कंटेस्टेंट – Live Halchal

बिग बॉस 19 : बीच शो में घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 में कई बार शॉकिंग एविक्शन हुए हैं जिनमें जीशान कादरी, बसीर अली और अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन शामिल हैं। पिछले वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ जिसमें नीलम गिरी के साथ अभिषेक बजाज भी एविक्ट हो गए। दरअसल प्रणित मोरे के घर में आने के बाद उन्हें यह पावर मिली कि अशनूर, अभिषेक और नीमल में से किसी एक को सेव करेंगे। तो उन्होंने अशनूर को बचाया और बाकी दो घर से बाहर हो गए।

वहीं अब खबर आ रही हैं कि बिग बॉस 19 में मिड वीक शॉकिंग एविक्शन हुआ है। जो कंटेस्टेंट घर से बाहर हुआ है उसकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी लेकिन मिड वीक में लाइव वोटिंग में उन्हें कम वोट मिले वो घर से एविक्ट हो गए।

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!
जो कंटेस्टेंट मिड वीक में घर से बाहर हुआ है वह है मृदुल तिवारी । रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव ऑडियंस के कम वोटों की वजह से बीच शो से मृदुल तिवारी का एविक्शन हुआ है। कथित तौर पर, मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 से बेघर होने वाले अगले घरवाले होंगे। लाइव ऑडियंस वोट के अनुसार उनका नाम मिड-वीक एविक्शन के दौरान घोषित किया गया था।

मिड वीक क्यों हुआ एलिमिनेशन?
बिग बॉस 19 में एक खास लाइव वोटिंग सेगमेंट देखने को मिलेगा जिसमें दर्शक कैप्टेंसी कंटेंडर चुनने के लिए घर में प्रवेश करेंगे। घरवालों को कथित तौर पर टीम गौरव, टीम कुनिका और टीम शहबाज में विभाजित किया गया था। टीम शहबाज को लाइव दर्शकों से सबसे कम वोट मिले, जिससे शहबाज, अशनूर और मालती खतरे में आ गए। रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस ने खेल बदल दिया और घर में आंतरिक वोटिंग आयोजित करके तय किया कि घर में कौन जाएगा। घर से बेघर होने के लिए आंतरिक वोटिंग में मृदुल तिवारी का नाम सामने आया।

पिछले वीक में गौरव, फरहाना, अशनूर, अभिषेक और नीलम नॉमनेट हुए थे। जिसमें सबसे ज्यादा वोट पाकर गौरव और फरहाना सेफ हो गए थे। वहीं प्रणित मोर की घर वापसी के बाद उन्हें पावर मिली थी कि वे बाकी बचे तीन कंटेस्टेंट अशनूर, अभिषेक और नीलम में से किसी एक को सेव कर सकते हैं। इस पर प्रणित मोरे ने अशनूर को सेव किया और डबल एविक्शन में अभिषेक और नीलम बाहर हो गए।

ये कंटेस्टेंट हैं टॉप 9 में
बिग बॉस 19 को के फिनाले में अब 4 हफ्तों का वक्त बचा है और इस वीकेंड का वार के बाद बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, शहबाज बदेशा और मालती चहर बचे हुए हैं।

बिग बॉस 19: शॉकिंग एविक्शन में शो से निकला ये कंटेस्टेंट
विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में पिछले हफ्ते कुल पांच कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी और सभी मजबूत कंटेस्टेंट्स थे। अब आखिरकार बिग बॉस के घर से एक कंटेस्टेंट की विदाई हो गई है। वो कौन है जिसे एलिमिनेट किया गया है, जानिए इस बारे में।

विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) को ढाई महीने से ज्यादा हो गया है और एंटरटेनमेंट फुल ऑन देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़ा और बदलते रिश्ते हमेशा से ही हॉट टॉपिक बने रहते हैं। एक नॉमिनेशन से भी रिश्तों में दूरी आ जाती है।

अभी तक बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19 Elimination) के घर में कई बार शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। जीशान कादरी, बसीर अली और नेहल चुडासमा जैसे कंटेस्टेंट्स का एविक्ट होना, अभी भी फैंस को हजम नहीं हुआ है। अब शो से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है।

5 कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट

बीते हफ्ते प्रणित मोरे (Pranit More) के जाने के बाद ही बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन हुआ था जिसमें कुल पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और नीलम गिरी (Neelam Giri) शामिल थे। अब इन पांच में से एक आउट हो चुका है।

बिग बॉस 19 से कौन हुआ एविक्ट?

