कजाखस्तान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 03 Jul 2024 06:36:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कजाखस्तान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जयशंकर एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे कजाखस्तान https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%93-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/568338 Wed, 03 Jul 2024 06:36:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=568338 विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने अस्ताना में अपने समकक्ष मूरत नुरतलु से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले …]]>

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने अस्ताना में अपने समकक्ष मूरत नुरतलु से मुलाकात की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को कजाखस्तान पहुंचे। दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने अस्ताना में कजाखस्तान के अपने समकक्ष मूरत नुरतलु से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

नुरतलु से मिलकर खुशी हुई
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्हें नुरतलु से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने कहा, ‘आज अस्ताना में कजाखस्तान के डीपीएम और विदेश मंत्री मूरत नुरतलू से मिलकर खुशी हुई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमने रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।’

दो दिन यहां रहेंगे विदेश मंत्री
जयशंकर तीन और चार जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात होने की उम्मीद है।

एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं और यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा समूह है जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।

]]>
कजाखस्तान में 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक संयुक्त सैन्य अभ्यास https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-30-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-11/521935 Sun, 29 Oct 2023 06:30:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=521935 कजाखस्तान में ‘काजिंद’ सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय सेना के सुरक्षा बल प्रतिभाग करेंगे। यह अभ्यास 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक ओटारा में चलेगा। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के 120 कर्मियों की टुकड़ी इसमें शामिल होगी।भारतीय सेना के दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के …]]>

कजाखस्तान में ‘काजिंद’ सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय सेना के सुरक्षा बल प्रतिभाग करेंगे। यह अभ्यास 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक ओटारा में चलेगा। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के 120 कर्मियों की टुकड़ी इसमें शामिल होगी।
भारतीय सेना के दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में 90 कर्मी शामिल हैं। कजाखस्तान दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान के कर्मियों द्वारा किया जाता है। अभ्यास के वर्तमान संस्करण में सेना की टुकड़ियों के साथ दोनों पक्षों से वायु सेना के 30 कर्मी भी भाग लेंगे। ‘काजिंद अभ्यास’ भारतीय सेना एवं कजाखस्तान सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

कजाखस्तान सेना के साथ एक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है और वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत हुई, वर्ष 2018 में इसका नाम काजिंद अभ्यास रखा गया।

]]>