कनाडा – Live Halchal

कनाडा के हिमांशी खुराना मर्डर केस में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार
कनाडा के टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लगभग सात महीने बाद फरार मुख्य आरोपी और मृतक महिला के पार्टनर 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, हिमांशी खुराना का शव पिछले साल 20 दिसंबर को कनाडा के टोरंटो में उसके आवास बरामद हुआ था, जिसे टोरंटो पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत हत्या का मामला करार दिया था।

हिमांशी का साथी अब्दुल गफूरी, जो टोरंटो का ही रहने वाला था, उस समय पुलिस द्वारा प्रथम श्रेणी हत्या के आरोप में वांछित था। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसे शुक्रवार को टोरंटो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों की मदद से कनाडाई पुलिस ने आरोपी को पकड़कर प्रथम श्रेणी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कब है घटना?

हिमांशी खुराना 19 दिसंबर 2025 की रात को हत्या की गई थी। टोरंटो पुलिस ने बताया कि उन्हें स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक महिला के लापता होने की सूचना रात करीब 10:41 बजे मिली और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उसी इलाके के एक घर के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ।

भारत ने क्या कहा था?

टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हिमांशी खुराना की मौत पर गहरा सदमा व्यक्त करते हुए कहा था कि वह उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

कनाडा में भारतीय छात्रों का वर्क परमिट रिजेक्ट
कनाडा के कैलगरी में स्थित पोर्टेज कॉलेज ने उन भारतीय छात्रों से कानूनी सलाह लेने को कहा है जो इमिग्रेशन, रिफ्यूजीजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) द्वारा अपना वर्क वीजा रिजेक्ट किए जाने के बाद विरोध कर रहे हैं। कॉलेज का कहना है कि वह इस मामले पर स्पष्टीकरण पाने की कोशिश कर रहा है।

21 जुलाई को वेबसाइट पर शेयर की गई एक अपडेट में कॉलेज ने कहा, “पोर्टेज कॉलेज इस मामले पर स्पष्टीकरण पाने की कोशिश कर रहा है और सही जानकारी देने और नई जानकारी मिलने पर छात्रों को सूचित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कॉलेज ने आगे बताया कि उसने अगले हफ्ते ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ एक फॉलो-अप मीटिंग तय की है। कॉलेज ने कहा, “इस मीटिंग से हमें बातचीत जारी रखने, जहां संभव हो सवालों के जवाब देने और कोई भी नई जानकारी मिलने पर उसे शेयर करने का मौका मिलेगा।”

भारतीय छात्र विरोध क्यों कर रहे हैं?

हजारों भारतीय छात्रों ने पोर्टेज कॉलेज के बिजनेस मैनेजमेंट डिप्लोमा प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। अपना प्रोग्राम पूरा करने के बाद छात्रों ने पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (PGWP) के लिए अप्लाई किया लेकिन IRCC ने उनके एप्लीकेशन यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिए कि उनके प्रोग्राम इसके लिए योग्य नहीं थे।

विरोध कर रहे छात्रों का तर्क है कि उसी कॉलेज और उन्हीं प्रोग्राम के दूसरे छात्रों को 7 जुलाई से पहले PGWP मंजूरी मिल चुकी है। उनका यह भी आरोप है कि इमिग्रेशन अथॉरिटी ने एक नियम बदला है और नॉन-क्रेडिट प्रोग्राम को परमिट के लिए अयोग्य बना दिया है।

वहीं, IRCC का दावा है कि कोई नियम नहीं बदला गया है। कनाडा के कॉलेज ने विरोध कर रहे भारतीय छात्रों से जरूरी दस्तावेज अपने पास रखने को कहा है। वेबसाइट पर पोर्टेज कॉलेज ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऐसे जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें जो भविष्य में किसी एप्लीकेशन, दोबारा विचार करने के अनुरोध या किसी अधिकृत इमिग्रेशन प्रोफेशनल की सलाह पर की जाने वाली किसी अन्य प्रक्रिया के लिए काम आ सकते हैं।