जो कंटेस्टेंट इस हफ्ते बिग बॉस 19 से बाहर हुआ है, वो नीलम गिरी (Neelam Giri Eviction) बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते नीलम गिरी एविक्ट हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके साढ़े पांच मिलियन से ज्यादा फैन-फॉलोइंग है। इसके बावजूद वह इस हफ्ते बच नहीं पाईं।

मालूम हो कि उन्हें बचाने के लिए कई कंटेस्टेंट्स साथ आए थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि कम वोट की वजह से उन्हें शो से जाना पड़ा। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एविक्शन वाला एपिसोड रविवार को वीकेंड का वार में दिखाया जाएगा।

इस कंटेस्टेंट की होगी री-एंट्री

नीलम गिरी के एविक्शन के बाद बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट की री-एंट्री होगी और वो हैं प्रणित मोरे। जी हां, डेंगू की वजह से पिछले हफ्ते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था लेकिन अब वह ठीक होने के बाद शो में वापसी कर रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 19: सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में बीते हफ्ते शॉकिंग एविक्शन हुआ था और दो मजबूत कंटेस्टेंट्स को बाहर जाना पड़ा था। अब इस हफ्ते भी शॉकिंग एविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट बिग बॉस से बाहर होगा, उसका नाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

बिग बॉस 19 के घर में तीन कंटेस्टेंट्स को छोड़कर पूरे घरवाले नॉमिनेट हो गए थे। अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के फुस-फुसाकर बात करने के चलते बिग बॉस ने घरवालों से उन्हें सजा देने की बात कही थी, लेकिन न घरवाले और ना ही कैप्टन मृदुल तिवारी ने फैसला लिया, इसके चलते मृदुल, अशनूर और अभिषेक को छोड़ बाकी सभी नॉमिनेट हो गए।

बिग बॉस 19 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते जो बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, वो कंटेस्टेंट्स हैं- तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, शहबाज बडेशा, अमाल मलिक और मालती चाहर। इस घर में जो कंटेस्टेंट सबसे मजबूत बताया जा रहा था, अब उसे ही एलिमिनेट कर दिया गया है।

बिग बॉस 19 से कौन हुआ एविक्ट?

बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले एक्स पेज द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान जिस कंटेस्टेंट को कम वोट के आधार पर एविक्ट करेंगे, वो प्रणित मोरे होंगे। जी हां, कम वोट पाकर स्टैंड-अप कॉमेडियन शो से बाहर हो गए हैं। हैरानगी की बात यह है कि वह नॉमिनेशन के बाद घर के कैप्टन बने थे। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें डेंगू हो गया है जिसकी वजह से उन्हें बाहर किया गया है।

प्रणित मोरे की है कितनी फैन-फॉलोइंग?

प्रणित मोरे शुरू से ही बिग बॉस में अपने रोस्टिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपनी राय बिना चिल्लाए लोगों के सामने रखी है। मगर बीते दिनों फरहाना भट्ट के साथ बातचीत के बाद ऐसा माना जा रहा था कि वह ओवर-कॉन्फिडेंट हो गए हैं। दरअसल, फरहाना के साथ बहस में बार-बार प्रणित उनकी कम फैन-फॉलोइंग का ताना मार रहे थे और यह जता रहे थे कि वह उनसे पहले बाहर होंगी। जिसने-जिसने कहा कि प्रणित बाहर होंगे, वे खुद चले गए।

