कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 18 Dec 2020 11:46:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक, योग गुरु बाबा रामदेव भी करते है सेवन https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/403674 Fri, 18 Dec 2020 11:46:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=403674 कच्ची हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को जरूर शामिल करें। कच्ची हल्दी को डाइट में शामिल कर आप …]]>

कच्ची हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है।

स्वस्थ और फिट रहने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को जरूर शामिल करें। कच्ची हल्दी को डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

कच्ची हल्दी में लिपोपॉलीसेच्चाराइड नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को भी शामिल कर सकते हैं।

कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी- जुकाम से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। कच्ची हल्दी को डाइट में शामिल करने से आप सर्दी, खांसी- जुकाम से सुरक्षित रह सकते हैं।

कच्ची हल्दी कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रण रखने में सहायक होती है। दिल के मरीजों को डाइट में कच्ची हल्दी को शामिल करना चाहिए। दिल के लिए कच्ची हल्दी काफी फायदेमंद होती है।

कच्ची हल्दी के इस्तेमाल से आप अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अनिद्रा की समस्या से परेशान लोग रोजाना सोने से पहले दूध में कच्ची हल्दी मिला कर उबाल लें और इसका सेवन कर लें। इसके सेवन से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। योग गुरु बाबा रामदेव भी कच्ची हल्दी का सेवन करते है.

कच्ची हल्दी खून को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। कच्ची हल्दी में रक्त को साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं। खून को साफ करने के लिए दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर सेवन करें। 

]]>