देव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरी राय में 26 से 34 साल के दौरान आपका प्राइम होता है। उसके बाद खिलाड़ियों की फिटनेस उनकी करियर को सुनिश्चित करती हैं।
भारतीय टीम के दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि क्रिकेटर्स को तब तक खेलना चाहिए जब तक वह फिट रहे और वह खेल को इंजॉय कर रहे हैं। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता। इस जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया।
रोहित और विराट दोनों अभी क्रिकेट के बाकी दो फॉर्मेट खेल रहे हैं। स्पोर्ट्स की वेबसाइट माई खेल से बातचीत करते हुए कपिल देव (Kapil Dev on Rohit Virat Retirement) ने रोहित-विराट (Rohit Sharma Virat Kohli) की रिटायरमेंट पर अपनी राय रखी। उन्होंने अपनी बात का साफ करने के लिए यहां रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर का उदाहरण भी रखा।
Kapil Dev ने रोहित-विराट के संन्यास को लेकर दी अपनी राय
दरअसल, कपिल देव ने अपने बयान में कहा कि एक समय तक ही फिटनेस आपका साथ देती है और आप परफॉर्म करते हैं। एक क्रिकेटर के लिए 26 से 34 साल के बीच का समय प्राइम होता है और इस दौरान खिलाड़ी अपने फिटनेस को लेकर सजग भी रहते हैं। वो दोनों (रोहित और विराट) इस उम्र को पार कर चुके हैं और उनके लिए हर फॉर्मेट में खेल में बने रहने के लिए फिटनेस, अनुशासन और वर्क लोड मैनेजमेंट सबसे जरूरी होगी।
बता दें कि विराट कोहली इस साल नवंबर में 36 साल के हो जाएंगे और रोहित इस साल 37 साल के हो गए हैं। दोनों की उम्र 35 साल के पार हो चुकी है।
कपिल देव ने आगे कहा कि रवि शास्त्री ने काफी कम उम्र में संन्यास ले लिया था, जबकि सचिन तेंदुलकर का करियर लंबा रहा। तो यह पूरी तरह किसी खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह अपने जीवन में किस तरह सोच रहा है। मेरा सोचने का ढंग यह है कि तंदुरुस्त रहिए और तब तक खेलिए, जब तक आप खेल का लुत्फ ले रहे हैं।
महानतम कप्तान कपिल देव : आप ही कहते है सर खूब मेहनत करो यही जीवन है हमे आपका इंतजार है सर : राघवेन्द्र
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार तड़के ओखला रोड स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।
अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
फोर्टिस अस्पताल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह के एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे।
उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रही है। कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
दुखद : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया
हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह के एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे।
उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती है। हालत स्थिर है और कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है।
हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट में ब्लॉकेज के चलते फोर्टिस अस्पताल में कपिल देव की एंजियोप्लास्टि की गई। यह एक प्रोसीजर है जिसमें धमनियों के ब्लॉक को खोला जाता है और वहां स्टेंट लगाया जाता है।
बता दें कि हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव ने 1983 के विश्व कप में भारत को वेस्टइंडीज पर जीत दिलाई थी और देश को विश्व कप विजेता बनाया था। उन्होंने देश के हजारों युवाओं को क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया है।