मृदुल के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ में आई घर की सत्ता
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को आखिरकार नया कैप्टन मिल गया है। मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) के बाद जिस कंटेस्टेंट के हाथ में सत्ता आई है, वो पिछले कुछ वक्त से जनता का फेवरेट बना हुआ है।

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के घर में कोई भी कैप्टन बने, उसकी कैप्टेंसी में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर होती है। नेहल चुडासमा की कैप्टेंसी टास्क में ड्रामा हुआ और फिर मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी पर सवाल उठा। अब घर का एक और सदस्य कैप्टन बन गया है जिसकी पिछले कुछ वक्त से दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि इस वक्त बिग बॉस के घर में कुल 12 कंटेस्टेंट्स हैं जिनमें से 9 नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते डबल एविक्शन हुआ था जिसमें मजबूत कंटेस्टेंट्स बसीर अली (Baseer Ali) और नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) आउट हो गए थे। दो मजबूत कंटेस्टेंट्स के जाने से घर का माहौल बदला तो है, लेकिन कलेश खत्म नहीं हुआ।

बिग बॉस को मिला नया कैप्टन

मृदुल तिवारी के स्ट्रॉन्ग स्टैंड न लेने के चलते 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं और इसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ा। कई लोगों ने काम नहीं किया। यहां तक कि मृदुल के आंसू भी निकल पड़े थे। इस दौरान उनके साथ जो मजबूती के साथ खड़ा रहा, वो गौरव खन्ना और प्रणित मोरे (Pranit More) थे। अब इन दोनों में से एक कैप्टन बन गया है।

दो कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ कॉम्पटीशन

बिग बॉस तक पेज के मुताबिक, इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी की रेस में टॉप 2 में पहुंचे, वो शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे थे। दोनों में से विजेता प्रणित मोरे रहे और इस लिहाज से इस हफ्ते की कमान कॉमेडियन के हाथ में है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घरवालों को किसी एक जोड़ी को चुनना है जिसे वह कैप्टेंसी के दावेदार बनाना चाहते हैं। ज्यादातर घरवालों ने प्रणित-शहबाज की जोड़ी को चुना और उनमें से कैप्टन प्रणित बने।

प्रणित मोरे पिछले कुछ वक्त से गेम में काफी एक्टिव हैं। वह रोस्टिंग के जरिए न केवल लोगों को हंसा रहे हैं, बल्कि अपने शांत नेचर से घर का माहौल ठीक किए जाने के लिए भी पसंद किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी कैप्टेंसी में घर का माहौल कैसा होता है।

बिग बॉस 19: नेहल के साथ डबल एविक्शन में कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता
इस बार बिग बॉस के घर में एविक्शन हर हफ्ते नहीं हो रहे हैं। कभी मेकर्स का मन बदल जा रहा है तो कभी दीवाली वीक के चलते एलिमिनेशन कैंसिल हो रहा है। अब आखिरकार इस हफ्ते एविक्शन पक्का है और वो भी एक नहीं दो-दो कंटेस्टेंट का।

जी हां, ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का एविक्शन होगा। पिछले हफ्ते कुल चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे जिसमें गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), प्रणित मोरे (Pranit More), नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) और बसीर अली (Baseer Ali) का नाम शामिल है।

डबल एविक्शन में इन दो का कटेगा पत्ता?
दो दिन वीकेंड का वार होगा और इसी वक्त सलमान खान रिवील करेंगे कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होगा। शनिवार और रविवार का वार में कई कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगेगी। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर जाएंगे, वो कोई और नहीं बल्कि नेहल और बसीर होंगे।

वीकेंड का वार में नीलम की लगेगी क्लास
वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ गया है और इस हफ्ते नीलम गिरी की क्लास लगेगी जिनके लिए पूरे घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए थे। इसकी वजह सिर्फ इतनी सी थी कि तान्या फरहाना भट्ट से बात कर रही थीं। अब वह उनकी दोस्ती पर सवाल उठाएंगे और मृदुल तिवारी को भी खरी-खोटी सुनने को मिलेगी।

