कन्नड़ समर्थकों ने भी… – Live Halchal

PM मोदी के बेंगलुरू दौरे से पहले BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, कन्नड़ समर्थकों ने भी…
नई दिल्ली| उत्तर और मध्य भारत में शानदार जीत के बाद बीजेपी अब दक्षिण भारत के राज्यों में परचम लहराने की तैयारी में है. दरअसल कर्नाटक में मार्च-अप्रैल में चुनाव सकते हैं ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपने एजेंडे पर काम करना शुरु कर दिया है. इसी सिलसिले में पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरू का दौरा कर रहे हैं जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

बीजेपी की 90 दिवसीय ‘कर्नाटक नवनिर्माण यात्रा’ भी आज को खत्म हो रही है जिसके बाद एक रैली आयोजित की गई है. ऐसे में पीएम मोदी यात्रा के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे. हालांकि, यात्रा पूरे होने के मौके पर 28 जनवरी को पीएम को रैली में शिरकत करनी थी, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते रैली टाल दी गई थी.

अब पीएम की इस रैली से ठीक पहले एक बार फिर सूबे में सियासत गरमा गई है. वहीं कांग्रेस कर्नाटक में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से कर सकती है जिसकी शुरुआत राहुल गांधी करेंगे. हालांकि चुनाव आयोग ने 225 सदस्यीय विधानसभा वाले कर्नाटक राज्य में होने वाले चुनाव तारीखों की अभी घोषिणा नहीं हुई.

जल विवाद पर बुलाया बंद

दरअसल, महादायी जल विवाद कर्नाटक की राजनीति में बड़ा मुद्दा है और इसी मामले पर कन्नड़ समर्थित संगठनों ने आज विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया है. महादायी नदी उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक के बेलागावी जिले के पश्चिमी घाट के भीमगढ़ से शुरू होकर गोवा तक जाती है. कर्नाटक 2001 से ही गोवा से 7.6 अरब क्यूबिक फीट नदी का पानी छोड़ने की मांग कर रहा है. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है. जुलाई 2016 में महादायी जल विवाद ट्रिब्यूनल ने कर्नाटक के दावे को ठुकरा दिया था.

केंद्र से मिले कोष पर शाह के दावे पर कांग्रेस, बीजेपी में जुबानी जंग

पीएम मोदी की यात्रा से पहले राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक जुबानी जंग छिड़ गई है. अमित शाह ने दावा किया कि केंद्र ने कर्नाटक को विभिन्न योजनाओं के तहत तीन लाख करोड़ रूपया से अधिक दिया है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव और कर्नाटक के कृषि मंत्री कृष्ण बैरेगौड़ा ने अमित शाह की टिप्पणी को झूठ बताया. राव ने कहा कि बीजेपी के पास कर्नाटक के लोगों को पेश करने के लिए सिर्फ आधा सच है.

बीजेपी ऐसे कह रही है, जैसे कि इसने राज्य को तोहफे में धन दिया है, जबकि हकीकत में सभी राज्य संवैधानिक रूप से इसके हकदार हैं. बैरेगौड़ा ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने उस तरीके को देखा है जिसके तहत बीजेपी सरकार ने 2009 से 2013 के दौरान राज्य को लूटा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक को 10,533 करोड़ रूपया कम मिला, जिसका वह हकदार था.

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आप (प्रधानमंत्री) हमें कल तीन लाख करोड़ रूपया नहीं देंगे…लेकिन कम से कम आप अनुदान में कम रही राशि ही कर्नाटक को जारी कर दीजिए. इस पर बीजेपी प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अक्षमता छिपाने के लिए अनुदान के बारे में बात कर रही है. उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने केंद्रीय अनुदान बढ़ाया है.