छात्रों को जिन दस्तावेजों की प्रतियां अपने पास रखनी चाहिए, उनकी सूची इस प्रकार है:

अध्ययन परमिट
स्वीकृति पत्र
नामांकन रिकॉर्ड
कार्यक्रम पूरा होने के दस्तावेज
ट्रांसक्रिप्ट
पीजीडब्ल्यूपी आवेदन
आईआरसीसी अस्वीकृति पत्र और अधिकारी के नोट (यदि उपलब्ध हों)

कनाडा कॉलेज का कहना है कि वह आईआरसीसी के फैसले को पलट नहीं सकता। पोर्टेज कॉलेज ने भारतीय छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) भी प्रकाशित किए हैं।

ऐसे ही एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कॉलेज ने कहा कि वह आईआरसीसी के फैसले को पलट नहीं सकता और आगे कहा, “आव्रजन संबंधी निर्णयों पर आईआरसीसी का एकमात्र अधिकार है। पोर्टेज कॉलेज आईआरसीसी के किसी भी निर्णय को स्वीकृत, रद्द, परिवर्तित या पुनर्विचार के लिए बाध्य नहीं कर सकता।”

कनाडा ने पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम के तहत नए आवेदनों पर लगाई रोक
कनाडा सरकार ने अपनी आव्रजन प्रणाली को टिकाऊ बनाने रखने के लिए पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम (पीजीपी) के तहत नए आवेदन स्वीकार करने पर रोक लगाने की घोषणा की है।

इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप कनाडा (आइआरसीसी) का कहना है कि वर्तमान फाइलों पर प्रक्रिया हालांकि जारी रहेगी और 2026-2028 की आव्रजन स्तर योजना के हिसाब से 2026 में स्थायी निवास के लिए 15,000 लोगों को स्वीकृति देने की योजना है। इस कदम से प्रक्रिया में लगने वाले समय कम होगा।

कनाडा ने PGP के तहत नए आवेदन स्वीकारना बंद

आइआरसीसी ने इस संबंध में जारी बयान में जोर देकर कहा है कि परिवारों को फिर से मिलाना अभी भी कनाडा के आव्रजन ढांचे का अहम हिस्सा है। माता-पिता और दादा-दादी सुपर वीजा के जरि अपने परिवारों से मिलना जारी रख सकते हैं।

सुपर वीजा के तहत कनाडा में एक बार में पांच वर्ष तक रहने और कई बार में 10 वर्ष तक रहने की अनुमति मिलती है। हाल में किए गए बदलावों ने आय और स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकताओं को आसान बनाकर सुपर वीजा को और सुगम बना दिया है।

आइआरसीसी ने कहा है कि वह अगले नोटिस तक नए इंटरेस्ट-टू-स्पांसर फार्म स्वीकार नहीं करेगा या संभावित स्पांसर को आवेदन करने के लिए नहीं बुलाएगा।

आइआरसीसी ने हाल ही में एक्स पर नागरिकों एवं स्थायी निवासियों से आव्रजन के लिए जीवनसाथी या पार्टनर को स्पांसर करते समय मैरिज फ्रॉड के प्रति सावधान रहने की अपील की है।

इसमें कहा गया है, ‘किसी से शादी करने और उन्हें कनाडा आने के लिए स्पांसर करने से पहले ध्यान से सोचें, खासकर अगर आप अभी मिले हैं, वह जल्द शादी करना चाहता है, वह पहले कई बार शादी कर चुका है या कामन-ला रिलेशनशिप में रहा है, उसने अपनी पृष्ठभूमि या परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।’

