कटरा व चंडीगढ़ – Live Halchal

राहत: हरिद्वार से कटरा व चंडीगढ़ से शिरडी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस की तैयारी
यात्रियों ने धर्मस्थलों के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालन की मांग उठाई है। इसमें हरिद्वार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी वंदे भारत का संचालन की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। वहीं, चंडीगढ़ से शिरडी के बीच भी वंदे भारत चलाने की मांग उठ रही है।

धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग को देखते हुए रेलवे की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत चंडीगढ़ से शिरडी और हरिद्वार से कटरा-जम्मू के बीच वंदे भारत के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंबाला मंडल की ओर से जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा।

रेलवे को रोजाना एक्स और सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की ओर से सुझाव और शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने धर्मस्थलों के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालन की मांग उठाई है। इसमें हरिद्वार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी वंदे भारत का संचालन की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। मौजूदा समय में हरिद्वार से कटरा के बीच एकमात्र सीधी ट्रेन हेमकुंट एक्सप्रेस है। इसमें अधिकतर यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में कई बार उन्हें यात्रा स्थगित या रद्द करनी पड़ती है। इसी प्रकार चंडीगढ़ से शिरडी के बीच भी वंदे भारत चलाने की मांग उठ रही है। इस मार्ग पर भी लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है और एकमात्र ट्रेन में अधिकतर यात्रियों को वेटिंग की टिकट ही मिल रही है।

स्टेशन पर 10 वंदे भारत का ठहराव
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें आवागमन कर रही हैं। इसमें ट्रेन नंबर 20439/40 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22477/78 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, 22487/88 दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत, 22447/48 ऊना नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली वंदे भारत और ट्रेन नंबर 20977/78 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

वंदे भारत में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का फायदा यात्रियों मिल रहा है। रोजाना 600 से 700 यात्री अंबाला से उक्त ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। इससे रेलवे को भी 10 से 15 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होने लगी है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकारी के अनुसार
धार्मिक स्थलों पर ट्रेनों के संचालन को लेकर यात्रियों से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। पहले चंडीगढ़-शिरडी के बीच वंदे भारत के संचालन को लेकर और अब हरिद्वार से कटरा तक वंदे भारत के संचालन को लेकर आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। जल्द ही दोनों का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। -मंदीप सिंह, डीआरएम अंबाला।