बिग बॉस 19 : शो से एलिमिनेट हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में इस हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होना तय है। बीते हफ्ते होस्ट सलमान खान ने रिवील किया था कि कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। मगर इस हफ्ते किसी एक का बाहर जाना तय है और जो बाहर होने वाला है, उसका नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इस हफ्ते बिग बॉस से एलिमिनेट होने के लिए कुल 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे जिनमें बसीर अली (Baseer Ali), जीशान कादरी (Zeishan Quadri), नीलम गिरी (Neelam Giri), प्रणित मोरे (Pranit More), मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) शामिल हैं।

बिग बॉस से आउट शो का मास्टरमाइंड
इस हफ्ते वीकेंड का वार में फुल ऑन मस्ती होने वाली है, लेकिन किसी एक के घर जाने से शो में मायूसी भी छाएगी। इन 6 कंटेस्टेंट्स में यू्ं तो सभी मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं लेकिन एक का सफर खत्म हो जाएगा। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है, वो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिना जाने वाला था और यही नहीं, उसे घर का मास्टरमाइंड भी कहा जा रहा था।

बिग बॉस 19: 4 कंटेस्टेंट पर लटकी खतरे की तलवार
बिग बॉस सीजन 19 अपने तीसरे हफ्ते में आ चुका है। जल्द ही इस शो को टीवी और OTT पर ऑनएयर होते हुए एक महीना पूरा होने वाला है। कुछ कंटेस्टेंट को इस सीजन में ऐसे आए हैं, जो पहले दिन से ही घर के अंदर घमासान कर रहे हैं, जिससे सलमान खान भी परेशान हो गए हैं।

हाल ही में नॉमिनेशन टास्क में भी काफी तमाशा हुआ, जब कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल को ये कहा कि तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया। बहरहाल, काफी नॉमिनेशन टास्क खत्म हो गया। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए है। नॉमिनेशन तक तो ठीक था, लेकिन तीसरे हफ्ते में एविक्शन के मामले में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो कंटेस्टेंट्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं होगा।

बिग बॉस के तीसरे हफ्ते में कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस ने बीते दिन एक टास्क खेला, जो इस हफ्ते के नॉमिनेशन के लिए था। सभी घरवालों ने दो की जोड़ियों में परफॉर्म किया। इस टास्क में जोड़ियों में जहां लड़की को आईने के सामने मेकअप रूम में तो वहीं लड़के को स्कूटर पर बैठना था और 19 मिनट की काउंटिंग करनी थी। घरवालों को ये कार्य सौंपा गया था कि जो भी जोड़ी परफॉर्म कर रही है, उन्हें घरवाले परेशान कर सकते हैं।

अभिषेक अकेले में बैठकर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के लिए काउंटिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से उन दोनों को सीधा-सीधा डिसक्वालिफाई होकर सीधा नॉमिनेशन में जाना पड़ा। वहीं जो अपनी काउंटिंग से काफी दूर रहे वह मृदुल और नटालिया थे। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, वह आवेज, मृदुल, नगमा और नटालिया हैं।

वीकेंड के वार में सलमान लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

दो हफ्तों तक बिग बॉस 19 से कोई भी कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ है, लेकिन अब बीबी तक ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि 2 कंटेस्टेंट अपने घर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे हफ्ते में डबल एलिमिनेशन से घरवालों को तगड़ा झटका लगने वाला है।

पहले ही हफ्ते में तीन ग्रुप्स बनाने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते अब तीसरे वीक में हर पर बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तान्या मित्तल और कुनिका जहां अब एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं, तो वहीं अमाल और बसीर की दोस्ती में भी बीते एपिसोड के बाद दरार देखने को मिली। आवेज भी अभिषेक की हरकत से नाराज दिखें।