कनाडा में पंजाबी टीवी होस्ट को 5.5 साल जेल की सजा
कनाडा में पिछले 10 साल से पंजाबी रेडियो और टीवी होस्ट के रूप में काम कर रही 47 वर्षीय सुखविंदर कौर संघा को ड्रग्स तस्करी के मामले में 5.5 साल की सजा सुनाई गई है। वह 2021 में अमेरिका से मेथ की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई थीं। अदालत का यह फैसला तब आया जब उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तस्करी की जा रही ड्रग्स की कीमत 1 मिलियन से 10 मिलियन डॉलर के बीच आंकी गई थी। वहीं, उनके वकील ने दावा किया कि संघा ने यह अपराध मजबूरी में किया था, क्योंकि किसी ने उनके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी और उनसे 1.5 लाख डॉलर की मांग की गई थी। अभियोजन पक्ष ने 10 से 12 साल की सजा की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने दो साल की नजरबंदी और तीन साल की प्रोबेशन की मांग की थी।

2021 में ऐसे पकड़ी गईं

18 अक्टूबर 2021 को संघा फ्लोरिडा नंबर प्लेट वाली किराए की कार से अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पार कर रही थीं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह वाशिंगटन में अपनी मौसी के अंतिम संस्कार में गई थीं।

जब अधिकारियों ने कार की जांच के लिए उन्हें रोकने को कहा, तो उन्होंने गाड़ी भगा दी। इसके बाद एक अन्य अधिकारी ने पीछा किया और उन्हें रोकने में सफल रहा। जांच में कार से ड्रग्स से भरे बैग, दो आईफोन और एक डिलीट किया हुआ आईपैड बरामद हुआ। बताया गया कि उसी साल अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में उन्होंने अमेरिका की तीन और यात्राएं की थीं, हालांकि उन यात्राओं में ड्रग्स लाने की पुष्टि नहीं हो सकी।

कौन हैं सुखविंदर कौर संघा?

सुखविंदर कौर संघा का जन्म प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उन्होंने फार्मेसी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ली थी और कुछ समय इस क्षेत्र में काम भी किया। बाद में वह पंजाबी भाषा की प्रोड्यूसर और होस्ट बन गईं और 10 साल तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

उन्होंने कई राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और मशहूर हस्तियों के इंटरव्यू किए थे। वह समाज में सक्रिय थीं और युवाओं में अपराध और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाती थीं। संघा तीन बच्चों की मां हैं और अपनी 78 वर्षीय बीमार मां की देखभाल भी करती हैं। अभियोजन पक्ष का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में सख्त सजा नहीं दी गई, तो गैंग इसी तरह लोगों को इस्तेमाल करते रहेंगे।

कनाडा में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या
कनाडा के टोरंटो में भारतीय नागरिक हिमांशी खुरानी की निर्मम हत्या कर दी गई। भारतीय दूतावास ने भी इस सनसनीखेज घटना पर दुख जताया है। टोरंटो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जार किया है।

भारतीय दूतावास ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम भारतीय युवा नागरिक हिमांशी खुराना की मृत्यु से स्तब्ध और दुखी हैं। शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।” भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है।

पुलिस ने जारी किया वारंट

बता दें कि भारत की रहने वाली 30 वर्षीय हिमांशी खुराना का टोरंटो में मर्डर कर दिया गया। पुलिस को शक है कि आरोपी हिमांशी का पार्टनर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। वहीं, 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी का इस केस से कनेक्शन सामने आया है। शुरुआती जांच में यह मामला पार्टनर के द्वारा हिंसा का मामला लग रहा है।

हिमांशी की लाश मिलने से फैली सनसनी

टोरंटो पुलिस को शुक्रवार देर रात हिमांशी की गुमशुदगी की खबर मिली थी। पुलिस ने फौरन इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 19 दिसंबर की रात से हिमांशी की तलाश की जाने लगी थी। 20 दिसंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे हिमांशी का शव एक घर के अंदर मिला।

गफूरी की तलाश में जुटी पुलिस

कनाडा पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। गफूरी के खिलाफ पुलिस ने फर्स्ट डिग्री वारंट जारी किया है। अगर उसका गुनाह साबित होता है, तो उसे गैर-जमानती आजीवन कारावास की सजा मिलने की संभावना है।